logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल सिलेंडर ढोलक के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल सिलेंडर ढोलक के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन उमरिया ( देशबन्धु)जिले के बिरसिंहपुर पाली में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी जैसे मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन ने नगर का माहौल गरमा दिया। विरोध की शुरुआत नगर के प्रमुख प्रकाश चौराहे से हुई जहां कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर और ढोलक के साथ अनोखे अंदाज में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। ढोलक की थाप और नारों की गूंज ने राहगीरों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है और पेट्रोल-डीजल की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को नजरअंदाज कर रही है। प्रकाश चौराहे पर विरोध दर्ज कराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। नारेबाजी करते हुए यह जुलूस एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए गैस सिलेंडर और बिजली दरों में राहत दी जाए तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की परेशानियों को अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस दौरान प्रदर्शन में लाल बहादुर सिंह पीएल सोनी कृष्णकांत अवधिया रामबिहारी उपाध्याय रमेश सिंह दादूराम विश्वकर्मा साकिर खान सियाबाई कल उषा कोल रामजी रौतेल बलराम प्रजापति दिलीप त्रिपाठी भोला साहू लक्ष्मण कुशवाहा बंटी वर्मा सनू उपाध्याय राकेश शुक्ला बबलू शर्मा रमेश दाहिया अंकित मिश्रा रामसिंह बघेल रजनीश तिवारी सानवेन्द्र सिंह अनिल यादव रवि प्रजापति सुनील साहू अभ्युदय सिंह साजिद वारसी जावेद खान बाबू सिंह गौरव अग्रवाल विकास सोनी राजीव चौधरी अरुण सिंह विक्की दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लेकिन कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि महंगाई के मुद्दे पर वह पीछे हटने वाली नहीं है। बिरसिंहपुर पाली में हुआ यह विरोध प्रदर्शन आने वाले समय में बड़े राजनीतिक आंदोलन का संकेत भी माना जा रहा है।

5 hrs ago
user_Jayssayss
Jayssayss
Local News Reporter पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
8cb84152-17d0-4c91-ae92-775998c824a2

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल सिलेंडर ढोलक के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल सिलेंडर ढोलक के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन उमरिया ( देशबन्धु)जिले के बिरसिंहपुर पाली में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी जैसे मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन ने नगर का माहौल गरमा दिया। विरोध की शुरुआत नगर के प्रमुख प्रकाश चौराहे से हुई जहां कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर और ढोलक के साथ अनोखे अंदाज में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। ढोलक की थाप और नारों की गूंज ने राहगीरों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है और पेट्रोल-डीजल की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को नजरअंदाज कर रही है। प्रकाश चौराहे पर विरोध दर्ज कराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू

93982d37-9fd4-4b3d-ae62-5bcfb101913c

किया। नारेबाजी करते हुए यह जुलूस एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए गैस सिलेंडर और बिजली दरों में राहत दी जाए तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की परेशानियों को अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस दौरान प्रदर्शन में लाल बहादुर सिंह पीएल सोनी कृष्णकांत अवधिया रामबिहारी उपाध्याय रमेश सिंह दादूराम विश्वकर्मा साकिर खान सियाबाई कल उषा कोल रामजी रौतेल बलराम प्रजापति दिलीप त्रिपाठी भोला साहू लक्ष्मण कुशवाहा बंटी वर्मा सनू उपाध्याय राकेश शुक्ला बबलू शर्मा रमेश दाहिया अंकित मिश्रा रामसिंह बघेल रजनीश तिवारी सानवेन्द्र सिंह अनिल यादव रवि प्रजापति सुनील साहू अभ्युदय सिंह साजिद वारसी जावेद खान बाबू सिंह गौरव अग्रवाल विकास सोनी राजीव चौधरी अरुण सिंह विक्की दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लेकिन कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि महंगाई के मुद्दे पर वह पीछे हटने वाली नहीं है। बिरसिंहपुर पाली में हुआ यह विरोध प्रदर्शन आने वाले समय में बड़े राजनीतिक आंदोलन का संकेत भी माना जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नाचते-नाचते बुझ गई जिंदगी, काली बने युवक हुई मौत उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) कहते हैं जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बस एक पल की होती है। उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यह कहावत उस वक्त सच साबित हो गई, जब भक्ति और उत्साह से भरा माहौल अचानक चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गया। दरअसल, गांव में कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक काली नृत्य का आयोजन किया गया