logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच में EVM गोदाम का ताला खुला, लेकिन क्या चुनाव व्यवस्था पर उठे सवालों का जवाब मिला? ​उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रशासन और भाजपा, सपा, कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए EVM वेयरहाउस का ताला खोला गया। पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया और फाइलों पर दस्तखत हुए। ​लेकिन एक तरफ जहां जिलों में मशीनों की सुरक्षा दिखाई जा रही है, वहीं दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा सवाल दाग दिया है कि जब आयोग के अंदर ही फैसलों पर असहमति है, तो जनता के भरोसे का क्या? ​क्या ज़िलों में नेताओं को खड़ा करके ताला खोलना सिर्फ कागजी रस्म है या वाकई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है? ​आपकी इस पर क्या राय है? नीचे कमेंट करके अपनी बात जरूर रखें। ​जिले और देश की बड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।

12 hrs ago
user_Aditya Soni
Aditya Soni
News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

बहराइच में EVM गोदाम का ताला खुला, लेकिन क्या चुनाव व्यवस्था पर उठे सवालों का जवाब मिला? ​उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रशासन और भाजपा, सपा, कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए EVM वेयरहाउस का ताला खोला गया। पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया और फाइलों पर दस्तखत हुए। ​लेकिन एक तरफ जहां जिलों में मशीनों की सुरक्षा दिखाई जा रही है, वहीं दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा सवाल दाग दिया है कि जब आयोग के अंदर ही फैसलों पर असहमति है, तो जनता के भरोसे का क्या? ​क्या ज़िलों में नेताओं को खड़ा करके ताला खोलना सिर्फ कागजी रस्म है या वाकई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है? ​आपकी इस पर क्या राय है? नीचे कमेंट करके अपनी बात जरूर रखें। ​जिले और देश की बड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच गोकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल मोतीपुर में देर रात पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र में 24 सितंबर को हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। सोमवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केंद्र बंधा मोड़ कंजड़वा के पास पुलिस और संदिग्ध आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को ग्राम शाहपुर खुर्द में गोवंश के कुछ अवशेष मिलने के मामले में थाना मोतीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे। पुलिस का कहना है कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और लौकही की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर पुलिस टीम के साथ जोगनिया बैराज मार्ग पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा, शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा तथा सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी, मजरा शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,940 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तराजू व बाट, मांस काटने का लकड़ी का ठीहा तथा तीन चाकू बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी सोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    बहराइच गोकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल
मोतीपुर में देर रात पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र में 24 सितंबर को हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। सोमवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केंद्र बंधा मोड़ कंजड़वा के पास पुलिस और संदिग्ध आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को ग्राम शाहपुर खुर्द में गोवंश के कुछ अवशेष मिलने के मामले में थाना मोतीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे।
पुलिस का कहना है कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और लौकही की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर पुलिस टीम के साथ जोगनिया बैराज मार्ग पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए।
पुलिस के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा, शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा तथा सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी, मजरा शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,940 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तराजू व बाट, मांस काटने का लकड़ी का ठीहा तथा तीन चाकू बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी सोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • प्रशासनिक लाव लश्कर के साथ खेतों की पगडंडी पर उतरे जिलाधिकारी, फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान व गन्ना, केला इत्यादि फसलों को हुई क्षति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर को देखा। यहा पर बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मी. के सापेक्ष 106.14 मी. है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें तथा जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियो के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद करें। डीएम ने जनसंवाद करते हुए लोगों को चौकन्ना रहने तथा अनावश्यक रूप से पानी में न जाने तथा बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने का सुझाव दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों का विवरण तैयार किया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान/क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित