logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्त्त छीनकर कंबल देने की नीति को, राजनीति कहते हैं....!! छत्त्त छीनकर कंबल देने की नीति को, राजनीति कहते हैं....!!

22 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
22 hrs ago

छत्त्त छीनकर कंबल देने की नीति को, राजनीति कहते हैं....!! छत्त्त छीनकर कंबल देने की नीति को, राजनीति कहते हैं....!!

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग की जर्जर सड़कों और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता का बड़ा हमला --- आरसीडी, आरईओ और संबंधित विभागों पर लापरवाही के लगाए आरोप --- मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से त्वरित कार्रवाई की मांग --- हजारीबाग। हजारीबाग जिले में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच गुरूवार को इचाक मोड़ स्थित सम्राट अशोक आर्मी के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सम्राट अशोक आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने संबंधित विभागों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की सड़कों की बदहाल स्थिति केवल सड़क टूटने या गड्ढे होने का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक उदासीनता, विभागीय लापरवाही और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है। डॉ. मेहता ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़कें आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े RCD, REO एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभागों को जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सड़क निर्माण और मरम्मत के बाद भी सड़कें कुछ ही समय में दोबारा खराब हो जाती हैं। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता, ठेकेदारों की कार्यप्रणाली तथा विभागीय निगरानी की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। डॉ. मेहता ने कहा कि यदि किसी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। *जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग* डॉ. मेहता ने कहा कि हजारीबाग की सड़कों की स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आम जनता को बार-बार आवाज उठाने के लिए मजबूर होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ वाहन क्षति, दुर्घटना के खतरे और समय की बर्बादी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण कई जगह सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है। *शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाली पर भी उठाए सवाल* सड़क के मुद्दे के साथ डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग की वर्तमान स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ के. के. सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। डॉ. मेहता ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हजारीबाग सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद है, वहां की व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक संचालन की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा आम जनता से सीधे जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अस्पताल से संबंधित उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाने की मांग की गई। *मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल संज्ञान की मांग* डॉ. मेहता ने झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से हजारीबाग की सड़कों और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाल स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को संबंधित विभागों से जवाब मांगते हुए जर्जर सड़कों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ. मेहता ने कहा कि जनता को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होता है तो सम्राट अशोक आर्मी जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जन अभियान और आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि हजारीबाग की सड़कों की स्थिति का स्थल निरीक्षण कराया जाए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हो, जिम्मेदारी तय की जाए और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी उच्चस्तरीय समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रेस वार्ता में सम्राट अशोक आर्मी के अजय वर्मा, मनोज मेहता, चन्द्र देव मेहता, अरविंद रविदास, गिरधारी महतो सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।
    1
    हजारीबाग की जर्जर सड़कों और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता का बड़ा हमला
--- 
आरसीडी, आरईओ और संबंधित विभागों पर लापरवाही के लगाए आरोप
---
मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से त्वरित कार्रवाई की मांग
---
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच गुरूवार को इचाक मोड़ स्थित सम्राट अशोक आर्मी के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सम्राट अशोक आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने संबंधित विभागों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की सड़कों की बदहाल स्थिति केवल सड़क टूटने या गड्ढे होने का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक उदासीनता, विभागीय लापरवाही और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है।
डॉ. मेहता ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़कें आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े RCD, REO एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभागों को जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सड़क निर्माण और मरम्मत के बाद भी सड़कें कुछ ही समय में दोबारा खराब हो जाती हैं। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता, ठेकेदारों की कार्यप्रणाली तथा विभागीय निगरानी की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। डॉ. मेहता ने कहा कि यदि किसी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
*जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग*
डॉ. मेहता ने कहा कि हजारीबाग की सड़कों की स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आम जनता को बार-बार आवाज उठाने के लिए मजबूर होना चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ वाहन क्षति, दुर्घटना के खतरे और समय की बर्बादी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण कई जगह सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है।
*शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाली पर भी उठाए सवाल*
सड़क के मुद्दे के साथ डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग की वर्तमान स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ के. के. सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
डॉ. मेहता ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हजारीबाग सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद है, वहां की व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक संचालन की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग की।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा आम जनता से सीधे जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अस्पताल से संबंधित उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाने की मांग की गई।
*मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल संज्ञान की मांग*
डॉ. मेहता ने झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से हजारीबाग की सड़कों और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाल स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार को संबंधित विभागों से जवाब मांगते हुए जर्जर सड़कों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
डॉ. मेहता ने कहा कि जनता को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होता है तो सम्राट अशोक आर्मी जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जन अभियान और आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगी।
