पंडोखर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके भाई से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोखर में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है। फरियादी अखलेश शर्मा पुत्र कालीचरण शर्मा, उम्र 33 वर्ष, ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रोहित परिहार, मोहित परिहार, अनीता परिहार और रामनारायण परिहार ने उसके साथ तथा उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद किया और दोनों भाइयों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। फरियादी की शिकायत पर पंडोखर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार शाम 07 बजे पुलिस ने प्रकरण की जांच जारी है घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पंडोखर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके भाई से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोखर में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है। फरियादी अखलेश शर्मा पुत्र कालीचरण शर्मा, उम्र 33 वर्ष, ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रोहित परिहार, मोहित परिहार, अनीता परिहार और रामनारायण परिहार ने उसके साथ तथा उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद किया और दोनों भाइयों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। फरियादी की शिकायत पर पंडोखर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार शाम 07 बजे पुलिस ने प्रकरण की जांच जारी है घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- दतिया की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ौनिया कांग्रेस में शामिल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना दतिया में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान समारोह के दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ौनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए मंच से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर खुलकर निशाना साधा। बड़ौनिया ने पुलिस सेवा के दौरान राजनीतिक दबाव और विभागीय कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें 25 मिनट के भीतर सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्होंने इसे अपने स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए राजनीति में आने का फैसला करने की बात कही।1
- झांसी ब्रेकिंग खुलासा....... साइबर ठगी के बड़े गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार... पुलिस बनकर डराते, फिर खाते में डलवाते थे रकम झांसी में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 23 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों पर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी बनकर लोगों को मुकदमे और गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। अब पुलिस इनके पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच में जुटी है। फोन की घंटी बजती थी... सामने से आवाज आती थी—मैं पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं... आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है... गिरफ्तारी होने वाली है। इसके बाद शुरू होता था डर का खेल और इसी डर के सहारे लोगों से रकम ऐंठी जाती थी। झांसी पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर साइबर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते और फिर पैसों की मांग करते थे। साइबर अपराध से जुड़े पोर्टलों और शिकायतों से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने कटेरा थाना क्षेत्र के खौरियाना, मौरियाना और काडौर समेत आसपास के इलाकों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 23 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, 29 बैंक पासबुक और 13 बैंक कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने 284 ग्राम पीली धातु, 1 किलो 408 ग्राम सफेद धातु और 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की संपत्ति की जांच कर गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में भी जुटी है। बाइट - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी, झांसी3
- झाँसी पुलिस द्वारा साईबर अपराध संबंधी 23 अभियुक्तगण गिरफ्तार,1
- झाँसी पुलिस की अपील—साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बीबीजीटीएस मूर्ति झाँसी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 04 वोटर आईडी, 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 29 बैंक पासबुक, 13 बैंक कार्ड तथा ₹9,20,510/- नगद सहित पीली एवं सफेद धातु बरामद की गई। अभियुक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकर कई प्रकार से सीधे-सादे आमजनमानस के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हुए धनराशि वसूली/अर्जित की जाती थी। इसी क्रम में कई मामलों में स्वयं को पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मी बताकर आमजन को मुकदमे में फँसाने एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर साइबर थाना, जनपद झाँसी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,झाँसी की बाइट- झाँसी पुलिस की अपील—साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।1