मदद पहुंचाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शासन व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने आमजन को सुझाव दिया कि आपातिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित तहसील प्रशासन व आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 230132 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से देने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीयकृत आपदा अथवा फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर सम्बन्धित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग अथवा टोल-फ्री नंबर 14447 के माध्यम से अवश्य सूचित करें। डीएम ने किसानों को सुझाव दिया कि टोल फ्री नम्बर पर सूचित करते समय कृषक अपने पास आधार संख्या, केसीसी क्रमांक नम्बर, फसल बीमा पालिसी नम्बर, फसल का नाम, क्षेत्रफल तथा क्षति के विवरण से सम्बन्धित सूचना अपने पास अवश्य रख लें।
    4
    प्रशासनिक लाव लश्कर के साथ खेतों की पगडंडी पर उतरे जिलाधिकारी, फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद
बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान व गन्ना, केला इत्यादि फसलों को हुई क्षति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर को देखा। यहा पर बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मी. के सापेक्ष 106.14 मी. है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें तथा जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियो के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद करें। डीएम ने जनसंवाद करते हुए लोगों को चौकन्ना रहने तथा अनावश्यक रूप से पानी में न जाने तथा बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने का सुझाव दिया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों का विवरण तैयार किया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान/क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित मदद पहुंचाना  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शासन व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने आमजन को सुझाव दिया कि आपातिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित तहसील प्रशासन व आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 230132 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें।  डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से देने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीयकृत आपदा अथवा फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर सम्बन्धित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग अथवा टोल-फ्री नंबर 14447 के माध्यम से अवश्य सूचित करें। डीएम ने किसानों को सुझाव दिया कि टोल फ्री नम्बर पर सूचित करते समय कृषक अपने पास आधार संख्या, केसीसी क्रमांक नम्बर, फसल बीमा पालिसी नम्बर, फसल का नाम, क्षेत्रफल तथा क्षति के विवरण से सम्बन्धित सूचना अपने पास अवश्य रख लें।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बहराइच में EVM गोदाम का ताला खुला, लेकिन क्या चुनाव व्यवस्था पर उठे सवालों का जवाब मिला? ​उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रशासन और भाजपा, सपा, कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए EVM वेयरहाउस का ताला खोला गया। पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया और फाइलों पर दस्तखत हुए। ​लेकिन एक तरफ जहां जिलों में मशीनों की सुरक्षा दिखाई जा रही है, वहीं दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा सवाल दाग दिया है कि जब आयोग के अंदर ही फैसलों पर असहमति है, तो जनता के भरोसे का क्या? ​क्या ज़िलों में नेताओं को खड़ा करके ताला खोलना सिर्फ कागजी रस्म है या वाकई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है? ​आपकी इस पर क्या राय है? नीचे कमेंट करके अपनी बात जरूर रखें। ​जिले और देश की बड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
    1
    बहराइच में EVM गोदाम का ताला खुला, लेकिन क्या चुनाव व्यवस्था पर उठे सवालों का जवाब मिला?
​उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रशासन और भाजपा, सपा, कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए EVM वेयरहाउस का ताला खोला गया। पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया और फाइलों पर दस्तखत हुए।
​लेकिन एक तरफ जहां जिलों में मशीनों की सुरक्षा दिखाई जा रही है, वहीं दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा सवाल दाग दिया है कि जब आयोग के अंदर ही फैसलों पर असहमति है, तो जनता के भरोसे का क्या?
​क्या ज़िलों में नेताओं को खड़ा करके ताला खोलना सिर्फ कागजी रस्म है या वाकई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है?
​आपकी इस पर क्या राय है? नीचे कमेंट करके अपनी बात जरूर रखें।
