logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंघेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के तहत योग-ध्यान सत्र आयोजित स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग-ध्यान सिंघेश्वर। भारतीय जनता पार्टी सिंघेश्वर मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सिंघेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। योग गुरु शंभु भगत के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगाभ्यास एवं ध्यान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग-ध्यान करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के संदर्भ में सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। योगगुरु संभु भगत ने कहा कि योग और ध्यान व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी अनुशासित एवं सकारात्मक बनाने में सहायक है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के सदस्य स्वदेश कुमार ने कहा कि योग और ध्यान स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।भाजपा नमो ऐप के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने लोगों से योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियानों को लगातार आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में सिंघेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक,नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद अकेला, विनोद सरदार, सुधांशु रंजन, अभिषेक साह, रामपुकार सिंह, सुभाष चौहान, मनोज भगत, संतोष सिंह, मनोज कुमार, निपुण टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, भूपेंद्र गुप्ता, किशोर लहेरी, दीपक भगत, आयुष कुमार, राजा साह, संजीव भगत, रजनीकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

2 days ago
user_मधेपुरा जिला की पक्की खबर
मधेपुरा जिला की पक्की खबर
Local News Reporter सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
2 days ago
a58be26a-337e-430a-a753-53d90d23e5db

सिंघेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के तहत योग-ध्यान सत्र आयोजित स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग-ध्यान सिंघेश्वर। भारतीय जनता पार्टी सिंघेश्वर मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सिंघेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। योग गुरु शंभु भगत के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगाभ्यास एवं ध्यान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग-ध्यान करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में

8d5f6cfe-a356-47c4-8496-cd9bcce8b220

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के संदर्भ में सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। योगगुरु संभु भगत ने कहा कि योग और ध्यान व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी अनुशासित एवं सकारात्मक बनाने में सहायक है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के सदस्य स्वदेश कुमार ने कहा कि योग और ध्यान स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

है।भाजपा नमो ऐप के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने लोगों से योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि स्वस्थ

