logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, जरवाही गांव में पसरा मातम *तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, जरवाही गांव में पसरा मातम* कटनी। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरवाही में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। *नहाते समय गहरे पानी में गया मासूम* जानकारी के अनुसार, जरवाही निवासी रघु कोल (8 वर्ष) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते और खेलते समय बालक अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। पानी गहरा होने और नीचे कीचड़ होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा। *ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर* तालाब किनारे मौजूद लोगों ने जैसे ही बालक को डूबते देखा, उन्होंने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी में अत्यधिक गहराई और कीचड़ की वजह से उसे खोजने में काफी समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रघु को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजन बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन (ऑटो) से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। *अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत* जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक का प्राथमिक परीक्षण किया, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *पुलिस की जांच शुरू* माधवनगर थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के वक्त बालक के साथ और कौन मौजूद था और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

1 hr ago
user_Pawan Shrivastava
Pawan Shrivastava
Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
862dab71-a23e-4eb8-ba68-f8363a1278de

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, जरवाही गांव में पसरा मातम *तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, जरवाही गांव में पसरा मातम* कटनी। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरवाही में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। *नहाते समय गहरे पानी में गया मासूम* जानकारी के अनुसार, जरवाही निवासी रघु कोल (8 वर्ष) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते और खेलते समय बालक अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। पानी गहरा होने और नीचे कीचड़ होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा। *ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर* तालाब किनारे मौजूद लोगों ने जैसे ही बालक को डूबते देखा, उन्होंने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी में अत्यधिक गहराई और कीचड़ की वजह से उसे खोजने में काफी समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रघु को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजन बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन (ऑटो) से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। *अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत* जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक का प्राथमिक परीक्षण किया, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *पुलिस की जांच शुरू* माधवनगर थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के वक्त बालक के साथ और कौन मौजूद था और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।
    1
    स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी
कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है।
महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है।
ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • यदि आप अपने परिवार के साथ अपनी कार या टैक्सी से कहीं जा रहे हो और आप की कार पर भीड़ का अटैक हो जाए तो हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...जानिए इस वीडियो में 👆👆 अपने चाहने वालों को ये विडियो जरूर शेयर करें 🙏🧿
    1
    यदि आप अपने परिवार के साथ अपनी कार या टैक्सी से कहीं जा रहे हो और आप की कार पर भीड़ का अटैक हो जाए तो हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...जानिए इस वीडियो में 👆👆
अपने चाहने वालों को ये विडियो जरूर शेयर करें 🙏🧿
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।
    1
    कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले की जतारा तहसील में एक सेक्शन राइटर को बुज़ुर्ग किसान से सरेआम रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद, मोहन सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में नाकामी के गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले की जतारा तहसील में एक सेक्शन राइटर को बुज़ुर्ग किसान से सरेआम रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद, मोहन सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में नाकामी के गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Jay Suryavanshi
    Jay Suryavanshi
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिना अनुमति अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन जप्त कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भेड़ा टेक में बिना अनुमति बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले-लाल रंग का ट्रक क्रमांक KA 01 MG 9577 बोरिंग मशीन लगाकर अवैध खनन करते पाया गया। जांच में पाया गया कि यह कार्य कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश क्रमांक 1/907776/पेयजल/राहत/2026 दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इन पर मामला दर्ज पुलिस ने वाहन चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन तथा संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इन पुलिस अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं विवेक झरिया की सराहनीय भूमिका रही। “भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन सख्त, अवैध बोरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”
    1
    स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई  बिना अनुमति अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन जप्त
कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भेड़ा टेक में बिना अनुमति बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले-लाल रंग का ट्रक क्रमांक KA 01 MG 9577 बोरिंग मशीन लगाकर अवैध खनन करते पाया गया।
जांच में पाया गया कि यह कार्य कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश क्रमांक 1/907776/पेयजल/राहत/2026 दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था।
इन पर मामला दर्ज
पुलिस ने वाहन चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन तथा संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 दर्ज किया है।
आरोपियों पर धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इन पुलिस अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं विवेक झरिया की सराहनीय भूमिका रही।
“भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन सख्त, अवैध बोरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • *नेता नही ये जननायक है, खुला मंच, खुला मन मैहर के लिए समर्पित सम्पूर्ण जीवन।* *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आंसू।* अपने “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी भावुक हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का साथ और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक श्री चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा, “मैं हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहता हूं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। आने वाले समय में भी मैहर के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करता रहूंगा।” कार्यक्रम के दौरान मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक के भावुक संबोधन ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।
    1
    *नेता नही ये जननायक है, खुला मंच, खुला मन मैहर के लिए समर्पित सम्पूर्ण जीवन।*

 *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आंसू।*
अपने “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी भावुक हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का साथ और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विधायक श्री चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा, “मैं हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहता हूं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। आने वाले समय में भी मैहर के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करता रहूंगा।”
कार्यक्रम के दौरान मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक के भावुक संबोधन ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    51 min ago
  • नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।
    1
    नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं।
मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.