Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar #झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar
Rajesh kumar
गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar #झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar #झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar1
- जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को लेकर धमतरी पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को चेतावनी धमतरी। आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलेक्टर अबिनास मिश्रा और एसपी भावना पांडेय के नेतृत्व में धमतरी शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मकई चौक, सदर बाजार, विंध्यवासिनी मंदिर, सिहावा चौक, अर्जुनी चौक, भखारा रोड बाईपास, मुजगहन और लोहरसी होते हुए रत्नाबांधा रोड पर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी, छेड़छाड़, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। त्योहारों के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और वाहन चेकिंग बढ़ाई गई है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी, पैदल पेट्रोलिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।1
- राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट, लूट और वाहन में तोड़फोड़ गोबरा नवापारा पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 04 अपचारी बालक भी पकड़ाए नवापारा राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने, वाहन में तोड़फोड़ करने तथा मोबाइल फोन लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार यादव (40 वर्ष) ने 30 अगस्त 2026 को थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे वह अपने टुफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से ग्राम चिल्हाती से धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास करीब 09 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई तथा एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में सागर साहू (22), पिता कमल साहू, वार्ड नं. 01 गोबरा बस्ती; चंदन यादव (19), पिता दिनेश यादव, वार्ड नं. 21 शीतलापारा नवापारा; टीकम साहू (19), पिता राम मिलन साहू, वार्ड नं. 14 तर्री; मुकेश नगराची (19), पिता यशवंत नगराची, शीतलापारा नवापारा तथा घनश्याम निषाद (19), पिता अर्जुन निषाद, खेलीपारा नवापारा को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा एवं मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।1
- स्कूली बच्चों और बस सवारियों की बची बाल बाल जान बस की पट्टे अचानक से टूटी कांसाबेल में बड़ा सड़क हादसा | बाल-बाल बची 20 से अधिक यात्रियों की जान चलती बस का अचानक पट्टा टूटने से संतुलन बिगड़ा और सुपर डीलक्स बस हाईवे पर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहनों के मेंटेनेंस और सुरक्षा1
- छतौद में फैक्ट्री लगाने की कोशिश का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध ग्राम सभा ने NOC देने से किया साफ इंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन छतौद। ग्राम पंचायत छतौद में तारणी स्टील LLP द्वारा औद्योगिक प्लांट स्थापित करने के प्रयास का ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया है। कंपनी द्वारा गांव की लगभग 27 एकड़ भूमि में प्लांट स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायत से NOC की मांग की गई थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम सभा में अपना स्पष्ट मत रखते हुए NOC नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि गांव की जमीन केवल उद्योग लगाने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों, कृषि एवं पशुधन के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग के नाम पर गांव की बेशकीमती जमीन को निजी कंपनियों के हवाले करने का निर्णय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से मांग की कि छतौद में किसी भी प्रकार के औद्योगिक प्लांट अथवा फैक्ट्री की स्थापना की अनुमति न दी जाए। ग्रामीणों ने शासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्राम सभा के प्रस्ताव और ग्रामीणों की भावनाओं को दरकिनार कर छतौद में किसी फैक्ट्री की स्थापना अथवा भूमि का औद्योगिक उपयोग करने की कोशिश की गई, तो इसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विकास से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर गांव की जमीन, पर्यावरण और भविष्य से समझौता कतई मंजूर नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि छतौद में यदि शासन को कोई जनहितकारी निर्माण करना ही है तो अस्पताल, कॉलेज, स्कूल या अन्य सार्वजनिक उपयोग की सुविधा विकसित की जाए, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिले। लेकिन किसी निजी उद्योग के लिए गांव की जमीन और चारागाह को सुरक्षित रखने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। “ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है, छतौद की जमीन पर उद्योग नहीं लगने देंगे।” इस दौरान ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रत्याशी महेश साहू एवं जिला पंचायत प्रत्याशी अविराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में औद्योगिक प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि छतौद की भूमि को भविष्य में औद्योगिक प्रयोजनों के लिए चिन्हित अथवा आवंटित न किया जाए और गांव की चारागाह एवं कृषि उपयोग की भूमि को स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है— “विकास के नाम पर विनाश मंजूर नहीं, गांव की जमीन बिकने नहीं देंगे और ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने देंगे।”4
- शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार ▪️ *शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।* ▪️ *आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।* ▪️ *शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।* ▪️ *आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 29.08.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर उसमें से कुछ राशि वापस की गई और शेष राशि वापस नहीं की गई। घटना स्थल प्रार्थी का मकान, प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र। आरोपी का नाम 1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)। जप्त सामग्री 1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—2
- तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 3 जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद और मारपीट कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामला 31 अगस्त का है। शासकीय अस्पताल के सामने मेन रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन समझाइश के बावजूद विवाद करने वाले लोग दोबारा मारपीट और शांति भंग करने पर उतारू हो गए। इसके बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद उपकार देवार, तुलसी बाई देवार और लोभी देवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2
- मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।1