Shuru
Apke Nagar Ki App…
छपरा सोनपुर की छोटी बोलीं: मैंने खुद से शादी की है, ससुराल वालों को कुछ हुआ तो मेरे मां-बाप दोषी होंगे । वीडियो वायरल छपरा सोनपुर की छोटी बोलीं: मैंने खुद से शादी की है, ससुराल वालों को कुछ हुआ तो मेरे मां-बाप दोषी होंगे । वीडियो वायरल
A9Bharat News
छपरा सोनपुर की छोटी बोलीं: मैंने खुद से शादी की है, ससुराल वालों को कुछ हुआ तो मेरे मां-बाप दोषी होंगे । वीडियो वायरल छपरा सोनपुर की छोटी बोलीं: मैंने खुद से शादी की है, ससुराल वालों को कुछ हुआ तो मेरे मां-बाप दोषी होंगे । वीडियो वायरल
More news from बिहार and nearby areas
- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को जिले में बेटियों और महिलाओं की खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से विशेष खेल आयोजन मझौलिया में किया जाएगा। 07.03.2026.1
- नौतन विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के आवास कठैया बिशुनपुरवा में आयोजित किया गया, जिसमें नौतन उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया के सांसद Sanjay Jaiswal शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा तथा कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री Narayan Prasad ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, सेवा भावना और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।1
- बेतिया से खबर है जहां गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खराब सरकारी चापाकलों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। आज तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मत दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के तहत गठित टीम गांव-गांव जाकर खराब चापाकलों की मरम्मत करेगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी चापाकलों को जल्द फंक्शनल किया जाए और उनकी नियमित निगरानी भी हो। कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि प्रत्येक टीम में मिस्त्री और हेल्पर के साथ जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मौके पर ही खराबी ठीक कर चापाकल चालू किया जा सकेगा। आमजनों की शिकायत मिलने पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।1
- Bihar Motihari jila ramgarhwa prakhand bajar mirch dukaan bahut Sundar sabse achcha meet milta hai har kisi ka meet milta hai1
- सुगौली रेल पुलिस ने स्प्रिंग चाकू के साथ रेल परिसर से दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।1
- Post by Niraj Raj1
- बेतिया को मिली आईपीएस की सौगात, मझौलिया की शुभ्रा बनीं पहली महिला आईपीएसइकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं शुभ्रा, परिवार का प्रशासनिक सेवा से रहा है गहरा जुड़ाव1
- बेतिया से खबर है जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को मझौलिया प्रखंड के अमवा मझार स्थित रामदयाल सिंह उच्चतर प्लस टू माध्यमिक विद्यालय के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में ‘ASMITA’ खेल महोत्सव आयोजित होगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, पश्चिमी चंपारण और Sports Authority of India के सहयोग से Khelo India योजना के Sports for Women घटक के तहत किया जा रहा है। समाहरणालय में आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेरा युवा भारत की उपनिदेशक रश्मि सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और महिलाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ टग ऑफ वॉर व अन्य फन एक्टिविटीज होंगी। प्रतियोगिताएं अंडर-13, 13–18 और 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में आयोजित होंगी। प्रत्येक इवेंट में अधिकतम 128 प्रतिभागियों के साथ कुल करीब 1000 खिलाड़ियों की भागीदारी का अनुमान है। विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र और कुल 27 पदक दिए जाएंगे।1
- झिटकाहीं पंचायत में PACS अध्यक्ष पद के लिए हामिद रेज़ा ने भरा नामांकन। ढाका :झिटकाहीं पंचायत से PACS अध्यक्ष पद के लिए हामिद रेज़ा साहब ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार समर्थन जताया। इस मौके पर हामिद रेज़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों तक सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं को सही तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कई बार किसानों को जरूरत के समय लोन नहीं मिल पाता, लेकिन वे कोशिश करेंगे कि किसानों को समय पर लोन और हर संभव मदद मिल सके। उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें विजयी बनाकर PACS को एक अच्छे और ईमानदार हाथों में सौंपें, ताकि किसानों और क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से हो सके।#PACSChunav #PACSAdhyaksh #HamidReza #JhitkahiPanchayat #BiharPolitics #KisanVikas #PACSNomination #PanchayatChunav #BiharNews #LocalNews1