Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।
Naresh Bajaj
नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।1
- कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले की जतारा तहसील में एक सेक्शन राइटर को बुज़ुर्ग किसान से सरेआम रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद, मोहन सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में नाकामी के गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- कटरिया खरीदी केंद्र में किसानों के साथ ‘अन्याय’, सैंपल के नाम पर अनाज की लूट और अधिक तुलाई का खेल कटनी।। तहसील अंतर्गत आने वाले गेहूं खरीदी केंद्र कटरिया में इन दिनों किसानों का शोषण चरम पर है। केंद्र में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के चलते अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप है कि यहाँ न केवल शासन के नियमों को ताक पर रखकर अधिक वजन की तुलाई की जा रही है, बल्कि सैंपल के नाम पर किसानों के अनाज पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। इस केंद्र पर अनाज की गुणवत्ता जाँचने के नाम पर भारी मात्रा में 'सैंपल' निकाला जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सैंपल लेने के बाद वापस किसानों के बोरों में नहीं डाला जाता, बल्कि कर्मचारियों द्वारा इसका अलग ही ढेर लगा लिया जाता है। किसानों ने इसे "आँखों के सामने डकैती" करार देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को इस तरह छीनना प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा करता है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, एक बोरी में अनाज की तुलाई 50 किलो 200 ग्राम या अधिकतम 700 ग्राम (बोरी के वजन सहित) होनी चाहिए। लेकिन कटरिया केंद्र पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसानों से प्रति बोरी 51 किलो 200 ग्राम गेहूं लिया जा रहा है। प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त अनाज लेना हजारों किसानों के साथ लाखों रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करता है। परेशानियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बीते शुक्रवार (8 मई) को चिलचिलाती धूप में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा तुलाई का काम बंद रखा गया। कई घंटों के इंतज़ार के बाद भी जब तुलाई शुरू नहीं हुई, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे कम दाम या भ्रष्टाचार के दबाव में झुक जाएं। वही पीड़ित किसान का कहना है कि हम अपनी उपज लेकर दिन-रात लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहाँ केंद्र प्रभारी की मनमानी चल रही है। सैंपल के नाम पर हमारा अनाज लूटा जा रहा है और तुलाई भी मानक से ज्यादा ली जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।3
- *_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*1
- मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले की डेल्हा ग्राम पंचायत में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और मैहर एसपी ने शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्कूल का रिजल्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर बिदीश मुखर्जी ने प्राचार्य और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जाए। वहीं एसपी ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।1
- कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।4