अंता पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले में 2 हार्डकोर अपराधी किए गिरफ्तार,4 पूर्व में किए जा चुके गिरफ्तार बारां जिले के अंता में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा दस दस हजार के 2 इनामी हाड़कोर अपराधियों को किया गया इससे पूर्व पुलिस द्वारा 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका हे । थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि गिर्राज पुत्र शेरू पारदी निवासी बिलाहेडी थाना धारनावदा जिला गुना तथा रामदास पुत्र अंबाराम पारदी निवासी खेजरा थाना धरनावदा जिला गुना जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला गुना जेल में निरुद्ध चल रहे थे को न्यायालय से प्रॉडक्शन वारंट प्राप्त करके दोनों आरोपियों को अंता के प्रकरण में अनुसंधान को लेकर लाया गया हे जहाँ अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । बता दे कि 6 जुलाई की रात्रि को चोरों द्वारा मनोज बत्रा के मकान को निशाना बनाते हुए कमरे में रखी साढ़े 4 क्विंटल की तिजारी को चुराकरअपने साथ ले गए तिज़ोरी में साढ़े 5 लाख रुपए नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे ।
अंता पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले में 2 हार्डकोर अपराधी किए गिरफ्तार,4 पूर्व में किए जा चुके गिरफ्तार बारां जिले के अंता में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा दस दस हजार के 2 इनामी हाड़कोर अपराधियों को किया गया इससे पूर्व पुलिस द्वारा 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका हे । थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि गिर्राज पुत्र शेरू पारदी निवासी बिलाहेडी थाना धारनावदा जिला गुना तथा रामदास पुत्र अंबाराम पारदी निवासी खेजरा थाना धरनावदा जिला गुना जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला गुना जेल में निरुद्ध चल रहे थे को न्यायालय से प्रॉडक्शन वारंट प्राप्त करके दोनों आरोपियों को अंता के प्रकरण में अनुसंधान को लेकर लाया गया हे जहाँ अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । बता दे कि 6 जुलाई की रात्रि को चोरों द्वारा मनोज बत्रा के मकान को निशाना बनाते हुए कमरे में रखी साढ़े 4 क्विंटल की तिजारी को चुराकरअपने साथ ले गए तिज़ोरी में साढ़े 5 लाख रुपए नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे ।
- अंता पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले में 2 हार्डकोर अपराधी किए गिरफ्तार,4 पूर्व में किए जा चुके गिरफ्तार बारां जिले के अंता में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा दस दस हजार के 2 इनामी हाड़कोर अपराधियों को किया गया इससे पूर्व पुलिस द्वारा 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका हे । थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि गिर्राज पुत्र शेरू पारदी निवासी बिलाहेडी थाना धारनावदा जिला गुना तथा रामदास पुत्र अंबाराम पारदी निवासी खेजरा थाना धरनावदा जिला गुना जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला गुना जेल में निरुद्ध चल रहे थे को न्यायालय से प्रॉडक्शन वारंट प्राप्त करके दोनों आरोपियों को अंता के प्रकरण में अनुसंधान को लेकर लाया गया हे जहाँ अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । बता दे कि 6 जुलाई की रात्रि को चोरों द्वारा मनोज बत्रा के मकान को निशाना बनाते हुए कमरे में रखी साढ़े 4 क्विंटल की तिजारी को चुराकरअपने साथ ले गए तिज़ोरी में साढ़े 5 लाख रुपए नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे ।1
- उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठंड बढ़ रही है।1
- इटावा में खड़ी स्कूल बस में लगी भीषण आग, बच्चों को उतारने के बाद हुआ हादसा 🔴 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटा कोटा। इटावा के सरोवर नगर में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी स्कूल की बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की बस बंबूलिया से करीब 20 से 25 स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद चालक ने बस को सरोवर नगर में खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर इटावा नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि बस में आग लगने से पहले सभी बच्चों को स्कूल में उतार दिया गया था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।1
- सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर खानपुर क्षेत्र के सूमर कस्बे में उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक सरपंच उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचा। फार्म जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई। उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा करने का अवसर देने की मांग की।1
- बधाई हो बधाई हो। जन्मदिन की बधाई हो। राजस्थान सूवे में पूर्व मंत्री कोटा उत्तर के विधायक विकासपुरी शांति धारीवाल का धार्मिक हजारों दीप ज्योति के साथ आदित्य जन्मदिन की पूर्व बेला पर उनका जन्मदिन का आगाज आदर्श होली कर्मयोगी संस्थान ने संयुक्त रूप से मनाया। इसमें शहर की प्रमुख हस्तियां मारुति शोरूम के एमडी सुप्रसिद्ध भामाशाह प्रेम भाटिया जी और महापौर डॉक्टर रत्ना जैन पूर्व पार्षद बुआ जी सैकड़ो समर्थक गणमान्य नागरिक तथा धारीवाल समर्थक उनके फैन तथा व्यापारी डॉक्टर इंजीनियर पत्रकारों ने इस आदित्य भूतपूर्व जन्मदिन की पूर्व बेला में साक्षी जन-जन के लाडले नेता शांति धारीवाल को जन्मदिन की अग्रिम बधाई प्रेषित की।1
- कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में निजी स्कूल की बस में लगी आग, टला हादसा कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में स्कूल बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों के उतरने के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने इटावा पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। आसपास बस्ती होने से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। समय रहते स्थिति संभलने से बड़ा हदसा टल गया।1
- करनाल में बड़ी वारदात टली: पुलिस ने दबोचे 2 शूटर, 4 अवैध पिस्टल बरामद; कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी से चल रही थी रंजिश करनाल: हरियाणा की करनाल पुलिस को अपराध और गैंगवार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए (CIA) और स्पेशल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मर्डर की साजिश रच रहे दो शातिर शूटर्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मर्डर की फिराक में थे शूटर, पहले ही दबोचे शुरुआती जांच के अनुसार, पकड़े गए दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से हथियार लेकर निकले थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि इलाके में किसी की हत्या करने की प्लानिंग चल रही है। इससे पहले कि आरोपी वारदात को अंजाम देते, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हथियारों समेत काबू कर लिया। कनाडा नेटवर्क और पुरानी दुश्मनी का एंगल पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस साजिश के तार विदेश से जुड़े हैं। आरोपियों की कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इन शूटर्स को हथियार किसने सप्लाई किए थे और इनकी हिट-लिस्ट में कौन-कौन शामिल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।1
- पनवाड़ हरिश्चंद्र सागर नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी पनवाड़ सांगोद रोड स्थित सरखंडिया और पनवाड़ के बीच हरिश्चंद्र सागर नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोटा जिले की सांगोद तहसील के खजुरी गांव निवासी पवन नागर (27) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।2