विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) उत्तम नगर, दिल्ली से जुड़ा एक युवकमोहम्मद साहिल देहरादून के Doon Prid’s Hotel में एक लड़की के साथ मिला | हनुमान जन्मोउत्सव की सुबह बजरंगदल को सूचना के अनुसार, एक लड़की को दबाव में होटल लाया गया है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कमरा नंबर 301 में केवल एक आईडी पर बुकिंग थी, जबकि अंदर एक युवक और एक लड़की मौजूद मिले। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध सामान और मोबाइल में कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक मैसेज चैट मिलने की बात सामने आई। होटल स्टाफ से पूछताछ में स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि बिना आईडी के लड़की कमरे में कैसे पहुंची | मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को बुलाया गया, और दोनों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया। सबसे बड़ा सवाल ? क्या कुछ होटल पैसे के लालच में नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं? देहरादून के प्रिंस चौक और ISBT जैसे इलाकों में भी इस तरह की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।
विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) उत्तम नगर, दिल्ली से जुड़ा एक युवकमोहम्मद साहिल देहरादून के Doon Prid’s Hotel में एक लड़की के साथ मिला | हनुमान जन्मोउत्सव की सुबह बजरंगदल को सूचना के अनुसार, एक लड़की को दबाव में होटल लाया गया है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कमरा नंबर 301 में केवल एक आईडी पर बुकिंग थी, जबकि अंदर एक युवक और एक लड़की मौजूद मिले। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध सामान और मोबाइल में कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक मैसेज चैट मिलने की बात सामने आई। होटल स्टाफ से पूछताछ में स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि बिना आईडी के लड़की कमरे में कैसे पहुंची | मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को बुलाया गया, और दोनों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया। सबसे बड़ा सवाल ? क्या कुछ होटल पैसे के लालच में नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं? देहरादून के प्रिंस चौक और ISBT जैसे इलाकों में भी इस तरह की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।
- विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) उत्तम नगर, दिल्ली से जुड़ा एक युवकमोहम्मद साहिल देहरादून के Doon Prid’s Hotel में एक लड़की के साथ मिला | हनुमान जन्मोउत्सव की सुबह बजरंगदल को सूचना के अनुसार, एक लड़की को दबाव में होटल लाया गया है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कमरा नंबर 301 में केवल एक आईडी पर बुकिंग थी, जबकि अंदर एक युवक और एक लड़की मौजूद मिले। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध सामान और मोबाइल में कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक मैसेज चैट मिलने की बात सामने आई। होटल स्टाफ से पूछताछ में स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि बिना आईडी के लड़की कमरे में कैसे पहुंची | मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को बुलाया गया, और दोनों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया। सबसे बड़ा सवाल ? क्या कुछ होटल पैसे के लालच में नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं? देहरादून के प्रिंस चौक और ISBT जैसे इलाकों में भी इस तरह की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौघानपाटा में नवनियुक्त महिला मोर्चा नगर मंडल, अनुसूचित मोर्चा मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और सशक्त बनाएगी।1
- यह कहानी है अटूट साहस, आधुनिक चिकित्सा की सर्वोच्च निपुणता और भगवान के रूप में धरती पर मौजूद एक डॉक्टर के जादुई हाथों की।1
- सवालों में घिरे मंत्री कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए और मौके से खिसकते नजर आए।झारखंड के हिस्ट्रीशीटर को मिल गया उत्तराखंड में पटा! पूर्व सैनिकों ने कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi को सुनाई खरी-खरी,1
- दीपों की रोशनी में नहाया महोत्सव, बैजनाथ धाम में सायंकालीन दीपोत्सव बना आस्था का अद्भुत दृश्य मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। कत्यूर महोत्सव के अंतर्गत सायंकालीन कार्यक्रम में उस समय एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब वन विभाग द्वारा बैजनाथ मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जैसे ही शाम ढली, पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस दीपोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वन विभाग की ओर से बन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की सभी रेंजों के वन दरोगा और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके समन्वय और मेहनत से यह दीपोत्सव एक भव्य और सुव्यवस्थित रूप में सफल हुआ। दीपोत्सव के दौरान हजारों दीपों की कतारों ने मंदिर परिसर को एक अलौकिक स्वरूप दे दिया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि कत्यूर महोत्सव की भव्यता को भी एक नई पहचान दे गया। दीपों की यह जगमगाहट लंबे समय तक लोगों के मन में यादगार बनी रहेगी। #KatyurMahotsav #Deepotsav #BaijnathDham #UttarakhandCulture #SpiritualEvent #TrendingNews #MeraHaqNews1
- विडियो देखें- उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) गदरपुर में रोडवेज बस पर हमला करने वाले हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह, रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह, गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासीगण ग्राम खुशालपुर गदरपुर, अयान पुत्र महैन्दी हसन निवासी ग्राम सरोवर नगर, थाना गदरपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीच हाइवे पर निकाली परेड....1
- शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व नैनीताल द्वारा तहसील रामनगर के नया लालढांग.तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. उल्लेखनीय है कि ग्राम लालडांग तथा झिरना के ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा द्वारा आपसी भूमि विनिमय करते हुए वर्ष 1994 में तत्कालीन राजस्व ग्रामों से शिफ्ट कर रामनगर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि नया लाल ढंग तथा नया झरना में विस्थापित किया गया था . तत्पश्चात उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है.इस क्रम में अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा भी की गई. इस अवसर पर सर्वे नायब तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गई की तहसील रामनगर के ग्राम लेटी,चोपड़ा, रामपुर तथा ढिकुली के साथ तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति damuwadhunga में भी बंदोबस्त की कार्यवाही गतिमान है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. साथ ही सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान मनीषा मारकाना तहसीलदार रामनगर, निर्मला राजस्व उप निरीक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव सर्वे नायब तहसीलदार, संतोष कुमार श्रीवास्तव सर्वे कानूनगो,सर्व लेखपाल पंकज रावत,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1