था। गांव के ही निवासी रामगरीब कोल उम्र 40 वर्ष हर साल की तरह इस बार भी मां काली का रूप धारण कर प्रस्तुति दे रहे थे। चेहरे पर काली का रौद्र रूप… जैसे ही बैंड-बाजे की गूंज तेज हुई, उनका नृत्य भी पूरे शबाब पर था। सामने खड़े ग्रामीण उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव-विभोर हो रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह प्रस्तुति उनकी जिंदगी की आखिरी प्रस्तुति साबित होगी। नृत्य के दौरान अचानक रामगरीब लड़खड़ाए और गिर पड़े। शुरुआत में लोगों ने इसे अभिनय का हिस्सा समझा, लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं उठे, तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत कुछ लोग मंच पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत गंभीर लग रही थी। ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन प्राथमिक जानकारी में ही उनकी मौत की पुष्टि हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत का संभावित कारण बताया है। इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल पल भर में बदल गया। जहां कुछ मिनट पहले तक जयकारों और संगीत की आवाज गूंज रही थी, वहीं अब हर तरफ सन्नाटा और गम का माहौल था। महिलाएं रोने लगीं, बच्चे सहम गए और पुरुष स्तब्ध खड़े रह गए। गांव वालों के मुताबिक, रामगरीब कोल धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और खासकर काली नृत्य के लिए जाने जाते थे। उनका यह रूप और ऊर्जा लोगों को हर साल आकर्षित करती थी। इस बार भी लोगों को उनकी प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इंतजार ऐसी दर्दनाक याद में बदल जाएगा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले लोग जहां एक तरफ हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर गहरा दुख भी जता रहे हैं। ग्राम पठारी में अब सिर्फ एक ही चर्चा है कि जो व्यक्ति कुछ ही मिनट पहले देवी का रूप लेकर लोगों को भावुक कर रहा था, वह अचानक यूं सबको छोड़कर चला जाएगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, और कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।
    1
    नाचते-नाचते बुझ गई जिंदगी, काली बने युवक हुई मौत
उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)
कहते हैं जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बस एक पल की होती है। उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यह कहावत उस वक्त सच साबित हो गई, जब भक्ति और उत्साह से भरा माहौल अचानक चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गया।
दरअसल, गांव में कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक काली नृत्य का आयोजन किया गया था। गांव के ही निवासी रामगरीब कोल उम्र 40 वर्ष हर साल की तरह इस बार भी मां काली का रूप धारण कर प्रस्तुति दे रहे थे। चेहरे पर काली का रौद्र रूप… जैसे ही बैंड-बाजे की गूंज तेज हुई, उनका नृत्य भी पूरे शबाब पर था।
सामने खड़े ग्रामीण उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव-विभोर हो रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह प्रस्तुति उनकी जिंदगी की आखिरी प्रस्तुति साबित होगी।
नृत्य के दौरान अचानक रामगरीब लड़खड़ाए और गिर पड़े। शुरुआत में लोगों ने इसे अभिनय का हिस्सा समझा, लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं उठे, तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत कुछ लोग मंच पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत गंभीर लग रही थी।
ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन प्राथमिक जानकारी में ही उनकी मौत की पुष्टि हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत का संभावित कारण बताया है।
इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल पल भर में बदल गया। जहां कुछ मिनट पहले तक जयकारों और संगीत की आवाज गूंज रही थी, वहीं अब हर तरफ सन्नाटा और गम का माहौल था। महिलाएं रोने लगीं, बच्चे सहम गए और पुरुष स्तब्ध खड़े रह गए।
गांव वालों के मुताबिक, रामगरीब कोल धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और खासकर काली नृत्य के लिए जाने जाते थे। उनका यह रूप और ऊर्जा लोगों को हर साल आकर्षित करती थी। इस बार भी लोगों को उनकी प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इंतजार ऐसी दर्दनाक याद में बदल जाएगा।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले लोग जहां एक तरफ हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर गहरा दुख भी जता रहे हैं।