adf40cfe-c7e2-42b3-ae28-ea7b16bbb277

व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियानों को लगातार आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में सिंघेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक,नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद अकेला, विनोद सरदार, सुधांशु रंजन, अभिषेक साह, रामपुकार सिंह, सुभाष चौहान, मनोज भगत, संतोष सिंह, मनोज कुमार, निपुण टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, भूपेंद्र गुप्ता, किशोर लहेरी, दीपक भगत, आयुष कुमार, राजा साह, संजीव भगत, रजनीकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • पश्चिमी यूपी की मेरठ में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने शक्ति केंद्र सम्मेलन किया कार्यकर्ताओं से संवाद किया भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा सिंहेश्वर ग्रामीण
    1
    पश्चिमी यूपी की मेरठ में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने  शक्ति केंद्र सम्मेलन किया कार्यकर्ताओं से संवाद किया 
भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा सिंहेश्वर ग्रामीण
    user_राजा शाह
    राजा शाह
    Salesperson सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    17 min ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प सामूहिक संकल्प के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश सिंघेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी सिंघेश्वर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद अकेला ने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि परिवार और समाज से जुड़ी गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और उन्हें नशे से बचाना समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है। परिवार, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर जागरूकता का अभियान चलाना चाहिए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। भाजपा नमो ऐप जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी प्रभावी होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे से बचाने की अपील की। स्वदेश यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का नशा पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इसलिए समाज को मिलकर नशे के खिलाफ सकारात्मक वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विनोद सरदार, सिंघेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, अभिषेक साह, रामपुकार सिंह, राजा साह, मनोज भगत, संतोष सिंह, मनोज कुमार, निपुण टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, भूपेंद्र गुप्ता, किशोर लहेरी, दीपक भगत, आयुष कुमार, संजीव भगत एवं रजनीकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने, युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
    2
    सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
सामूहिक संकल्प के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश
सिंघेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी सिंघेश्वर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद अकेला ने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि परिवार और समाज से जुड़ी गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और उन्हें नशे से बचाना समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है। परिवार, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर जागरूकता का अभियान चलाना चाहिए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
भाजपा नमो ऐप जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी प्रभावी होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे से बचाने की अपील की।
स्वदेश यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का नशा पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इसलिए समाज को मिलकर नशे के खिलाफ सकारात्मक वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विनोद सरदार, सिंघेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, अभिषेक साह, रामपुकार सिंह, राजा साह, मनोज भगत, संतोष सिंह, मनोज कुमार, निपुण टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, भूपेंद्र गुप्ता, किशोर लहेरी, दीपक भगत, आयुष कुमार, संजीव भगत एवं रजनीकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने, युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_मधेपुरा जिला की पक्की खबर
    मधेपुरा जिला की पक्की खबर
    Local News Reporter सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    22 hrs ago
  • निःशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा कैंप में 150 मरीजों के आंख की हुई जांच जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी में आयोजित हुए कैंप 25 मोतियाबिंद मरीजों को नि: शुल्क ऑपरेशन के लिए ले जाए गए अखंड ज्योति आई हास्पिटल कुमारखंड , मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी के प्रांगण में अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए 150 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए। दूर-दराज से आए मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए विद्यालय परिवार की ओर से भोजन तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई। इससे पहले कैंप का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष स्वदेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर अखंड ज्योति आई हास्पिटल हाजीपुर वैशाली के कोर्डिनेटर अरविंद कुमार के नेतृत्व में डॉ अभिनव कुमार, काउंन्सलरअरविंद कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार यादव की टीम द्वारा आंखों की जांच कर समुचित सलाह दी गई। इस दौरान 25 मरीजों की पहचान कर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अखंड ज्योति आई हास्पिटल हाजीपुर वैशाली बस से ले जाया गया। जहां नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस सेवा कार्य में बबलू कुमार, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, संजीव कुमार ,कुन्दन पाण्डेय, राणा जी, रजनीश कुमार, रामविलास कुमार, विजय कुमार, मो सलीम , सौरभ, आलोक कुमार, सुनील यादव , अजय यादव एवं सभी स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। मौके पर सैकड़ों मरीज मौजूद थे। फोटो - भतनी में आयोजित कैंप में आंख दिखाने को अपनी बारी का इंतजार करते मरीज
    1
    निःशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा कैंप में 150 मरीजों के आंख की हुई जांच
जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी में आयोजित हुए कैंप
25 मोतियाबिंद मरीजों को नि: शुल्क ऑपरेशन के लिए ले जाए गए अखंड ज्योति आई हास्पिटल 
कुमारखंड , मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी के प्रांगण में अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए 150 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए।
दूर-दराज से आए मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए विद्यालय परिवार की ओर से भोजन तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई। इससे पहले कैंप का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ
मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष स्वदेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर अखंड ज्योति आई हास्पिटल हाजीपुर वैशाली के कोर्डिनेटर अरविंद कुमार के नेतृत्व में डॉ अभिनव कुमार, काउंन्सलरअरविंद कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार यादव की टीम द्वारा आंखों की जांच कर समुचित सलाह दी गई। इस दौरान 25 मरीजों की पहचान कर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अखंड ज्योति आई हास्पिटल हाजीपुर वैशाली बस से ले जाया गया। जहां नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 
इस सेवा कार्य में बबलू कुमार, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, संजीव कुमार ,कुन्दन पाण्डेय, राणा जी, रजनीश कुमार, रामविलास कुमार, विजय कुमार, मो सलीम , सौरभ, आलोक कुमार, सुनील यादव , अजय यादव एवं सभी स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। मौके पर सैकड़ों मरीज मौजूद थे। 
फोटो - भतनी में आयोजित कैंप में आंख दिखाने को अपनी बारी का इंतजार करते मरीज
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पटना में होगा विशाल जनसभा आयोजित कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
    1
    लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पटना में होगा विशाल जनसभा आयोजित 
कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 min ago
  • छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है
    1
    छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है
छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के नगर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। पंडित लड़की पासवान लड़का से शादी की पूरा वीडियो देखिए ओर अपना राय कमेंट में जरूर दीजिएगा l
    1
    धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  के नगर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। पंडित लड़की पासवान लड़का से शादी की पूरा वीडियो देखिए ओर अपना राय कमेंट में जरूर दीजिएगा l
    user_जाप सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभुवन कुमार बी कोठी पूणि॔याँ Kumar
    जाप सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभुवन कुमार बी कोठी पूणि॔याँ Kumar
    Voice of people बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • कल सर मंदिर परिसर में शिवगंगा पोखर के तट पर सेवा संकल्प योग सत्र ध्यान के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता सिंघेश्वर नगर के प्रबुद्ध जन के नशा छोड़ने के लिए शपथ लिया एवं समाज बढ नसा को छोड़ने एवं जिंदगी से नाता जोड़ने के लिए निवेदन किया
    3
    कल सर मंदिर परिसर में शिवगंगा पोखर के तट पर  सेवा संकल्प योग सत्र ध्यान के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता  सिंघेश्वर नगर के प्रबुद्ध जन  के नशा छोड़ने के लिए शपथ लिया एवं समाज बढ नसा  को छोड़ने एवं जिंदगी से नाता जोड़ने के लिए निवेदन किया
    user_राजा शाह
    राजा शाह
    Salesperson सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में POCSO एक्
    1
    बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार
बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है।
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।
पुलिस के मुताबिक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में POCSO एक्
    user_Bihari bhai
    Bihari bhai
    पत्रकार Kumarkhand, Madhepura•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.