Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्री सहित पहुँचे जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु दे साय के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केबिनेट मंत्री मंदिर की पूजा अर्चना कर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किये आइये जाने विडिओ में
Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्री सहित पहुँचे जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु दे साय के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केबिनेट मंत्री मंदिर की पूजा अर्चना कर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किये आइये जाने विडिओ में
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- *कोरिया, 16 फरवरी/* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक कर्मा नृत्य दलों ने मांदर की थाप पर जोशीला सांस्कृतिक स्वागत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक भैया लाल रजवाड़े भी उपस्थित थे!4
- Post by Guru Reality Show1
- चिरमिरी में ऐतिहासिक दिवस: 127 करोड़ की विकास सौगात के साथ आगे बढ़ा जिला एमसीबी: मनेन्द्रगढ़/एमसीबी: आस्था, विश्वास और विकास के अद्भुत संगम का साक्षी बना चिरमिरी, जब विष्णुदेव साय ने जिले को 127 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक विकास सौगात दी। मालवीय नगर, पोड़ी स्थित मंगल भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा कलश एवं पुष्पवर्षा से स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जनसमूह के उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक आयाम दे दिया। *141 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास: मुख्यमंत्री ने 3,879.85 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 82 कार्यों का लोकार्पण तथा 8,824.78 लाख रुपये की लागत से 59 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि एमसीबी जिले के सुनहरे भविष्य की ठोस नींव है। मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और फिजियोथैरेपी कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल और चिरमिरी में नर्सिंग कॉलेज की सौगात से स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। *बुनियादी सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की ओर: अमृत जल मिशन के तहत 183 करोड़ की पेयजल योजना, 43 करोड़ की साजा पहाड़ सड़क, और 659 करोड़ की नागपुर-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता जनविश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मोदी की गारंटी” केवल नारा नहीं, बल्कि हर वादे को पूरा करने की प्रतिबद्धता है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, लाखों परिवारों को आवास, किसानों और महिलाओं को आर्थिक संबल, यह सब सुशासन की पहचान है। *जनजातीय समाज के उत्थान पर विशेष फोकस: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना के माध्यम से बैगा परिवारों को आवास, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र को हजारों करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं। *आध्यात्मिक शिखर: श्री जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में पूजा-अर्चना: कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री का श्री जगन्नाथ मंदिर आगमन पूरे आयोजन का आध्यात्मिक उत्कर्ष बन गया। शंखनाद और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आमजन के साथ प्रसाद ग्रहण कर उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और सरकार इसके विकास हेतु पूर्ण सहयोग देगी। एक ओर 127 करोड़ की विकास परियोजनाओं से जिले की तस्वीर बदलने का संकल्प, तो दूसरी ओर भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नतमस्तक होकर जनकल्याण की कामना—चिरमिरी की यह ऐतिहासिक घड़ी विकास और धर्म के संतुलित समन्वय का सशक्त उदाहरण बन गई। एमसीबी अब केवल एक जिला नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर एक नई पहचान बनता जा रहा हैं।4
- Gram panchayat khaliba janpad panchayat ambikapur k gramid apni samshyao ko leker c.f mukhy van sanrachhak karyalay gyapan dene pahuche.khas report himanshu raj md news c.g vice buero ambikapur cg.7805838076.4
- कोरबा के ग्राम रजगामार में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के ओमपुर स्थानांतरण का विरोध एक बार फिर से शुरू हो गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में इलाके के लोग कलेक्टर के पास पहुंचे और बैंक को पुराने स्थान पर संचालित करने की मांग रखी. ग्रामीणों का कहना है बैंक प्रबंधन जर्जर भवन का हवाला देकर उसे ओमपुर ले जाना चाहता है जहा पहले से ही कई बैंक संचालित है SECL के भवन में बैंक का संचालन करने की योजना है जबकि ग्रामीण पुराने भवन की मरम्मत की मांग करते हुए रजगामार में ही बैंक संचालित करने की मांग कर रहे है. ग्रामीणों ने यह भी बताया की बैंक का स्थानांतरण हो जाने से उसकी दूरी अधिक हो जाएगी जिससे उन्हें आने जाने में काफी दिक्क़तो का समना करना पड़ेगा.1
- व्यापारी संवाद सम्मलेन मे सरगुजा पुलिस का हुआ सम्मान। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले का चंद घंटे मे किया गया था खुलासा। :- पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम किया गया था बरामद। :- जिले भर मे पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की हुई थी सराहना। गत दिवस होटल पर्पल ओर्किंड मे आयोजित व्यापारी संवाद सम्मलेन के दौरान माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व छ.ग. श्री राजेश अग्रवाल द्वारा सरगुजा पुलिस की थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम का सम्मान कर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की गई। विदित हो कि दिनांक 28/12/25 को शहर के व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल अपने दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाश द्वारा अचानक डंडे से जोरदार प्रहार कर व्यापारी को आहत कर रुपये से भरे बैग को छीनकर अंधेरे में फरार हो गए थे। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी (01) दीपक दास (02) रोहित दास को हिरासत मे ले लिया गया साथ ही आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड मे भेजा गया था। व्यापारी संवाद सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री छ.ग. शासन श्री राजेश अग्रवाल, विधायक लुन्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी, व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल एवं समस्त व्यापारी वर्ग द्वारा टीम की सराहना करते हुए *थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा को सम्मान स्वरुप शाल पहनाकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। सरगुजा पुलिस आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर रही है, साथ ही आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।1
- ग्राम सुधार समिति पर्यावरण जन सेवा समस्त बैठक जनसभा के रूप में आयोजित किया गया संजय टाइगर रिजर्व दुसरी ग्राम उमरिया को लेकर कोर क्षेत्र से लेकर बफर जोन में शामिल करने हेतु जनसभा1
- चिरमिरी जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु दे साय के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केबिनेट मंत्री मंदिर की पूजा अर्चना कर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किये आइये जाने विडिओ में1