ग्राम पठारी में अब सिर्फ एक ही चर्चा है कि जो व्यक्ति कुछ ही मिनट पहले देवी का रूप लेकर लोगों को भावुक कर रहा था, वह अचानक यूं सबको छोड़कर चला जाएगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, और कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाजपा मंत्री को बना दिया कांग्रेस प्रदेश सचिव उमरिया में लिस्ट से मचा बवाल उमरिया (देशबन्धु)जिले की सियासत में कांग्रेस की एक सूची ने ऐसा बवंडर खड़ा कर दिया है जिसकी गूंज अब संगठन की साख तक पहुंच गई है। मामला मध्य प्रदेश कांग्रेस केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय नव-नियुक्त प्रबंध समिति से जुड़ा है जहां एक नाम ने पूरी राजनीति गरमा दी। सूची में उमरिया निवासी अनुज सेन को प्रदेश सचिव घोषित कर दिया गया लेकिन असली विवाद यहीं से शुरू हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि अनुज सेन खुद को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हैं और वर्तमान में भाजपा नगर मंडल उमरिया में मंत्री पद पर काबिज हैं। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सूची में उनका नाम शामिल होना सीधे-सीधे संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अनुज सेन ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और वे वर्षों पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके मुताबिक, बिना जानकारी और सहमति के उनका नाम जोड़ना सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि साजिश भी हो सकती है। सेन ने दो टूक कहा कि वे आगे भी भाजपा के साथ ही जुड़े रहेंगे। बताया जा रहा है कि अनुज सेन करीब 8 साल पहले कांग्रेस से अलग हो चुके थे और तब से लगातार भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कांग्रेस की सूची तैयार करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर संगठन के भीतर गहरी गड़बड़ी? इस पूरे मामले ने कांग्रेस को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। विपक्ष को बैठे-बिठाए हमला करने का मौका मिल गया है वहीं संगठन के भीतर भी असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक साधारण सूची में इस तरह की गलती ने कांग्रेस की गंभीरता और विश्वसनीयता दोनों पर चोट पहुंचाई है। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस संगठन के महासचिव एडवोकेट पुष्पराज सिंह सामने आए और सफाई दी। उन्होंने स्वीकार किया कि अनुज सेन पहले कांग्रेस में थे लेकिन अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। उनके अनुसार सूची में नाम शामिल होना एक तकनीकी त्रुटि है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि यह सफाई कई सवालों को शांत करने में नाकाफी साबित हो रही है। क्या इतनी अहम नियुक्ति सूची बिना सही जांच के जारी कर दी गई? क्या संगठन में समन्वय की कमी है या फिर जिम्मेदारी तय करने का अभाव? उमरिया का यह मामला अब एक साधारण नाम जुड़ने की गलती नहीं रह गया है बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और कार्यशैली पर बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस इस नुकसान की भरपाई कैसे करती है या यह मुद्दा आगे और सियासी रंग लेता है।
    1
    भाजपा मंत्री को बना दिया कांग्रेस प्रदेश सचिव उमरिया में लिस्ट से मचा बवाल
उमरिया (देशबन्धु)जिले की सियासत में कांग्रेस की एक सूची ने ऐसा बवंडर खड़ा कर दिया है जिसकी गूंज अब संगठन की साख तक पहुंच गई है। मामला मध्य प्रदेश कांग्रेस केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय नव-नियुक्त प्रबंध समिति से जुड़ा है जहां एक नाम ने पूरी राजनीति गरमा दी। सूची में उमरिया निवासी अनुज सेन को प्रदेश सचिव घोषित कर दिया गया लेकिन असली विवाद यहीं से शुरू हुआ।
चौंकाने वाली बात यह है कि अनुज सेन खुद को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हैं और वर्तमान में भाजपा नगर मंडल उमरिया में मंत्री पद पर काबिज हैं। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सूची में उनका नाम शामिल होना सीधे-सीधे संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
अनुज सेन ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और वे वर्षों पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके मुताबिक, बिना जानकारी और सहमति के उनका नाम जोड़ना सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि साजिश भी हो सकती है। सेन ने दो टूक कहा कि वे आगे भी भाजपा के साथ ही जुड़े रहेंगे।
बताया जा रहा है कि अनुज सेन करीब 8 साल पहले कांग्रेस से अलग हो चुके थे और तब से लगातार भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कांग्रेस की सूची तैयार करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर संगठन के भीतर गहरी गड़बड़ी?
इस पूरे मामले ने कांग्रेस को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। विपक्ष को बैठे-बिठाए हमला करने का मौका मिल गया है वहीं संगठन के भीतर भी असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक साधारण सूची में इस तरह की गलती ने कांग्रेस की गंभीरता और विश्वसनीयता दोनों पर चोट पहुंचाई है।
विवाद बढ़ता देख कांग्रेस संगठन के महासचिव एडवोकेट पुष्पराज सिंह सामने आए और सफाई दी। उन्होंने स्वीकार किया कि अनुज सेन पहले कांग्रेस में थे लेकिन अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। उनके अनुसार सूची में नाम शामिल होना एक तकनीकी त्रुटि है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
हालांकि यह सफाई कई सवालों को शांत करने में नाकाफी साबित हो रही है। क्या इतनी अहम नियुक्ति सूची बिना सही जांच के जारी कर दी गई? क्या संगठन में समन्वय की कमी है या फिर जिम्मेदारी तय करने का अभाव?
