अमेठी में कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, बुद्ध पूर्णिमा से लौट रहे तीन श्रद्धालु घायल अमेठी में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी में स्नान कर वापस लौट रहे थे। घटना कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव के पास उस समय हुई जब ई-रिक्शा अमेठी की ओर आ रहा था। इसी दौरान अमेठी से सुल्तानपुर जा रही एक आर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को साइड मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में तिवारीपुर निवासी सरोज तिवारी, थौरा गांव निवासी उर्मिला तिवारी और उनके पति करुणा शंकर तिवारी शामिल हैं। सभी लोग ई-रिक्शा चालक विनोद अग्रहरि के साथ गोमती नदी में स्नान करने गए थे। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक को भी पैर में मामूली चोट आई। आरोप है कि घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद चालक ने घायलों को दूसरे ई-रिक्शा से अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर सौरभ सिंह के अनुसार, अस्पताल में तीन घायल पहुंचे थे, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। एक महिला के चेहरे और दूसरी के पैर में चोटें आई थीं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
अमेठी में कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, बुद्ध पूर्णिमा से लौट रहे तीन श्रद्धालु घायल अमेठी में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी में स्नान कर वापस लौट रहे थे। घटना कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव के पास उस
समय हुई जब ई-रिक्शा अमेठी की ओर आ रहा था। इसी दौरान अमेठी से सुल्तानपुर जा रही एक आर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को साइड मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में तिवारीपुर निवासी सरोज तिवारी, थौरा गांव निवासी उर्मिला तिवारी और उनके पति करुणा
शंकर तिवारी शामिल हैं। सभी लोग ई-रिक्शा चालक विनोद अग्रहरि के साथ गोमती नदी में स्नान करने गए थे। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक को भी पैर में मामूली चोट आई। आरोप है कि घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद चालक ने घायलों को दूसरे ई-रिक्शा से अमेठी सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर सौरभ सिंह के अनुसार, अस्पताल में तीन घायल पहुंचे थे, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। एक महिला के चेहरे और दूसरी के पैर में चोटें आई थीं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
- बस स्टेशन परिसर में रोडवेज कर्मचारी परिषद ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के बाद एक ज्ञापन एआरएम को सौंपा।शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी परिषद संघ के अध्यक्ष आरबी सिंह के नेतृत्व में बस स्टेशन परिसर में कर्मचारियों को धरना शुरू हुआ। अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बस स्टेशन के पास ही टैक्सी स्टैंड खोल दिया गया है। हाईवे पर प्राइवेट टैक्सी वाहन दौड़ रहे हैं। जिसके चलते विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। सरकार परिवहन निगम के संसाधनों का निजीकरण करना चाह रही है। उन्होंने वेतन विसंगति सहित पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो यह सांकेतिक धरना स्थाई प्रदर्शन में बदल जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देने के बाद ज्ञापन प्रशासन को देने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी काशी प्रसाद को सौंप दिया।3
- अमेठी स्थित राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी के अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसके उन्मूलन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर फैक्ट्री परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट (स्कॉर्पियो) के माध्यम से मौके पर ही श्रमिकों का चेकअप किया गया और आवश्यक परामर्श व दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऐसे आयोजनों को बेहद जरूरी बताया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जानकारी दी कि जिले में टीबी मुक्त अभियान को तेज किया गया है और हर स्तर पर जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज में लापरवाही न बरतें। कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। यह पहल जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।2
- हिंदी खबरें अब सुरु ऐप पे कॉमेडी वीडियो ऐसी कभी नहीं देखी हो गई1
- अमेठी में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी में स्नान कर वापस लौट रहे थे। घटना कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव के पास उस समय हुई जब ई-रिक्शा अमेठी की ओर आ रहा था। इसी दौरान अमेठी से सुल्तानपुर जा रही एक आर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को साइड मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में तिवारीपुर निवासी सरोज तिवारी, थौरा गांव निवासी उर्मिला तिवारी और उनके पति करुणा शंकर तिवारी शामिल हैं। सभी लोग ई-रिक्शा चालक विनोद अग्रहरि के साथ गोमती नदी में स्नान करने गए थे। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक को भी पैर में मामूली चोट आई। आरोप है कि घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद चालक ने घायलों को दूसरे ई-रिक्शा से अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर सौरभ सिंह के अनुसार, अस्पताल में तीन घायल पहुंचे थे, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। एक महिला के चेहरे और दूसरी के पैर में चोटें आई थीं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।4
- प्रतापगढ़ में एक बार फिर पुलिस और बदमाशो के बीच में मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, दूसरा अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गया। अंतू पुलिस क्षेत्र में औराधियों की तलाश में गश्त पर थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र का शातिर गैंगस्टर व गोवध जैसे कई मामलों में वांछित बदमाश रामगढ़ी गायघाट रोड से चमरौध पुल की ओर जाने वाले जंगल के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना को सटीक मानकर अंतू पुलिस, गड़वारा और किठावर चौकी पुलिस को साथ लेकर घेराबंदी करते हुए सड़क पर खड़े हो गए। इसी बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पर में गोली लगने से घायल होकर बाइक सहित गिर पड़ा और उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल के पास से बरामद किया अवैध तमंचा 315 बोर ,जिंदा कारतूस , बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बाइक, बड़ा चाकू , बांका और रस्सी l घायल बदमाश की पहचान सुलेमान पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में हुई है।1
- *अमेठी में जनगणना ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों को परोसा गया खराब खाना, खाने से उठी बदबू* जनगणना 2026 की तैयारी के बीच अमेठी से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान लंच में परोसा गया जो खाना खराब निकला। ट्रेनिंग के बीच जब शिक्षकों को लंच दिया गया, तो पैकेट खोलते ही खाने से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब शिक्षकों ने खाना चेक किया तो पूरा भोजन खराब हो गया था इसके बाद सभी शिक्षकों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। शिक्षकों ने प्रशासन और ट्रेनिंग आयोजित कर रही एजेंसी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि जनगणना जैसे अहम काम में लगे कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। खाने की आपूर्ति करने वाले वेंडर की जांच के आदेश दिए गए हैं। जनगणना ट्रेनिंग में सड़ा खाना परोसने की यह घटना व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।1
- Post by Rakesh Rawat1
- देहाती देसी कॉमेडी खबरें 🤣😅😂😱 हंसते हंसते फिर से आए है1