logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोड़ाडोंगरी-सारणी मुख्य मार्ग पर सुखढाना और चोरपांढरा के बीच दोपहर करीब 12:15 बजे एक लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी और भीषण भिड़ंत हो गई। इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो का भारी हिस्सा बाइक सवार युवक के पैरों को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसके पैर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक की शिनाख्त जमखोदार (सारणी) निवासी लाल पिता तातु शीलू (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, सारणी के गजानन वार्ड क्रमांक 6 निवासी दयालु साहू (उम्र 50 वर्ष) अपने लोडिंग ऑटो (क्रमांक MP 48 ZF 3108) में बाजार का सामान लादकर सारणी की ओर आ रहे थे, तभी सारणी की दिशा से जा रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 48 MJ 9722) के साथ उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल दयालु साहू को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले को विवेचना में ले लिया है। सारणी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि चोरपांढरा के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में लाल तातु निवासी जमखोदर की मौके पर मौत हुई है और ऑटो चालक दयाल साहू को चोटें आई हैं, मामले की जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_संदीप तायड़े
संदीप तायड़े
Local News Reporter घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
20136aa3-42e2-4c06-9393-d2cccc2b2ba8

घोड़ाडोंगरी-सारणी मुख्य मार्ग पर सुखढाना और चोरपांढरा के बीच दोपहर करीब 12:15 बजे एक लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी और भीषण भिड़ंत हो गई। इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो का भारी हिस्सा बाइक सवार युवक के पैरों को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसके पैर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक की शिनाख्त जमखोदार (सारणी) निवासी लाल पिता तातु शीलू (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, सारणी के गजानन वार्ड क्रमांक 6 निवासी दयालु साहू (उम्र 50 वर्ष) अपने लोडिंग ऑटो (क्रमांक MP 48 ZF 3108) में बाजार का सामान लादकर सारणी की ओर आ रहे थे, तभी सारणी की

4b724078-c365-4e24-a97d-07f1053c12ba

दिशा से जा रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 48 MJ 9722) के साथ उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल दयालु साहू को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले को विवेचना में ले लिया है। सारणी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि चोरपांढरा के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में लाल तातु निवासी जमखोदर की मौके पर मौत हुई है और ऑटो चालक दयाल साहू को चोटें आई हैं, मामले की जांच की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।
    1
    बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आमला जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए 8 साल से लापता एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलवाया है। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले यह 50 वर्षीय व्यक्ति बिहार के निवासी हैं। जीआरपी की तत्परता के कारण ही सालों से बिछड़े इस व्यक्ति का अपने परिवार से दोबारा मिलन संभव हो पाया है।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आमला जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए 8 साल से लापता एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलवाया है। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले यह 50 वर्षीय व्यक्ति बिहार के निवासी हैं। जीआरपी की तत्परता के कारण ही सालों से बिछड़े इस व्यक्ति का अपने परिवार से दोबारा मिलन संभव हो पाया है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
    4
    बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका निभाते हुए आत्मीय संवाद किया और उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
    3
    बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका निभाते हुए आत्मीय संवाद किया और उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया। अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    3
    बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया।

इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया।

अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    user_श्याम आर्य
    श्याम आर्य
    अनाज थोक विक्रेता Bhimpur, Betul•
    1 hr ago
  • बैतूल जिले के आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुभाष जितपूरे के मकान के पूजा घर में स्थित शिवलिंग के समीप एक किंग कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने इसे चमत्कार स्वरूप मानकर सांप के दर्शन किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ भी दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार बताया है।
    1
    बैतूल जिले के आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुभाष जितपूरे के मकान के पूजा घर में स्थित शिवलिंग के समीप एक किंग कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने इसे चमत्कार स्वरूप मानकर सांप के दर्शन किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ भी दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार बताया है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक घमासान देखने को मिला है, जिसे 'दतिया का दंगल' के रूप में संबोधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक घमासान देखने को मिला है, जिसे 'दतिया का दंगल' के रूप में संबोधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बैतूल में गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना के संबंध में 10 जुलाई 2026 को फरियादी विवेक यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बैतूल बाजार, हाल किरायेदार कालापाठा, गंज बैतूल) की रिपोर्ट पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 576/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(2) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कॉलेज चौक, बैतूल से आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास (उम्र 26 वर्ष, निवासी मेहतर मोहल्ला, गांधी वार्ड, बैतूल) को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक उज्ज्वल की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बैतूल में गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के संबंध में 10 जुलाई 2026 को फरियादी विवेक यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बैतूल बाजार, हाल किरायेदार कालापाठा, गंज बैतूल) की रिपोर्ट पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 576/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(2) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कॉलेज चौक, बैतूल से आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास (उम्र 26 वर्ष, निवासी मेहतर मोहल्ला, गांधी वार्ड, बैतूल) को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक उज्ज्वल की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.