​जिले और देश की बड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आम के बगीचे में मिले युवक के शव मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। आम के बगीचे में मिले युवक के शव मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। संवाददाता वसीम अहमद | रुपईडीहा, बहराइच 27 सितंबर 2026 | रविवार रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में युवक तसव्वर अली की मौत के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी रविवार को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर मोहरनिया से बॉर्डर की तरफ जाने वाली बगिया से की गई। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी मामले में नामजद थे। 20 सितंबर को रंजीतबोझा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव की पहचान तसव्वर अली के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक की पत्नी नगमा पत्नी स्व. तसव्वर अली निवासी रंजीतबोझा की तहरीर पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन, साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन और अरमान अहमद पुत्र मो0 समीन, निवासीगण रंजीतबोझा, थाना रुपईडीहा को नामजद किया गया था। मामले के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्राँशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर तीनों वांछित आरोपियों को शिवपुर मोहरनिया से बॉर्डर की तरफ जाने वाली बगिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मो0 समीन (19 वर्ष) और साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन (करीब 20 वर्ष) शामिल हैं। तीनों ग्राम रंजीतबोझा मिहीपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के निवासी हैं। पुलिस के प्रेस नोट में किसी बरामदगी का उल्लेख नहीं है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, आरक्षी रविंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विनय कुमार, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह और आरक्षी आकाश गुप्ता शामिल रहे।
    1
    आम के बगीचे में मिले युवक के शव मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। 
आम के बगीचे में मिले युवक के शव मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। 
संवाददाता वसीम अहमद | रुपईडीहा, बहराइच
27 सितंबर 2026 | रविवार
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में युवक तसव्वर अली की मौत के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी रविवार को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर मोहरनिया से बॉर्डर की तरफ जाने वाली बगिया से की गई। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी मामले में नामजद थे।
20 सितंबर को रंजीतबोझा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव की पहचान तसव्वर अली के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक की पत्नी नगमा पत्नी स्व. तसव्वर अली निवासी रंजीतबोझा की तहरीर पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे में मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन, साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन और अरमान अहमद पुत्र मो0 समीन, निवासीगण रंजीतबोझा, थाना रुपईडीहा को नामजद किया गया था। मामले के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्राँशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर तीनों वांछित आरोपियों को शिवपुर मोहरनिया से बॉर्डर की तरफ जाने वाली बगिया से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मो0 समीन (19 वर्ष) और साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन (करीब 20 वर्ष) शामिल हैं। तीनों ग्राम रंजीतबोझा मिहीपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के निवासी हैं।
पुलिस के प्रेस नोट में किसी बरामदगी का उल्लेख नहीं है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, आरक्षी रविंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विनय कुमार, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह और आरक्षी आकाश गुप्ता शामिल रहे।
    user_Waseem ahmad press reporter
    Waseem ahmad press reporter
    Pharmacist Bahraich, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • किसानों के फसलों का हुआ भारी नुकसान गन्ने के भी फसल को हुआ भारी छती और पर्यावरण का भारी हुआ नुकसान काफी पेड़ों उखाड़ उखाड़ कर गिर गए हैं जिनसे कई लोगों के जिले में मकान छटग्रस्त हो गए सरकार से पूर्ति की मांग है माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जनपद बहराइच में बड़े पैमाने पर दैविक आपदा के चलते आंधी तूफान व पानी काफी किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है और वही पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे पर्यावरण काफी हद तक आहत हो गया 20 वर्ष पुराने पेड़ों को बुखार कर तूफान में फेंक दिया है जिस गांव में घरों को काफी तोड़ दिया है बारिश व तूफान के कारण घरों को गिरा दिया है जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है विद्युत हो गई है बहुत ज्यादा विद्युत पोल टूट गए हैं पेड़ों के गिरने के कारण तूफान व बारिश के होने के कारण सही हो सही हो यह हमारी मांग है
    1
    किसानों के फसलों का हुआ भारी नुकसान गन्ने के भी फसल को हुआ भारी छती और पर्यावरण का भारी हुआ नुकसान काफी पेड़ों उखाड़ उखाड़ कर गिर गए हैं जिनसे कई लोगों के जिले में मकान छटग्रस्त हो गए सरकार से पूर्ति की मांग है
माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जनपद बहराइच में बड़े पैमाने पर दैविक आपदा के चलते आंधी तूफान व पानी काफी किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है और वही पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे पर्यावरण काफी हद तक आहत हो गया 20 वर्ष पुराने पेड़ों को बुखार कर तूफान में फेंक दिया है जिस गांव में घरों को काफी तोड़ दिया है बारिश व तूफान के कारण घरों को गिरा दिया है जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है विद्युत हो गई है बहुत ज्यादा विद्युत पोल टूट गए हैं पेड़ों के गिरने के कारण तूफान व बारिश के होने के कारण सही हो सही हो यह हमारी मांग है
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • LIVE ग्राउंड रिपोर्ट। बहराइच में मौसम ने बदला मिजाज: हल्की धूप निकली, चक्रवाती तूफान से किसानों को भारी नुकसान। बहराइच। इस समय हमारी मौजूदगी बहराइच के नानपारा हाईवे पर है। बहराइच में आज मौसम ने कुछ मिजाज बदल दिया है, यानी हल्की-हल्की धूप होने लगी है। चक्रवाती तूफान ने काफी हद तक किसानों का बहुत बड़ा नुकसान किया है। अगर बात की जाए तो इस पूरे तूफान के दौरान प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा है। चाहे विद्युत विभाग हो, नगर पालिका परिषद हो या पुलिस प्रशासन हो, सभी ने इस चक्रवाती तूफान में जनता के लिए लगातार अपनी सेवाएं दी हैं। नौशाद खान पत्रकार की रिपोर्ट।
