Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज़रा सी लापरवाही, बड़ा हादसा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक महिला को भारी पड़ गई। वायरल वीडियो के मुताबिक, पटरियों के बीच रखी लकड़ियों में से एक टुकड़ा तेज रफ्तार ट्रेन से टकराकर उछला और पास खड़ी महिला के सिर में जा लगा। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है। संदेश: रेलवे ट्रैक पर उतरना या सामान रखना जानलेवा हो सकता है—सावधानी बरतें।
Nikhil punia
ज़रा सी लापरवाही, बड़ा हादसा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक महिला को भारी पड़ गई। वायरल वीडियो के मुताबिक, पटरियों के बीच रखी लकड़ियों में से एक टुकड़ा तेज रफ्तार ट्रेन से टकराकर उछला और पास खड़ी महिला के सिर में जा लगा। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है। संदेश: रेलवे ट्रैक पर उतरना या सामान रखना जानलेवा हो सकता है—सावधानी बरतें।
- Vinod KumarKhunti, Jharkhand🙏17 min ago
- Kkrishn SinghRobertsganj, Sonbhadra👏56 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पी के तिवारी पत्रकार1
- मैनपुरी जनपद में थाना एलाऊ के ग्राम प में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। एक साथ आधा दर्जन लोग महिला को अकेला बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।2
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है मैनपुरी में एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काट लिए शिक्षिका को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है थाना कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- यह सरकार अपने वादे निभाएगी मा श्री तेजस्वी यादव जी!!1
- कलान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गुरुवार को लखनपुर तिराहे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 फरवरी 2026 का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के युवक ने उसे सरसों के खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तब्दील कर दिया। आरोपी वीर सिंह की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों होंठ काट दिए,गंभीर हालत में शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल,मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की जासूसी के लिए लगाए गए व्यक्ति के साथ पत्नी ने मारपीट कर दी घटना नगर के निजी विद्यालय में घटी है आपको बताते चले मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक।महिला ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला उसके साथ मारपीट कर चुकी थी जब ज्यादा जानकारी जुटा गई तो पता लगा की महिला के पति द्वारा महिला की जासूसी के लिए व्यक्ति को लगाया गया था और जब महिला विद्यालय पहुंची तो जासूसी करने वाला व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे विद्यालय पहुंच गया महिला को इस बात की जानकारी हो गई तो महिला ने व्यक्ति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जिसका एक वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- रिपोर्टर अमितकौशिक मैनपुरी को मिला दूसरा बड़ाicsc बोर्ड का विद्यालय डॉ किरण सौजिया जिसने कम समय के अंदर मैनपुरी जनपद में एक अलग पहचान बनाई है जिसको लेकर आज विद्यालय का उद्घाटन किया गया उद्घाटन के दौरान शहर के तमाम लोग मौजूद रहे वही रवि कुमार दहिया ने स्कूल का शुभारंभ किया वही इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम पेश किया वहीं विद्यालय की तरफ से आए हुए तमाम अतिथियों को सम्मानित किया गया वाइट डॉ अशोक यादव प्रबंधक1
- मैनपुरी में एक तरफा प्यार में छात्र ने टीचर पर किया जानलेवा हमला वीडियो हुआ वायरल पुरी शहर के एक स्कूल में शिक्षिका पढ़ने जाया करती थी और इस समय उसे क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से उसको प्रेम हो गया और उसके शिक्षिका को विद्यालय प्रबंधक द्वारा बाहर निकाल दिया गया दूसरे विद्यालय में पढ़ने जाने लगी और शिक्षक का भी दूसरे युवक से मिलना जुलना शुरू कर दिया इसी से नाराज होकर छात्र ने शिक्षिका के हॉट कटे लिए1