BSF भर्ती परीक्षा में बड़ा बवाल! कानपुर में कंप्यूटर हुए बंद, तीनों शिफ्ट रद्द | BSF Exam Cancel News BSF भर्ती परीक्षा 2026 के दौरान कानपुर के चकेरी स्थित एमडी इंफोटेक सेंटर में बड़ी अव्यवस्था सामने आई। अभ्यर्थियों के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर बार-बार बंद हो गए और सिस्टम हैंग होने की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई। इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने कथित अनियमितताओं के भी आरोप लगाए, जिसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बढ़ते हंगामे को देखते हुए BSF भर्ती परीक्षा की तीनों शिफ्ट रद्द कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, अब यह परीक्षा 18 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, दूर-दराज से पहुंचे उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस वीडियो में जानिए: • कानपुर के परीक्षा केंद्र पर क्या हुआ? • अभ्यर्थियों ने कौन-कौन से आरोप लगाए? • तीनों शिफ्ट रद्द करने का फैसला क्यों लिया गया? • अब 18 सितंबर की परीक्षा को लेकर क्या अपडेट है? GD News Network आपके लिए देश की बड़ी और विश्वसनीय खबरें लेकर आता है। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। Disclaimer: इस वीडियो में बताई गई जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों और संबंधित अधिकारियों के बयानों पर आधारित है। जिन आरोपों का उल्लेख किया गया है, वे अभ्यर्थियों के दावे हैं और उनकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है! #BSFExam #BSFBharti #KanpurNews #ExamCancelled #SarkariNaukri #HindiNews #BSFRecruitment #ExamNews #GDNewsNetwork
BSF भर्ती परीक्षा में बड़ा बवाल! कानपुर में कंप्यूटर हुए बंद, तीनों शिफ्ट रद्द | BSF Exam Cancel News BSF भर्ती परीक्षा 2026 के दौरान कानपुर के चकेरी स्थित एमडी इंफोटेक सेंटर में बड़ी अव्यवस्था सामने आई। अभ्यर्थियों के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर बार-बार बंद हो गए और सिस्टम हैंग होने की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई। इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने कथित अनियमितताओं के भी आरोप लगाए, जिसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बढ़ते हंगामे को देखते हुए BSF भर्ती परीक्षा की तीनों शिफ्ट रद्द कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, अब यह परीक्षा 18 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, दूर-दराज से पहुंचे उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस वीडियो में जानिए: • कानपुर के परीक्षा केंद्र पर क्या हुआ? • अभ्यर्थियों ने कौन-कौन से आरोप लगाए? • तीनों शिफ्ट रद्द करने का फैसला क्यों लिया गया? • अब 18 सितंबर की परीक्षा को लेकर क्या अपडेट है? GD News Network आपके लिए देश की बड़ी और विश्वसनीय खबरें लेकर आता है। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। Disclaimer: इस वीडियो में बताई गई जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों और संबंधित अधिकारियों के बयानों पर आधारित है। जिन आरोपों का उल्लेख किया गया है, वे अभ्यर्थियों के दावे हैं और उनकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है! #BSFExam #BSFBharti #KanpurNews #ExamCancelled #SarkariNaukri #HindiNews #BSFRecruitment #ExamNews #GDNewsNetwork
- एटा– क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार द्वारा महिला थाना और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम सहित OYO होटल में की गई छापेमारी, तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने की oyo होटल मे छापेमारी, थाना कोतवाली देहात की लिप्टन चौकी क्षेत्र में स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी की गई तो तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, होटल को सील किया गया है, उक्त महिलाओं से पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,1
- चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्त जसवंत नगर पुलिस ने किये गिरफ्तार। चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्त जसवंत नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार जिनकी पहचान मिल्ली पुत्र सुभाष गिहार व शेरू पुत्र मनोज गिहार विष्णु पुरा थाना बाह जनपद आगरा के रूप में हुई जिनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 वोर और एक अवैध चाकू किया गया बरामद।1
- *बंद पड़े आरओ प्लांट में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार* एटा। थाना मलावन पुलिस ने करीब पांच दिन पूर्व बंद पड़े आरओ प्लांट में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी वांछित बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को वादी ने थाना मलावन में सूचना दी थी कि बंद पड़े आरओ प्लांट में जाकर देखने पर वहां से मोटर, पंखे और चिलर सहित अन्य सामान गायब मिला। सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया। पुलिस ने प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा, विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा और अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला, थाना सकीट समेत दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंद पड़ी फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर वहां से कॉपर के तार, मोटर, चिलर और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त रकम से अपने खाने-पीने के शौक पूरे करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोटर कॉइल, चार पंखा कॉइल, 6.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या RJ 60 PS 6552 तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये बरामद किए गए हैं। विवेचना एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(3)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में प्रकाश में आए राहुल पुत्र रहीसपाल और पूरन पुत्र मुकुट सिंह निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन अभी वांछित हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास तेज कर दिए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, उपनिरीक्षक रामलाल सिंह, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, शारुख खान, अनुज कुमार, परवेन्द्र कुमार और प्रशांत कुमार शामिल रहे।1