    1
    LIVE ग्राउंड रिपोर्ट। 
बहराइच में मौसम ने बदला मिजाज: हल्की धूप निकली, चक्रवाती तूफान से किसानों को भारी नुकसान। 


बहराइच। इस समय हमारी मौजूदगी बहराइच के नानपारा हाईवे पर है। बहराइच में आज मौसम ने कुछ मिजाज बदल दिया है, यानी हल्की-हल्की धूप होने लगी है।
चक्रवाती तूफान ने काफी हद तक किसानों का बहुत बड़ा नुकसान किया है। अगर बात की जाए तो इस पूरे तूफान के दौरान प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा है। चाहे विद्युत विभाग हो, नगर पालिका परिषद हो या पुलिस प्रशासन हो, सभी ने इस चक्रवाती तूफान में जनता के लिए लगातार अपनी सेवाएं दी हैं।
नौशाद खान पत्रकार की रिपोर्ट।
    user_रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच। 72 घंटे में चक्रवर्ती-तूफान का कहर से जनजीवन बेहाल बहराइच। 72 घंटे में चक्रवर्ती-तूफान का कहर से जनजीवन बेहाल अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत, मृतकों में एक पुलिस जवान भी शामिल महसी में कच्ची दीवार गिरने से 6 साल शोभित की दबकर मौत फखरपुर में टीन शेड और दीवार गिरने से 15 साल महमूना की गई जान कैसरगंज में छप्पर गिरने से 52 साल ननकई की मौत नानपारा में कच्ची दीवार ढहने से 45 साल किसान मिश्रीलाल की मौत बिजली पोल और पेड़ गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल, सड़कें बाधित स्कूल बंद, जलभराव और फसलों पर संकट; प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील।
    1
    बहराइच। 72 घंटे में चक्रवर्ती-तूफान का कहर से जनजीवन बेहाल
बहराइच। 72 घंटे में चक्रवर्ती-तूफान का कहर से जनजीवन बेहाल
अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत, मृतकों में एक पुलिस जवान भी शामिल
महसी में कच्ची दीवार गिरने से 6 साल शोभित की दबकर मौत
फखरपुर में टीन शेड और दीवार गिरने से 15 साल महमूना की गई जान
कैसरगंज में छप्पर गिरने से 52 साल ननकई की मौत
नानपारा में कच्ची दीवार ढहने से 45 साल किसान मिश्रीलाल की मौत
बिजली पोल और पेड़ गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल, सड़कें बाधित
स्कूल बंद, जलभराव और फसलों पर संकट; प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 72 घंटे की बारिश-आंधी से बहराइच बेहाल, पेड़ और बिजली के पोल गिरे चार लोगों की मौत की सूचना, फसलें प्रभावित; कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप बहराइच। जिले में पिछले करीब 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात अधिक खराब हैं। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि बिजली के पोल टूटने से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मटेरा पावर हाउस क्षेत्र में भी आंधी के चलते कई बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इससे आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है। वहीं तेज हवाओं के कारण फसलों के गिरने की भी जानकारी सामने आई है। इससे किसानों के सामने फसल को हुए नुकसान की चिंता बढ़ गई है। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया और काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। बारिश और आंधी के बीच जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में एक पुलिस जवान भी शामिल बताया जा रहा है। घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। मौसम की वजह से हुए नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बिजली आपूर्ति, सड़क मार्ग तथा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार तीन दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने जिले में कृषि, बिजली व्यवस्था और सड़क यातायात को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और व्यवस्थाएं बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    3
    72 घंटे की बारिश-आंधी से बहराइच बेहाल, पेड़ और बिजली के पोल गिरे
चार लोगों की मौत की सूचना, फसलें प्रभावित; कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

बहराइच। जिले में पिछले करीब 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात अधिक खराब हैं। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि बिजली के पोल टूटने से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
मटेरा पावर हाउस क्षेत्र में भी आंधी के चलते कई बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इससे आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है। वहीं तेज हवाओं के कारण फसलों के गिरने की भी जानकारी सामने आई है। इससे किसानों के सामने फसल को हुए नुकसान की चिंता बढ़ गई है।
आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया और काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।
बारिश और आंधी के बीच जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में एक पुलिस जवान भी शामिल बताया जा रहा है। घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
मौसम की वजह से हुए नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बिजली आपूर्ति, सड़क मार्ग तथा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
लगातार तीन दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने जिले में कृषि, बिजली व्यवस्था और सड़क यातायात को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और व्यवस्थाएं बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.