Shuru
Apke Nagar Ki App…
रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कालीशिला में दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के श्रद्धालु डॉ. कंडोलिया की कथित तौर पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मृत्यु हो गई। बताया गया कि डॉ. कंडोलिया गुजरात से आए श्रद्धालुओं के एक दल के साथ कालीशिला दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल राहत एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दुर्गम क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी पहुंचकर प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इसके बाद प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर पार्थिव शरीर को कालीशिला क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कालीशिला में दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के श्रद्धालु डॉ. कंडोलिया की कथित तौर पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मृत्यु हो गई। बताया गया कि डॉ. कंडोलिया गुजरात से आए श्रद्धालुओं के एक दल के साथ कालीशिला दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल राहत एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दुर्गम क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी पहुंचकर प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इसके बाद प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर पार्थिव शरीर को कालीशिला क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 छोटी हल्द्वानी में शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के तत्वावधान में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने शिरकत कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खान और पंजाब प्रभारी गुलाम मुस्तफा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी दी और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने नेताओं को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया, जिस पर मोर्चे के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करवाने की बात कही।2
- नैनीताल की झील में तेज हवा और बारिश के बीच हुई रोमांचक नौकायन की घटना केबीसी तक पहुंच गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान झील में किए गए रोमांचक नौकायन के दृश्य देखे जा सकते हैं।1
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार जी ने सभी से अपनी मातृभाषा का सम्मान करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि जब भाषा बचेगी, तभी ज्ञान और इतिहास सुरक्षित रह सकेगा।1
- उत्तराखंड के नैनीताल स्थित क्लब सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जनता को राहत देना ही प्राधिकरण और सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी पात्र मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और एकमुश्त निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने भीमताल, सातताल और भवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग का आदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में 18 हजार से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि रुद्रपुर में 1,872 फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार 24×7 जनसेवा, पारदर्शिता और समयबद्ध विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्राधिकरण का काम जनहित में बाधा बनना नहीं बल्कि समाधान देना है। इस समीक्षा बैठक में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, हरीश राणा, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला पंचायत अधिकारी अनिल जोशी, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अभियंता शिवम धीमान तथा रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी नगर पालिकाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- अल्मोड़ा में फर्जी पुलिस और जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखने और 8.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में भतरौजखान थाना पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम ने 22 जुलाई को आरोपी रंजोत सिंह को उसके घर जगमालवाली (जिला सिरसा, हरियाणा) से दबोच लिया। भतरौजखान थाना क्षेत्र के धारड़ निवासी पीड़ित जीवन सिंह रावत ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उन्हें कथित 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखकर जेल भेजने की धमकी दी और 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर भतरौजखान थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया कि 10 मार्च को पीड़ित को व्हाट्सएप पर कॉल कर खुद को एटीएस पुणे का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताने वाले ठग ने आतंकवाद के फर्जी मामले में नाम होने का दावा किया था। इसके बाद नकली दस्तावेज और कोर्ट के आदेश भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखाया गया। ठगों ने लगातार वीडियो कॉल कर पीड़ित को किसी से बात न करने, हर घंटे रिपोर्ट देने और मोबाइल सर्विलांस पर होने का झांसा देकर मानसिक रूप से भयभीत रखा। आरोपियों ने पीड़ित के फोन में गूगल पे पर अपनी ईमेल आईडी लॉगिन कराई और 18 से 31 मार्च के बीच जांच के नाम पर नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कार्रवाई के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 'डिजिटल अरेस्ट' या 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन पर डराकर पैसे मांगता है तो उस पर विश्वास न करें और ऐसे मामलों की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।1
- उत्तर प्रदेश के रामपुर में चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज है। रामपुर के सियासी माहौल पर बात करते हुए भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2027 में जनता एक बार फिर नया इतिहास लिखेगी। यूपी चुनाव 2027 के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय स्तर पर सीधी बात और स्थानीय नेता के साथ को महत्वपूर्ण बताया गया है।1
- रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कालीशिला में दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के श्रद्धालु डॉ. कंडोलिया की कथित तौर पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मृत्यु हो गई। बताया गया कि डॉ. कंडोलिया गुजरात से आए श्रद्धालुओं के एक दल के साथ कालीशिला दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल राहत एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दुर्गम क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी पहुंचकर प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इसके बाद प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर पार्थिव शरीर को कालीशिला क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।1