- इन कलयुगी बेटों को देखिए जमीन के विवाद में दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे अपनी मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों बेटों ने बीच सड़क पर पिता के साथ मारपीट की। वीडियो महाराष्ट्र के इंदापुर का है।1
- प्रशासन व ग्राम प्रधान की लापरवाही से तालग्राम ब्लॉक के स्थित ग्राम पंचायत तिसौली स्थिति प्रशासन व ग्राम प्रधान मिथलेश कुमारी यादव की लापरवाही से तालग्राम ब्लॉक के स्थित ग्राम पंचायत तिसौली गांव के दोनों तरह स्कूल है प्राथमिक विद्यालय तिसौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदमापुर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इण्टर कॉलेज गांव के बाहर ही ये तीनो स्कूल स्थित और सारे बच्चों का आना जाना एक दिन ही रास्ते से है सड़क पर पानी भर जाता हैं और सफाई कर्मी द्वारा निकाला हुआ नाली का कचड़ा सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है और वह फैल जाता है और कभी कचड़ा गांव बाहर नहीं फेंका जाता सफाई कर्मी नाली के कचड़े को वही छोड़ देने के कारण और गंदगी व कीटाणु फैल रहे है। और ना ही कचड़े की गाड़ी अभी तक नहीं गांव में आई। चारों ओर कीचड़ से स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही हैं और जिससे उनकी यूनिफॉर्म और जूते गंदे हो रहे है। सुबह स्कूल लगने और दोपहर छुट्टी के समय विद्यार्थी की हालत और भी गंभीर हो जाती हैं। जलभराव व कीचड़ के कारण संभलकर चलने को मजबूर जब कि दो पहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसे की आशंका बनी रहती हैं इसके बावजूद भी 2 वर्ष पहले जलनिगम की तरफ से सड़क पर कार्य कराया गया था अभी तक सड़क की मरम्मत भी नहीं हुई रहवासियों का कहना कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या जैसी कि तैसी बनी हुई है । उन्होंने प्रशासन व ग्राम प्रधान से जल्द सड़क व पानी निकास की मरम्मत कराने की मांग है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और लोगों को कीचड़ व जलभराव से राहत मिले सके।1
- एटा में OYO बोर्ड लगे होटल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का छापा देखें रिपोर्ट#fecbook #insta #letestnews #shortvideo1
- सपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं: जसवंतनगर के मोहन की मढ़ैया में सुनीं सड़कों पर गड्ढों, गंदगी और जाम की शिकायतें समाजवादी पार्टी (सपा) के निर्देश पर बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में जसवंतनगर के मोहन की मढ़ैया में जन महाराम फर्नीचर हाउस परिसर में एक चौपाल लगाई गई। इसमें स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनी गईं। चौपाल में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर बने गड्ढों, नालियों में गंदगी, जल निकासी की खराब व्यवस्था और आए दिन लगने वाले जाम की समस्या मुख्य रूप से उठाईं। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिया कि इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा और उनका समाधान कराया जाएगा। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम खान, राशिद सिद्दीकी, बूथ अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा, उमाशंकर शर्मा, श्याम लाल शर्मा, ओम भगवान शर्मा, रोहित जोशी, गोपाल, सोनू यादव, महेश, बबलू शर्मा, मनोज शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, अमोद शर्मा, अरसफ खान, हरिओम शर्मा, शिवा, कृष्णा, दीपक और ऋषि सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- *दबंगों ने संविदा लाइनमैन को फावड़े के बेंत से पीटा* *- इंसाफ न मिलने पर 10 MVA ट्रांसफार्मर पर चढ़ा पीड़ित* - *पावर हाउस पर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन* *सौरिख कन्नौज* गैरकानूनी तरीके से विद्युत डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) जोड़ने से मना करने पर दबंगों ने एक संविदा लाइनमैन पर जानलेवा हमला कर दिया।फावड़े के बेंत से लहूलुहान किए गए लाइनमैन ने जब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और सुनवाई नहीं हुई, तो वह आक्रोशित होकर पावर हाउस परिसर में 10 एमवीए के विशालकाय ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद साथी बिजली कर्मियों ने पावर हाउस का घेराव कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। *अवैध रूप से डीपी चालू करने का बना रहे थे दबाव* विवाद की शुरुआत 28 अगस्त की रात ग्राम नगरिया लाल शाह में फुंकी डीपी से हुई। ग्रामीणों ने विभागीय अनुमति के बगैर ही ग्राम गुलरियापुर से एक डीपी उतारकर नगरिया लाल शाह में टांग दी थी। इसके बाद दबंग संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह राजपूत पर इसे तत्काल चालू करने का दबाव बनाने लगे। पुष्पेंद्र ने जेई और एसडीओ के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए अवैध कनेक्शन जोड़ने से साफ इनकार कर दिया। *दुकान के सामने घेरकर किया जानलेवा हमला* पीड़ित लाइनमैन पुष्पेंद्र के अनुसार, जब वह तरींद क्षेत्र से लाइन का काम निपटाकर भावलपुर में सोनू कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा, तभी नगला चौधरी निवासी हिमांशु (पुत्र गोरे सिंह) अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने पुष्पेंद्र को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए फावड़े के बेंत से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। *10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लाइनमैन, महकमे में मचा हड़कंप* घटना के बाद अधिकारियों की बेरुखी से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र जान जोखिम में डालते हुए पावर हाउस परिसर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर जा चढ़ा। लाइनमैन को हाईटेंशन उपकरण पर चढ़ा देख अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही सौरिख थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और अधिकारियों की लंबी मान-मनौव्वल के बाद भी आहत लाइनमैन नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। *बिजली कर्मियों ने घेरा पावर हाउस* कार्य बहिष्कार का ऐलान हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र भर के संविदा लाइनमैन एकजुट होकर चपुन्ना पावर हाउस पहुंच गए और घेराव कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में शामिल लाइनमैन विपिन सिंह, कौशल किशोर, अवधेश सिंह, मुनीश सिंह, नैतिक पाण्डेय, अरविन्द कुमार, राजीव सिंह, शिवरतन सिंह, दीप चन्द्र, धीरेन्द्र सिंह, अमित यादव और हरिओम सहित दर्जनों कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा।मामले में पुलिस एस आई रणवीर सिंह चन्देल ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। *दबंगों ने संविदा लाइनमैन को फावड़े के बेंत से पीटा* *- इंसाफ न मिलने पर 10 MVA ट्रांसफार्मर पर चढ़ा पीड़ित* - *पावर हाउस पर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन* *सौरिख कन्नौज* गैरकानूनी तरीके से विद्युत डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) जोड़ने से मना करने पर दबंगों ने एक संविदा लाइनमैन पर जानलेवा हमला कर दिया।फावड़े के बेंत से लहूलुहान किए गए लाइनमैन ने जब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और सुनवाई नहीं हुई, तो वह आक्रोशित होकर पावर हाउस परिसर में 10 एमवीए के विशालकाय ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद साथी बिजली कर्मियों ने पावर हाउस का घेराव कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। *अवैध रूप से डीपी चालू करने का बना रहे थे दबाव* विवाद की शुरुआत 28 अगस्त की रात ग्राम नगरिया लाल शाह में फुंकी डीपी से हुई। ग्रामीणों ने विभागीय अनुमति के बगैर ही ग्राम गुलरियापुर से एक डीपी उतारकर नगरिया लाल शाह में टांग दी थी। इसके बाद दबंग संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह राजपूत पर इसे तत्काल चालू करने का दबाव बनाने लगे। पुष्पेंद्र ने जेई और एसडीओ के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए अवैध कनेक्शन जोड़ने से साफ इनकार कर दिया। *दुकान के सामने घेरकर किया जानलेवा हमला* पीड़ित लाइनमैन पुष्पेंद्र के अनुसार, जब वह तरींद क्षेत्र से लाइन का काम निपटाकर भावलपुर में सोनू कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा, तभी नगला चौधरी निवासी हिमांशु (पुत्र गोरे सिंह) अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने पुष्पेंद्र को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए फावड़े के बेंत से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। *10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लाइनमैन, महकमे में मचा हड़कंप* घटना के बाद अधिकारियों की बेरुखी से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र जान जोखिम में डालते हुए पावर हाउस परिसर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर जा चढ़ा। लाइनमैन को हाईटेंशन उपकरण पर चढ़ा देख अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही सौरिख थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और अधिकारियों की लंबी मान-मनौव्वल के बाद भी आहत लाइनमैन नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। *बिजली कर्मियों ने घेरा पावर हाउस* कार्य बहिष्कार का ऐलान हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र भर के संविदा लाइनमैन एकजुट होकर चपुन्ना पावर हाउस पहुंच गए और घेराव कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में शामिल लाइनमैन विपिन सिंह, कौशल किशोर, अवधेश सिंह, मुनीश सिंह, नैतिक पाण्डेय, अरविन्द कुमार, राजीव सिंह, शिवरतन सिंह, दीप चन्द्र, धीरेन्द्र सिंह, अमित यादव और हरिओम सहित दर्जनों कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा।मामले में पुलिस एस आई रणवीर सिंह चन्देल ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।4
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर बेवर/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के कई लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं और मनमाने तरीके से दवाएं व इंजेक्शन देकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।ऐसा ही मामला क्षेत्र के गांव मुड़ई में सामने आया, जहां कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर आलोक कुमार के यहां उपचार कराने पहुंची एक किशोरी की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। किशोरी की हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं नवीगंज चौकी क्षेत्र में भी कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आरोप है कि अंबरलाल नामक कथित झोलाछाप डॉक्टर भी बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का उपचार कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर कथित झोलाछाप डॉक्टर और पैथोलॉजी लैब संचालक आपसी तालमेल से मरीजों से जांच और उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में संचालित ऐसे क्लीनिकों व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।2