- छात्रों के भविष्य का कांग्रेस पार्टी हमेशा ध्यान रखती है अशोक दांगी छात्रों के भविष्य का कांग्रेस पार्टी हमेशा ध्यान रखती अशोक दांगी बगदा दतिया नगर में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक दांगी बगदा ने कहा कि हमारे नेता जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल प्रयागराज पहुंचे वहां पर छात्रों के हितों एवं भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में छात्रों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं भाजपा की केन्द्र की सरकार द्वारा छात्रों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए छात्रों को हक अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सम्पूर्ण देश में छात्रों का समर्थन करेंगे राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अडानी अंबानी की सरकार है छात्रों की पढ़ाई लगातार महंगी हो रही है कार्यक्रम का संचालन SC बिभाग के जिलाध्यक्ष स्वदेश अहिरवार ने किया कार्यक्रम में पार्षद मुन्ना खां साहब संगठन महासचिव, नरेंद्र गुर्जर वरिष्ठ नेता, बी एल केन रामदास उत्साही ,डां राकेश खरे, विक्रम दांगी ,पंचशील नगर जसवंत बघेल ,प्रदीप गुर्जर ,पवन वेडर, अवधेश दोहरे ,जय सिंह, लक्ष्मीनारायण अहिरवार ,हरचरण अहिरवार ,सौरभ चौधरी, जगत सिंह जाटव , पूर्व सरपंच रामेश्वर बंशकार ,ज्योति नादान, दीपक अहिरवार ,बब्लू अहिरवार ,नीरज अहिरवार ,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।1
- छात्रों के भविष्य का कांग्रेस पार्टी हमेशा ध्यान रखती अशोक दांगी बगदा छात्रों के भविष्य का कांग्रेस पार्टी हमेशा ध्यान रखती अशोक दांगी बगदा दतिया/ आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक दांगी बगदा ने कहा कि हमारे नेता जननायक नेताप्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी कल प्रयागराज पहुंचे वहां पर छात्रों के हितों एवं भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की राहुल गांधी जी ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में छात्रों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं भाजपा की केन्द्र की सरकार छात्रों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए छात्रों को हक अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सम्पूर्ण देश में छात्रों का समर्थन करेंगे श्री राहुल गांधी जी ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार अडानी अंबानी की सरकार है छात्रों की पढ़ाई लगातार महंगी हो रही है कार्यक्रम का संचालन SC बिभाग के जिलाध्यक्ष स्वदेश अहिरवार ने किया कार्यक्रम में पार्षद मुन्ना खां साहब संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर जी वरिष्ठ नेता बी एल केन रामदास उत्साही डां राकेश खरे विक्रम दांगी पंचशील नगर जसवंत बघेल प्रदीप गुर्जर पवन वेडर अवधेश दोहरे जय सिंह जी लक्ष्मीनारायण अहिरवार हरचरण अहिरवार सौरभ चौधरी जगत सिंह जाटव अहिरवार पूर्व सरपंच रामेश्वर बंशकार ज्योति नादान दीपक अहिरवार बब्लू अहिरवार नीरज अहिरवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भांडेर की पहूज नदी का जलस्तर घटा, रिपटा पुल से पानी नीचे उतरने पर आवागमन हुआ शुरू भांडेर। पहूज नदी का जलस्तर कम होने के बाद रिपटा पुल से पानी नीचे उतर गया है। इसके साथ ही भांडेर-मोंठ मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो गया है। पिछले दिनों नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल के ऊपर पानी आने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ था। जलस्तर घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि पुल की पाइपों में जलकुंभी फंसी होने से पानी के बहाव में परेशानी बनी हुई है। रविवार दोपहर 03 वजे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की पाइपों में फंसी जलकुंभी को तत्काल हटाने की अपील की है, ताकि पानी का निकास सुचारु बना रहे और भविष्य में जलस्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित न हो।1
- सम्मान समारोह के बैनर से जीतू पटवारी की तस्वीर गायब, पूरे कार्यक्रम में बनी चर्चा का विषय दतिया में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मंच पर लगा बैनर चर्चा का केंद्र बन गया। बैनर में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की तस्वीरें थीं, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर नजर नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और बैनर पूरे आयोजन में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- झांसी अलीअहमद को प्रयागराज से देर रात करीब 4:30 बजे झांसी कारागार लाया गया। पुलिस कस्टडी में सुरक्षित लाया गया जो गाड़ियां लेकर गई थी वही गाड़ियों से वापस लाया गया प्रयागराज मे अपने भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के बाद झाँसी जैल बापस पहुचा अतीक अहमद का बेटा अली.2