उमरिया का यह मामला अब एक साधारण नाम जुड़ने की गलती नहीं रह गया है बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और कार्यशैली पर बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस इस नुकसान की भरपाई कैसे करती है या यह मुद्दा आगे और सियासी रंग लेता है।
    user_देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।
    1
    कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा।
यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​घटना का विवरण: मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। ​कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ​वर्तमान स्थिति: आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    ​शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​घटना का विवरण:
मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।
​कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
​वर्तमान स्थिति:
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।
    1
    शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डिंडोरी में हाथियों का मूवमेंट: दो किसानों की फसल चौपट, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडोरी (म.प्र.) जिले में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सोमवार को तीन नर हाथियों का दल डिंडोरी वन परिक्षेत्र के बासी देवरी जंगल से निकलकर देवकरा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल अनूपपुर जिले की सीमा से प्रवेश कर विभिन्न जंगल क्षेत्रों—रामगुड़ा, त्यागपुर, सारस ताल, गोपालपुर, बासी देवरी, नारायण डीह और टिकरी पिपरी—से गुजरते हुए बसनिया के कक्ष क्रमांक 239 तक पहुंचा। शाम होते ही हाथियों ने देवकरा गांव में किसान गिरवर सिंह और वन समिति अध्यक्ष छोटे लाल मरावी के खेतों में नुकसान किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व विभाग द्वारा सर्वे के बाद किया जाएगा, जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार सुबह हाथियों का दल मिंगडी गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। अधिकारियों ने दी समझाइश सोमवार रात डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, एसडीओ सुरेंद्र जाटव और रेंजर अतुल सिंह बघेल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए, कच्चे मकानों को अस्थायी रूप से खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहें और हाथियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें। छह टीमें कर रहीं निगरानी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। मुड़की, डिंडोरी, नेवसा, सारस ताल और नारायण डीह सर्किल के वनकर्मी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं। गांवों में मुनादी कराई जा रही है और वन समिति व ग्रामीणों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। महुआ और तेंदूपत्ता सीजन को देखते हुए जंगलों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर हाथी मित्र दल की भी सहायता ली जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बिजली विभाग से समन्वय कर आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों से कम से कम 250 मीटर की दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। 👉 फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    4
    डिंडोरी में हाथियों का मूवमेंट: दो किसानों की फसल चौपट, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
डिंडोरी (म.प्र.)
जिले में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सोमवार को तीन नर हाथियों का दल डिंडोरी वन परिक्षेत्र के बासी देवरी जंगल से निकलकर देवकरा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल अनूपपुर जिले की सीमा से प्रवेश कर विभिन्न जंगल क्षेत्रों—रामगुड़ा, त्यागपुर, सारस ताल, गोपालपुर, बासी देवरी, नारायण डीह और टिकरी पिपरी—से गुजरते हुए बसनिया के कक्ष क्रमांक 239 तक पहुंचा। शाम होते ही हाथियों ने देवकरा गांव में किसान गिरवर सिंह और वन समिति अध्यक्ष छोटे लाल मरावी के खेतों में नुकसान किया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व विभाग द्वारा सर्वे के बाद किया जाएगा, जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार सुबह हाथियों का दल मिंगडी गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। अधिकारियों ने दी समझाइश
सोमवार रात डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, एसडीओ सुरेंद्र जाटव और रेंजर अतुल सिंह बघेल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए, कच्चे मकानों को अस्थायी रूप से खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहें और हाथियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें। छह टीमें कर रहीं निगरानी
हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। मुड़की, डिंडोरी, नेवसा, सारस ताल और नारायण डीह सर्किल के वनकर्मी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं। गांवों में मुनादी कराई जा रही है और वन समिति व ग्रामीणों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
महुआ और तेंदूपत्ता सीजन को देखते हुए जंगलों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर हाथी मित्र दल की भी सहायता ली जाएगी।
रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट
आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बिजली विभाग से समन्वय कर आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों से कम से कम 250 मीटर की दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।
👉 फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डिंडोरी अंगवार गांव में ऑटो ने बाइक सवार को मारा टककर पिता पुत्र हुए घायल जिला चिकित्सालय में उपचार जारी पुलिस कर रही है जांच
    3
    डिंडोरी अंगवार गांव में ऑटो ने बाइक सवार को मारा टककर पिता पुत्र हुए घायल जिला चिकित्सालय में उपचार जारी पुलिस कर रही है जांच
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.