उन्होंने सरकार से मांग की कि हजारीबाग की सड़कों की स्थिति का स्थल निरीक्षण कराया जाए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हो, जिम्मेदारी तय की जाए और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी उच्चस्तरीय समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रेस वार्ता में सम्राट अशोक आर्मी के अजय वर्मा, मनोज मेहता, चन्द्र देव मेहता, अरविंद रविदास, गिरधारी महतो सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास की रेकी का आरोप, हजारीबाग में आक्रोश; सुरक्षा को लेकर उठे सवाल हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित निजी आवास के बाहर 2 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे हाई-रिजॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट-विजन सुविधा वाले आधुनिक निगरानी कैमरे को लगाने के कथित प्रयास का मामला सामने आने के बाद हजारीबाग में आक्रोश है। स्थानीय लोगों और विधायक के सहयोगियों ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया और करीब एक घंटे की पूछताछ में उनके बयान बदलते रहे। विधायक पिछले तीन-चार दिनों से आवास से बाहर हैं और इसी दौरान उनके घर के बाहर निगरानी उपकरण लगाने के कथित प्रयास ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक की ओर से पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक, डीआईजी हजारीबाग प्रक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को पत्र भेजा गया है। विधायक ने कहा कि मैंने आज तक किसी का बुरा नहीं किया है। पता नहीं किस मंशा से यह कार्य किया जा रहा है। जब तक प्रशासन इसकी पूरी पड़ताल नहीं कर लेता, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और अब पुलिस प्रशासन को तय करना है कि उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई जाती है या वर्तमान व्यवस्था को सामान्य रखा जाता है। विधायक ने पिछले तीन-चार दिनों की सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कैमरे एवं संबंधित उपकरणों की तकनीकी जांच के साथ पकड़े गए व्यक्तियों के संपर्कों और उन्हें निर्देश देने वालों की पहचान करने की मांग की है। जरूरत पड़ने पर साइबर और विधि-विज्ञान विशेषज्ञों की सहायता से जांच तथा आपराधिक भूमिका सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है। घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और उनके परिवार की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता तथा मामले की वास्तविकता जल्द सामने आनी चाहिए। विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबागवासियों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और मामले से संबंधित अपुष्ट वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की है।
    1
    विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास की रेकी का आरोप, हजारीबाग में आक्रोश; सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित निजी आवास के बाहर 2 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे हाई-रिजॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट-विजन सुविधा वाले आधुनिक निगरानी कैमरे को लगाने के कथित प्रयास का मामला सामने आने के बाद हजारीबाग में आक्रोश है। स्थानीय लोगों और विधायक के सहयोगियों ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया और करीब एक घंटे की पूछताछ में उनके बयान बदलते रहे। विधायक पिछले तीन-चार दिनों से आवास से बाहर हैं और इसी दौरान उनके घर के बाहर निगरानी उपकरण लगाने के कथित प्रयास ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक की ओर से पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक, डीआईजी हजारीबाग प्रक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को पत्र भेजा गया है। विधायक ने कहा कि मैंने आज तक किसी का बुरा नहीं किया है। पता नहीं किस मंशा से यह कार्य किया जा रहा है। जब तक प्रशासन इसकी पूरी पड़ताल नहीं कर लेता, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और अब पुलिस प्रशासन को तय करना है कि उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई जाती है या वर्तमान व्यवस्था को सामान्य रखा जाता है। विधायक ने पिछले तीन-चार दिनों की सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कैमरे एवं संबंधित उपकरणों की तकनीकी जांच के साथ पकड़े गए व्यक्तियों के संपर्कों और उन्हें निर्देश देने वालों की पहचान करने की मांग की है। जरूरत पड़ने पर साइबर और विधि-विज्ञान विशेषज्ञों की सहायता से जांच तथा आपराधिक भूमिका सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है। घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और उनके परिवार की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता तथा मामले की वास्तविकता जल्द सामने आनी चाहिए। विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबागवासियों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और मामले से संबंधित अपुष्ट वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की है।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Advertising agency हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | 22 घंटे बाद सेवानी नदी में डूबे युवक का शव बरामद 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | 22 घंटे बाद सेवानी नदी में डूबे युवक का शव बरामद
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | 22 घंटे बाद सेवानी नदी में डूबे युवक का शव बरामद
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | 22 घंटे बाद सेवानी नदी में डूबे युवक का शव बरामद
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बरही अनुमंडलीय अस्पताल में जानकी यादव का औचक निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी पर जताई कड़ी नाराजगी दलालों पर होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य सेवाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं: जानकी यादव
    1
    बरही अनुमंडलीय अस्पताल में जानकी यादव का औचक निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी पर जताई कड़ी नाराजगी
दलालों पर होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य सेवाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं: जानकी यादव
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • मकान तक 😀 #instagood #underpass #facebook #rain #road | Bagga | Facebook मकान तक 😀 #instagood #underpass #facebook #rain #road | Bagga | Facebook
    1
    मकान तक 😀 #instagood #underpass #facebook #rain #road | Bagga | Facebook
मकान तक 😀 #instagood #underpass #facebook #rain #road | Bagga | Facebook
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    23 hrs ago
  • कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड के मरचोई पंचायत में कन्या प्राथमिक विद्यालय कटहरा के 23वर्षो तक प्रधानाचार्य रहे अभय कुमार शर्मा को सेवा निवृत होने पर दी भावभीनी विदाई। 23 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक अभय कुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई नमस्कार, आप देख रहे हैं झारखंड कोडरमा की खबरें। रिपोर्ट—कौशल पांडेय। कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रखंड के मरचोई पंचायत स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कटहरा में लंबे समय तक बच्चों को शिक्षा देने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक अभय कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभय कुमार शर्मा 31 अगस्त 2026 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल भावुक हो गया। कई छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक से विदाई लेते समय भावुक नजर आए। अभय कुमार शर्मा ने 14 दिसंबर 2003 को शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 23 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया। बच्चों से रहा खास लगाव बताया गया कि अभय कुमार शर्मा का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था। वह विद्यालय आने वाले बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन बच्चों को भी स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते थे, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं आ पाते थे। ऐसे बच्चों के घर जाकर उन्हें प्रेमपूर्वक विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा। सहकर्मियों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने कहा कि उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान देता था। अतिथियों ने की सराहना विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मर्चोई संकुल प्रभारी सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहिद सलिल तथा विशिष्ट अतिथि शिशिर कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने अभय कुमार शर्मा के 23 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभव, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने साझा की यादें कार्यक्रम में सहायक अध्यापक नवलेश पाण्डेय, मनोज कुमार एवं रविंद्र रजक, मध्य विद्यालय ईटाय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा सहित संतोष कुमार, राधा कुमारी, सुधीर कुमार, विकास कुमार और अनिल कुमार समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने अभय कुमार शर्मा के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त कीं। करीब 23 वर्षों तक बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने के बाद अभय कुमार शर्मा सरकारी सेवा से विदा हो गए। लेकिन उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन निश्चित रूप से लंबे समय तक उनकी यादों में बना रहेगा। सतगावां से कौशल पांडेय की रिपोर्ट, झारखंड कोडरमा की खबरें।
    1
    कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड के मरचोई पंचायत में कन्या प्राथमिक विद्यालय कटहरा के 23वर्षो तक प्रधानाचार्य रहे अभय कुमार शर्मा को सेवा निवृत होने पर दी भावभीनी विदाई।
23 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक अभय कुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई
नमस्कार, आप देख रहे हैं झारखंड कोडरमा की खबरें।
रिपोर्ट—कौशल पांडेय।
कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है।
प्रखंड के मरचोई पंचायत स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कटहरा में लंबे समय तक बच्चों को शिक्षा देने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक अभय कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
अभय कुमार शर्मा 31 अगस्त 2026 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल भावुक हो गया। कई छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक से विदाई लेते समय भावुक नजर आए।
अभय कुमार शर्मा ने 14 दिसंबर 2003 को शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 23 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया।
बच्चों से रहा खास लगाव
बताया गया कि अभय कुमार शर्मा का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था। वह विद्यालय आने वाले बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन बच्चों को भी स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते थे, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं आ पाते थे।
ऐसे बच्चों के घर जाकर उन्हें प्रेमपूर्वक विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा।
सहकर्मियों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने कहा कि उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान देता था।
अतिथियों ने की सराहना
विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मर्चोई संकुल प्रभारी सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहिद सलिल तथा विशिष्ट अतिथि शिशिर कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
अतिथियों ने अभय कुमार शर्मा के 23 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभव, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।
सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने साझा की यादें
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक नवलेश पाण्डेय, मनोज कुमार एवं रविंद्र रजक, मध्य विद्यालय ईटाय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा सहित संतोष कुमार, राधा कुमारी, सुधीर कुमार, विकास कुमार और अनिल कुमार समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक मौजूद रहे।
इस दौरान शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने अभय कुमार शर्मा के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए।
वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त कीं।
करीब 23 वर्षों तक बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने के बाद अभय कुमार शर्मा सरकारी सेवा से विदा हो गए।
लेकिन उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन निश्चित रूप से लंबे समय तक उनकी यादों में बना रहेगा।
सतगावां से कौशल पांडेय की रिपोर्ट, झारखंड कोडरमा की खबरें।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • लापता हुए युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला बॉडी लापता हुए युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला बॉडी
    1
    लापता हुए युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला बॉडी 
लापता हुए युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला बॉडी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
  • लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार कोडरमा बाजार। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बेटी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बताया गया कि डर के कारण पीड़िता और उसकी मां ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता की मां ने अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद बुधवार को परिजनों के साथ दोनों कोडरमा थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। मामला दोबारा सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार कोडरमा बाजार। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बेटी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बताया गया कि डर के कारण पीड़िता और उसकी मां ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता की मां ने अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद बुधवार को परिजनों के साथ दोनों कोडरमा थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। मामला दोबारा सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार
कोडरमा बाजार। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बेटी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
बताया गया कि डर के कारण पीड़िता और उसकी मां ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता की मां ने अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद बुधवार को परिजनों के साथ दोनों कोडरमा थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया।
मामला दोबारा सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार
कोडरमा बाजार। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बेटी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
बताया गया कि डर के कारण पीड़िता और उसकी मां ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता की मां ने अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद बुधवार को परिजनों के साथ दोनों कोडरमा थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया।
मामला दोबारा सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • शिवाने नदी में डूबे टिंकू महतो का शव बरामद, 200-250 मीटर दूर मिला शव
    1
    शिवाने नदी में डूबे टिंकू महतो का शव बरामद, 200-250 मीटर दूर मिला शव
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.