Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jayant Commando
More news from Bihar and nearby areas
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-679🚩🌅⛲🪷♥️👋1
- बसेरा अभियान के तहत 150 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, लाभुकों में खुशी की लहर। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम प्रखंड कार्यालय के सभागार में बसेरा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिहीन परिवारों के बीच आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया। बता दें कि स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा। वहीं विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर और आशियाना हो। सरकार बसेरा अभियान के माध्यम से भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। जमीन का पर्चा मिलना गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि बिक्रम प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 भूमिहीन लोगों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना है। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।1
- देखिए पटना का विकास इस प्रकार से देख रहा है पटना का विकास क्या है मुख्यमंत्री बोलते हैं की स्मार्ट सिटी बनाएंगे बिहार को जो बिहार की राजधानी पटना है उसका यह हालत है जो आपको पूरा वीडियो में दिखाया गया है1
- पश्चिम बंगाल के Kalimpong के Bindu इलाके में भारी landslide का डरावना नज़ारा सामने आया। ⛰️🌧️ पश्चिम बंगाल के Kalimpong के Bindu इलाके में भारी landslide का डरावना नज़ारा सामने आया। ⛰️🌧️ अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा, लेकिन मौके से गुजर रहा एक biker बाल-बाल बच गया। 😱 इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और लोगों को पहाड़ी इलाकों में सफर के दौरान सावधानी बरतने की याद दिला रहा है। � The Voice Of Sikkim +1 ⚠️ Monsoon में landslide-prone इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रशासन की travel advisories का पालन करें। 📍 Bindu, Kalimpong, West Bengal1
- उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग। उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग। पटना के फतुहा में उदयचंद रविदास हत्याकांड को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च महारानी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर चौराहा तक पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में शामिल दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है कि फतुहा प्रखंड के मानसिंहपुर पंचायत के एनियो गांव निवासी उदयचंद रविदास घर से लापता थे। बाद में उनका शव एक खेत से बरामद किया गया था। घटना को लेकर गौरी चक थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इसी हत्याकांड के विरोध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-678🚩🌅⛲🪷❤👋1
- 31.08.2026 को आंदोलन होगा क्रांतिकारी नमो बुद्धाय जय भीम श्रम कल्याण केंद्र मैदान हॉस्पिटल मोड़ से नालंदा समाहरणालय 11. बजे1
- जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे युवक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक जमीन मालिक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आलमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, गुलजारबाग हाट निवासी पंकज कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने नियाजीपुर निवासी विजय यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज एवं पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार ने 19 अप्रैल 2025 को फतुहा के न्यू कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी विजय सिंह के पुत्र भरत सिंह एवं पंकज कुमार सिंह से मौजा रायपुरा, थाना संख्या-23, खाता संख्या-200 एवं खेसरा संख्या-1970 में स्थित 11.771 डिसमिल परती जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद से ही उसका दखल-कब्जा उसके पास है। साथ ही बिहार सरकार के रिकॉर्ड में उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी उसके नाम से दर्ज है और जमीन की रसीद भी उसके नाम से कट रही है। जमीन पर मजदूरों से कराया जा रहा था निर्माण कार्य शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिरी हुई थी और कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पंकज कुमार ने मजदूरों से काम करने से मना किया। इस पर मजदूरों ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर निवासी गौरीशंकर यादव के कहने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, मजदूरों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से गौरीशंकर यादव से उनकी बात करायी। आरोप है कि फोन पर ही गौरीशंकर यादव ने पंकज कुमार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पंकज कुमार वहां से निकलने लगे। इसी दौरान रास्ते में गौरीशंकर यादव से उनकी मुलाकात हो गयी। पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप शिकायत में पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम बंद कराने की बात कहते ही गौरीशंकर यादव आगबबूला हो गया और पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि यदि इस जमीन पर बसना है तो उसे पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। बिना रंगदारी दिये जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद वह डरकर वहां से चला आया। पिस्तौल दिखाकर धमकी दिये जाने की घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने फतुहा थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों, निर्माण कार्य और लगाए गये रंगदारी एवं धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल लखीसराय खबर... संवाददाता: तरुण कुमार की रिपोर्ट.. * बिहार/ लखीसराय/ अशोक धाम/ सावन की तीसरी सोमवारी / बड़ा हादसा... सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की सुबह आस्था का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जलाभिषेक के लिए उमड़ा था श्रद्धालुओं का सैलाब सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण अशोक धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। रिपोर्टों के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में थी और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी दौरान मंदिर के आसपास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। अशोक धाम हॉल्ट की ओर से श्रद्धालुओं के पहुंचने और भारी भीड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। बिजली के पोल और अफवाह के बाद मची भगदड़ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के दौरान एक बिजली का पोल/तार गिरने की स्थिति बनी। इसके बाद भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि बिजली का करंट फैल गया है। अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में अचानक दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित निकलने के लिए एक-दूसरे को धक्का देने लगे। देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की प्रशासनिक जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना कुछ ही मिनटों में इतनी तेजी से हुई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए और उनके ऊपर से दूसरे लोग निकलते चले गए। सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लखीसराय सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अपनों की तलाश में लोग अस्पताल में इधर-उधर भटकते नजर आए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना ने धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सावन की सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना पहले से रहती है। ऐसे में प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को सहायता हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायलों के समुचित इलाज के लिए भी प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय नेताओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जांच के बाद सामने आएगी हादसे की पूरी सच्चाई अशोक धाम हादसे ने सावन जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कर रहा है। बिजली के पोल/तार की स्थिति, अफवाह कैसे फैली, भीड़ किस दिशा में बढ़ी और बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी—इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है। सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक उत्सव देखते ही देखते एक भयावह त्रासदी में बदल गया। सात महिलाओं की मौत से पूरे लखीसराय और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक और घायलों की संख्या.. 👉मृतक का नाम, पता 1. मनमाला देवी (44) पति निरंजन कुमार, बड़हिया वार्ड 12, लखीसराय 2. रिंकू देवी (50) पति नीरज यादव, बऊटोला फरदा,मुंगेर 3. हेमलता देवी (55) पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय। 4. ललिता देवी (50) पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय 5. सविता कुमारी (35) रणवीर यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय 6. सरोज देवी (65) पति जनार्दन सिंह, बकांवा भदौर, पटना 7. सावित्री देवी (49) पति मोहन यादव, चननिया, लखीसराय : घायल का नाम, पता.... 1. गुंजन कुमारी 12 राजाराम शर्मा 2. तन्नु कुमारी 22 राजाराम शर्मा 3. कमली देवी 45 राजाराम शर्मा बालगुदर 4. मौसम कुमारी 21 ललन साव लक्ष्मीपुर बड़हिया 5. कुमकुम देवी 50 पति सुबोध राम नया टोला लखीसराय 6. मोनी कुमारी 16 मनीष मंडल 7. मोनी कुमारी 18 सोहन मंडल, धर्मरायचक वार्ड 6 लखीसराय 8. शिवानी कुमारी 15 राजेश राम खुटहा डीह, बड़हिया 9. विमला देवी 35 विनोद कुमार स्टेशन रोड मोकामा 10. सविता देवी 40 सुधीर सिंह बकमा पटना 11. रीना देवी 40 राजेश सिंह बभनगामा लखीसराय 12. मुस्कान कुमारी 18 ललन राम भोला टोला लखीसराय 13. रागिनी कुमारी 20 अशोक कुमार सिंह बकमा पटना 14. रेणु देवी 50 अवधेश सिंह बकमा पटना 15. टूटू कुमारी 15 शिवनंदन राम पचना रोड वार्ड संख्या 19 लखीसराय 16. संध्या कुमारी 16 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय 17. खुशी कुमारी 15 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय दोनों बहन 18. पिंकी कुमारी 16 पंकज साव नवाबगंज सूर्यगढ़ा 19. अमेरिका देवी 65 राजाराम चौधरी पुरवारी टोला फरदा मुंगेर 20. लूटो देवी 55 तेतर साव कोर्ट एरिया लखीसराय 21. रामपरी देवी 50 पप्पू यादव मुड़वरिया लखीसराय 22. ममता देवी 25 दारो यादव चननिया सूर्यगढ़ा4