logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

18 hrs ago
user_भीमकुंड न्यूज़ 24
भीमकुंड न्यूज़ 24
अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

छतरपुर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • गल्ला व्यापारी के साथ दिनदहाड़े मार-पीट और तीन लाख की लूट
    1
    गल्ला व्यापारी के साथ दिनदहाड़े मार-पीट और तीन लाख की लूट
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • *सूने मकान को निशाना बनाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिक्री रकम बरामद* ▪️ *सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *चोरी के आभूषण की बिक्री रकम 4,500/- रुपये जप्त* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* अमरजीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी आशा नगर द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान में प्रवेश कर हीरे, सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदेही की पहचान की गई। दिनांक 17.03.2026 को संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम 4,500/- रुपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ▪️ घटना का कारण : सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी करना ▪️ घटनास्थल : आशा नगर क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग ▪️ आरोपी का नाम : 1. रविन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल सागर, उम्र 32 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश ▪️ जप्त सामग्री : 1. आभूषण बिक्री रकम 4,500/- रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    *सूने मकान को निशाना बनाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिक्री रकम बरामद*
▪️ *सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *चोरी के आभूषण की बिक्री रकम 4,500/- रुपये जप्त*
▪️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी*
▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
अमरजीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी आशा नगर द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई  की अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान में प्रवेश कर हीरे, सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदेही की पहचान की गई।
दिनांक 17.03.2026 को संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम 4,500/- रुपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी करना
▪️ घटनास्थल :
आशा नगर क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. रविन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल सागर, उम्र 32 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश
▪️ जप्त सामग्री :
1. आभूषण बिक्री रकम 4,500/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • एमबीबीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 29 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा 758 करोड़ का लाभ छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। इस योजना के जरिए बकाया बिजली बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को बड़ी छूट दी जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 758 करोड़ रुपए तक की सीधी राहत मिलने का अनुमान है।
    1
    एमबीबीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 29 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा 758 करोड़ का लाभ
छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। इस योजना के जरिए बकाया बिजली बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को बड़ी छूट दी जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 758 करोड़ रुपए तक की सीधी राहत मिलने का अनुमान है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    36 min ago
  • *आदिवासी बच्चियों के साथ अत्याचार, जघन्य अपराध, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP CG* *प्रदेश के सभी आदिवासी बालिका आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हो - कलावती मार्को, प्रदेश संयुक्त सचिव, AAP CG* रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सामने आए हालिया मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के छात्रावास से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी ने आज 18 मार्च 2026 को रायपुर के अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र के पोर्टा केबिन हाई स्कूल से जुड़ी तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती पाए जाने की जानकारी ने न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं। तीनों छात्राएं करीब पांच महीने की गर्भवती हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। मामले का दूसरा अहम पहलू यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए पहले से गर्भावस्था से जुड़े कार्ड बनाए जाने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित विभागों को स्थिति की जानकारी थी।इसके बावजूद समय रहते समन्वित कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह जांच का विषय है। ये मामला प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए बनाए गए संस्थानों से ही ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। और इससे साफ होता है कि जिम्मेदार तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है। यदि छात्राएं किसी आवासीय संस्था या शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं, तो यह सुनिश्चित करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि उनकी सुरक्षा और गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले में सामने आ रहे तथ्यों और बयानबाज़ी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इन छात्राओं के साथ क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश भर के आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। पार्टी सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटेगी। आज के धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, अनुराधा शुक्ला, सिमरजीत कौर, करमजीत कौर, गौरी सोनमती कन्नौजे, ज्योति दानेकर, आशा कन्नौजे, निर्मला कुम्हारे, पूजा कुम्हारे जसोदा सुंदरी बाई, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, इमरान खान और मिहिर कुर्मी सहित रायपुर जिले के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
    1
    *आदिवासी बच्चियों के साथ अत्याचार, जघन्य अपराध, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP CG*
*प्रदेश के सभी आदिवासी बालिका आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हो - कलावती मार्को, प्रदेश संयुक्त सचिव, AAP CG*
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर  से सामने आए हालिया मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के छात्रावास से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी ने आज 18 मार्च 2026 को रायपुर के अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र के पोर्टा केबिन हाई स्कूल से जुड़ी तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती पाए जाने की जानकारी ने न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं।  तीनों छात्राएं करीब पांच महीने की गर्भवती हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। मामले का दूसरा अहम पहलू यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए पहले से गर्भावस्था से जुड़े कार्ड बनाए जाने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित विभागों को स्थिति की जानकारी थी।इसके बावजूद समय रहते समन्वित कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह जांच का विषय है। ये मामला प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। 
आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए बनाए गए संस्थानों से ही ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। और इससे साफ होता है कि जिम्मेदार तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है। यदि छात्राएं किसी आवासीय संस्था या शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं, तो यह सुनिश्चित करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि उनकी सुरक्षा और गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले में सामने आ रहे तथ्यों और बयानबाज़ी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इन छात्राओं के साथ क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश भर के आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। पार्टी सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटेगी।
आज के धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, अनुराधा शुक्ला, सिमरजीत कौर, करमजीत कौर, गौरी सोनमती कन्नौजे, ज्योति दानेकर, आशा कन्नौजे, निर्मला कुम्हारे, पूजा कुम्हारे जसोदा सुंदरी बाई, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, इमरान खान और मिहिर कुर्मी सहित रायपुर जिले के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_PRATEEK SINGH SENGAR
