logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल अर्पण दिवस पर नेतानार स्कूल में जल संरक्षण का संदेश बच्चों ने लिया जल की हर बूंद बचाने का संकल्प जल अर्पण दिवस पर नेतानार स्कूल में जल संरक्षण का संदेश बच्चों ने लिया जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक सुकमा/ कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नेतानार स्थित प्राथमिक शाला में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान बच्चों को जल के महत्व, संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक अभिषेक मिंज एवं प्रयोगशाला से जुड़े कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला सहायक मानेश साहू ने जल स्रोत से पानी का नमूना लेकर मौके पर जल गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पानी को दूषित होने से बचाने और अनावश्यक जल बर्बादी रोकने का संदेश दिया गया। बच्चों ने जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पानी की प्रत्येक बूंद बचाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में “जल है तो कल है” और जल स्वच्छता से संबंधित संदेशों के माध्यम से जागरूकता का वातावरण बनाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण और जन-जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल अर्पण दिवस के माध्यम से बच्चों और समुदाय को यह संदेश दिया गया कि जल की सुरक्षा एवं संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अभिषेक मिंज, दीपक रात्रे, दुर्गेश साहू, प्रयोगशाला सहायक मानेश साहू सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेश “जल की हर बूंद अनमोल है, आज बचाएंगे तो कल सुरक्षित पाएंगे” के साथ हुआ।

4 hrs ago
user_बालक राम यादव
बालक राम यादव
Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago
cdb45960-a755-4259-98cb-22d39f6bdff6

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सड़क मरम्मत में लापरवाही पर PWD सख्त,ठेकेदार शेख फारुख के खिलाफ कार्रवाई।
    1
    सड़क मरम्मत में लापरवाही पर PWD सख्त,ठेकेदार शेख फारुख के खिलाफ कार्रवाई।
    user_बालक राम यादव
    बालक राम यादव
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ
    1
    सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ
सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। रायपुर- रायपुर में रक्षाबंधन से पहले आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल हुए। स्व सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और आज का आयोजन इस भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखना और बहनों को भयमुक्त वातावरण देना जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के दौरान राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प ने जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता का भाव और गहरा कर दिया।
    4
    महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी।

महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी।
रायपुर- रायपुर में रक्षाबंधन से पहले आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल हुए। स्व सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और आज का आयोजन इस भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखना और बहनों को भयमुक्त वातावरण देना जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के दौरान राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प ने जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता का भाव और गहरा कर दिया।
    user_Dharmendra singh
    Dharmendra singh
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम 🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम
    1
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम
🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम
    user_AKKU KHAN
    AKKU KHAN
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    55 min ago
  • हैप्पी बर्थडे भाई बहुत बहुत बधाई हो आप जन्म दिवस आपका
    1
    हैप्पी बर्थडे भाई  बहुत बहुत बधाई हो आप जन्म दिवस आपका
    user_Rani Kasyap
    Rani Kasyap
    Adventure Sports Center जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
    1
    फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन
रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल कन्या आश्रम में जुलाई माह से ही बच्चे नहीं आ रहे हैं नवीन कन्या आश्रम है बंद निर्माण कार्य चल रहा है धीमी गति से आखिर इस आश्रम के बच्चे कहां है,किसकी जिम्मेदारी है आखिर 3 माह से बच्चों का पता नहीं कागज़ों में चल रहा है आश्रम
    1
    नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल 
नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल 
कन्या आश्रम में जुलाई माह से ही बच्चे नहीं आ रहे हैं 
नवीन कन्या आश्रम है बंद निर्माण कार्य चल रहा है धीमी गति से 
आखिर इस आश्रम के बच्चे कहां है,किसकी जिम्मेदारी है आखिर 3  माह से बच्चों का पता नहीं 
कागज़ों में चल रहा है आश्रम
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.