logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

23 hrs ago
user_यशवंत गंजीर
यशवंत गंजीर
Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
23 hrs ago

मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को लेकर धमतरी पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को चेतावनी धमतरी। आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलेक्टर अबिनास मिश्रा और एसपी भावना पांडेय के नेतृत्व में धमतरी शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मकई चौक, सदर बाजार, विंध्यवासिनी मंदिर, सिहावा चौक, अर्जुनी चौक, भखारा रोड बाईपास, मुजगहन और लोहरसी होते हुए रत्नाबांधा रोड पर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी, छेड़छाड़, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। त्योहारों के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और वाहन चेकिंग बढ़ाई गई है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी, पैदल पेट्रोलिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    1
    जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को लेकर धमतरी पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को चेतावनी
धमतरी। आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलेक्टर अबिनास मिश्रा और एसपी भावना पांडेय के नेतृत्व में धमतरी शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मकई चौक, सदर बाजार, विंध्यवासिनी मंदिर, सिहावा चौक, अर्जुनी चौक, भखारा रोड बाईपास, मुजगहन और लोहरसी होते हुए रत्नाबांधा रोड पर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी, छेड़छाड़, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
त्योहारों के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और वाहन चेकिंग बढ़ाई गई है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी, पैदल पेट्रोलिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    51 min ago
  • गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar #झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar
    1
    गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar 
#झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • मांझा पारा में निकला बड़ा अजगर,परिवार वालों में दहशद का माहौल 1 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे मांझा पारा के एक घर में,10 फीट से लंबा अजगर के निकलने से, घर वालो के साथ आसपास के पड़ोसियों में भी दहशद का माहौल है। लगातार जंगली जानवरों और,जीव जंतु के रिहायशी इलाके और घरों में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही।बीती रात सिंगारभाट के न्यायिक कर्मचारी कालोनी में भी,लगभग 10 फीट का अजगर निकला था। लगातार वन्य जीवों के घरों में घुसने और सामानों के नुकसान से,लोगों में डर का माहौल तो है ही साथ में काफी आक्रोश भी है।
    1
    मांझा पारा में निकला बड़ा अजगर,परिवार वालों में  दहशद का माहौल
1 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे मांझा पारा के एक घर में,10 फीट से लंबा अजगर के निकलने से, घर वालो के साथ आसपास के पड़ोसियों में भी दहशद का माहौल है। लगातार जंगली जानवरों और,जीव जंतु के रिहायशी इलाके और घरों में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही।बीती रात सिंगारभाट के न्यायिक कर्मचारी कालोनी में भी,लगभग 10 फीट का अजगर निकला था। लगातार वन्य जीवों के घरों में घुसने और सामानों के नुकसान से,लोगों में डर का माहौल तो है ही साथ में काफी आक्रोश भी है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार ▪️ *शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।* ▪️ *आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।* ▪️ *शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।* ▪️ *आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 29.08.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर उसमें से कुछ राशि वापस की गई और शेष राशि वापस नहीं की गई। घटना स्थल प्रार्थी का मकान, प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र। आरोपी का नाम 1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)। जप्त सामग्री 1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—
    2
    शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
▪️ *शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।*
▪️ *आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।*
▪️ *शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।*
▪️ *आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 29.08.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया।
आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर उसमें से कुछ राशि वापस की गई और शेष राशि वापस नहीं की गई।
घटना स्थल
प्रार्थी का मकान, प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र।
आरोपी का नाम
1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।
जप्त सामग्री
1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • योग आयोग अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल का भानुप्रतापपुर प्रवास, आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र का किया निरीक्षण भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल का भानुप्रतापपुर प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने नगर में संचालित आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, उपचार सुविधाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सा केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध आयुर्वेदिक उपचार एवं पंचकर्म चिकित्सा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में आने वाले मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, उपचार प्रक्रिया और आवश्यक संसाधनों के संबंध में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से चर्चा की। डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद और योग भारतीय चिकित्सा एवं जीवनशैली की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, संतुलित दिनचर्या और आयुर्वेदिक पद्धतियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद को साथ लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने मरीजों के लिए स्वच्छ, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली और नियमित दिनचर्या के प्रति जागरूकता लोगों के लिए लाभदायक हो सकती है। डॉ. अग्रवाल के भानुप्रतापपुर प्रवास को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान क्षेत्र में योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा आम लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और योग-अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भानुप्रतापपुर में योग आयोग अध्यक्ष का यह प्रवास योग, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    4