    PRATEEK SINGH SENGAR
    Local News Reporter Santoshi Nagar, Raipur•
    7 hrs ago
  • दुर्गूकोंदल कांकेर छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गोयल ग्रुप ने एक सराहनीय पहल की है। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम चाहचाड़ के पटेलपारा स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का श्री बजरंग आयरन ओर माइंस प्रबंधन द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया है। इस कार्य से न केवल आंगनबाड़ी की स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि वहां अध्ययनरत बच्चों को अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण भी उपलब्ध हो गया है। पहले यह आंगनबाड़ी केंद्र काफी जर्जर स्थिति में था, जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। भवन की मरम्मत और सुधार के बाद अब यह केंद्र साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित नजर आ रहा है। नए स्वरूप में आंगनबाड़ी मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने बताया कि ग्राम पटेल जगदीश दुग्गा की मांग पर इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विकास में भी योगदान देना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। ग्राम पटेल जगदीश दुग्गा ने इस पहल के लिए गोयल ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य गांव के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि अब बच्चों को बेहतर सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई और विकास में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर ग्राम के अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें सन्नी दुग्गा और बाजूराम कोमरा शामिल थे। वहीं गोयल ग्रुप की ओर से रवि तिवारी एवं अतुल जैन की उपस्थिति रही। यह पहल न केवल बच्चों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि संस्थाएं सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।
    1
    दुर्गूकोंदल कांकेर छत्तीसगढ़
क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गोयल ग्रुप ने एक सराहनीय पहल की है। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम चाहचाड़ के पटेलपारा स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का श्री बजरंग आयरन ओर माइंस प्रबंधन द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया है। इस कार्य से न केवल आंगनबाड़ी की स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि वहां अध्ययनरत बच्चों को अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण भी उपलब्ध हो गया है।
पहले यह आंगनबाड़ी केंद्र काफी जर्जर स्थिति में था, जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। भवन की मरम्मत और सुधार के बाद अब यह केंद्र साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित नजर आ रहा है। नए स्वरूप में आंगनबाड़ी मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।
गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने बताया कि ग्राम पटेल जगदीश दुग्गा की मांग पर इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विकास में भी योगदान देना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।
ग्राम पटेल जगदीश दुग्गा ने इस पहल के लिए गोयल ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य गांव के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि अब बच्चों को बेहतर सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई और विकास में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस अवसर पर ग्राम के अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें सन्नी दुग्गा और बाजूराम कोमरा शामिल थे। वहीं गोयल ग्रुप की ओर से रवि तिवारी एवं अतुल जैन की उपस्थिति रही।
यह पहल न केवल बच्चों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि संस्थाएं सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।
    user_डिकेश शर्मा
    डिकेश शर्मा
    संवाददाता दुर्गकोंदल, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बलरामपुर/शंकरगढ़।  जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत अनियमितता पाए जाये पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ वेदप्रकाश पांडे के द्वारा थाना शंकरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है। जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है। इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर थाना शंकरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा तथा आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पुर्व में ही स्वीकृत हो चुका है। इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 120000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है जिसमें से रोजगार सहायक के द्वारा 40000 ओटीपी के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया। मामले में शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर धारा 37/2026, 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों जान टोप्पो पिता स्वर्गीय जयदान टोप्पो उम्र 39 वर्ष ग्राम अमेरा, थाना शंकरगढ़ एवँ संजय दास पिता परशुराम उम्र 40 वर्ष निवासी मनकेपी थाना शंकरगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    2
    बलरामपुर/शंकरगढ़।  जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत अनियमितता पाए जाये पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ वेदप्रकाश पांडे के द्वारा थाना शंकरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है। जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है। इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर थाना शंकरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा तथा आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है।
इसी प्रकार मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पुर्व में ही स्वीकृत हो चुका है। इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 120000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है जिसमें से रोजगार सहायक के द्वारा 40000 ओटीपी के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया।
मामले में शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर धारा 37/2026, 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों जान टोप्पो पिता स्वर्गीय जयदान टोप्पो उम्र 39 वर्ष ग्राम अमेरा, थाना शंकरगढ़ एवँ संजय दास पिता परशुराम उम्र 40 वर्ष निवासी मनकेपी थाना शंकरगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    2 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। दुकानों के बाहर निकले झज्जा (शेड) हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बीच सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका ने दो दिन पहले ही मुनादी (एलान) कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज सुबह से टीम ने तिल्दा-खरोरा मुख्यमंत्री मार्ग पर कार्रवाई शुरू की। तुलसी क्षेत्र की ओर से शुरू हुई यह कार्रवाई पैकरा अस्पताल तक जारी रही। जैसे ही टीम टाकीज के पास पहुंची, व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका को पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को समझाने और हटाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी सड़क पर डटे रहे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। गौरतलब है कि टाकीज के पास का क्षेत्र पहले से ही भीड़भाड़ और दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद व्यापारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका इस कार्रवाई को आगे जारी रखती है या फिर विरोध के चलते इसे बीच में ही रोक दिया जाता है।
    8
    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। दुकानों के बाहर निकले झज्जा (शेड) हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बीच सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका ने दो दिन पहले ही मुनादी (एलान) कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज सुबह से टीम ने तिल्दा-खरोरा मुख्यमंत्री मार्ग पर कार्रवाई शुरू की। तुलसी क्षेत्र की ओर से शुरू हुई यह कार्रवाई पैकरा अस्पताल तक जारी रही।
जैसे ही टीम टाकीज के पास पहुंची, व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका को पुलिस बल बुलाना पड़ा।
पुलिस ने भीड़ को समझाने और हटाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी सड़क पर डटे रहे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
गौरतलब है कि टाकीज के पास का क्षेत्र पहले से ही भीड़भाड़ और दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद व्यापारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि नगर पालिका इस कार्रवाई को आगे जारी रखती है या फिर विरोध के चलते इसे बीच में ही रोक दिया जाता है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • छतरपुर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
    1
    छतरपुर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.