    योग आयोग अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल का भानुप्रतापपुर प्रवास, आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र का किया निरीक्षण
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल का भानुप्रतापपुर प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने नगर में संचालित आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, उपचार सुविधाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सा केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध आयुर्वेदिक उपचार एवं पंचकर्म चिकित्सा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में आने वाले मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, उपचार प्रक्रिया और आवश्यक संसाधनों के संबंध में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से चर्चा की।
डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद और योग भारतीय चिकित्सा एवं जीवनशैली की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, संतुलित दिनचर्या और आयुर्वेदिक पद्धतियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद को साथ लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
उन्होंने चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने मरीजों के लिए स्वच्छ, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली और नियमित दिनचर्या के प्रति जागरूकता लोगों के लिए लाभदायक हो सकती है।
डॉ. अग्रवाल के भानुप्रतापपुर प्रवास को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान क्षेत्र में योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा आम लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।
डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और योग-अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
भानुप्रतापपुर में योग आयोग अध्यक्ष का यह प्रवास योग, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳,,,, मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳 की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए! #DAINIK NEWS#Modipuram #gsedicalNegligence ...
    1
    मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳,,,,
मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳 की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए! #DAINIK NEWS#Modipuram #gsedicalNegligence ...
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट, लूट और वाहन में तोड़फोड़ गोबरा नवापारा पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 04 अपचारी बालक भी पकड़ाए नवापारा राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने, वाहन में तोड़फोड़ करने तथा मोबाइल फोन लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार यादव (40 वर्ष) ने 30 अगस्त 2026 को थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे वह अपने टुफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से ग्राम चिल्हाती से धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास करीब 09 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई तथा एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में सागर साहू (22), पिता कमल साहू, वार्ड नं. 01 गोबरा बस्ती; चंदन यादव (19), पिता दिनेश यादव, वार्ड नं. 21 शीतलापारा नवापारा; टीकम साहू (19), पिता राम मिलन साहू, वार्ड नं. 14 तर्री; मुकेश नगराची (19), पिता यशवंत नगराची, शीतलापारा नवापारा तथा घनश्याम निषाद (19), पिता अर्जुन निषाद, खेलीपारा नवापारा को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा एवं मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
    1
    राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट, लूट और वाहन में तोड़फोड़

गोबरा नवापारा पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 04 अपचारी बालक भी पकड़ाए
नवापारा राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने, वाहन में तोड़फोड़ करने तथा मोबाइल फोन लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार यादव (40 वर्ष) ने 30 अगस्त 2026 को थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे वह अपने टुफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से ग्राम चिल्हाती से धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास करीब 09 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई तथा एक मोबाइल फोन भी लूट लिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में सागर साहू (22), पिता कमल साहू, वार्ड नं. 01 गोबरा बस्ती; चंदन यादव (19), पिता दिनेश यादव, वार्ड नं. 21 शीतलापारा नवापारा; टीकम साहू (19), पिता राम मिलन साहू, वार्ड नं. 14 तर्री; मुकेश नगराची (19), पिता यशवंत नगराची, शीतलापारा नवापारा तथा घनश्याम निषाद (19), पिता अर्जुन निषाद, खेलीपारा नवापारा को गिरफ्तार किया है।
मामले में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा एवं मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    22 hrs ago
  • मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    1
    मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक
धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.