डबरा से पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाई कार की टक्कर से हुए घायल गंभीर हालत होने पर दोनों को किया ग्वालियर रेफर भितरवार। डबरा के शासकीय महाविद्यालय से बीए के पेपर देकर बाइक से भितरवार निवासी दो सगे भाई अपने घर के लिए आ रहे थे जिन्हें भितरवार की ओर से डबरा की ओर जा रही कार के चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस दोनों को भितरवार के अस्पताल लेकर आई जहां से दोनो की गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। भितरवार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी 18 वर्षीय अभिषेक प्रजापति एवं 16 वर्षीय सतीश प्रजापति पुत्रगण नंदकिशोर प्रजापति दोनों सगे भाई डबरा महाविद्यालय में चल रही बीए की वार्षिक परीक्षा देकर अपनी मोटरसाइकिल से शुक्रवार की दोपहर परीक्षा खत्म होने के बाद भितरवार अपने घर वापस आ रहे थे, तभी भितरवार की ओर से जा रही तेज रफ्तार ईको कार क्रमांक एमपी 07 जेड जे 1392 के चालक ने भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करियावटी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास में सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक सहित दोनों सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लगने के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों भाइयों को घायल अवस्था में उपचार के लिए भितरवार के सामुदायिक अस्पताल लेकर आई जहां से दोनों की गम भी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वही ग्रामीणों की मदद से टक्कर देने वाले ईको वाहन को पकड़ लिया गया है, जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

- *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि* *▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- नरवर तहसील क्षेत्र के करही-करैरा रोड स्थित सुनारी तिराहा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मंगुआ खटीक (निवासी इटावा, उत्तरप्रदेश) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करता था। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक जसवंत कुशवाह (50) निवासी चकरामपुर और राधेश्याम माली निवासी धौर्रा (ललितपुर) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- 🔥 *स्कूल चले हम अभियान में करैरा एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों संग* *किया भोजन 🔥* करैरा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज माध्यमिक विद्यालय नारई में एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। करैरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विद्यालय पहुंचकर न सिर्फ बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में खुद पढ़ाई भी कराई। जैसे ही एसडीएम कक्षा में पहुंचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, सवाल पूछे और सरल तरीके से पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा को रोचक बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि “पढ़ाई ही वह साधन है जो जीवन को नई दिशा देती है और सपनों को साकार करने की ताकत देती है।” उनके इस संवाद से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों में अपनापन और खुशी का माहौल साफ नजर आया। इस कदम से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ा, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक माहौल भी बना। कार्यक्रम के दौरान बीईओ मुकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। 👉 इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में उतरकर बच्चों के बीच पहुंचते हैं, तो शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं। करैरा1
- दतिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतले दहन किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में राजनीतिक दुर्भावना के चलते विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंच रही हैं1
- करैरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने कक्षा में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी और सादगी का परिचय देते हुए उनके साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया, जिससे विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा गया।1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश पुट्टी, अजयगढ़, और किटोरा की सहकारी समितियों के प्रबंधकों पर खाद वितरण के नाम पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप डबरा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाली पुट्टी, अजयगढ़ और किटोरा तीन कृषि सहकारी समितियों के प्रबंधको द्वारा खाद वितरण में करोड़ों रुपए शासकीय संपत्ति का गवन करने का मामला सामने आया है। कृषि सहकारी समिति पुट्टी के प्रबंधक पंकज भार्गव पर 50 लाख 37 हजार 386 रुपए का गवन करने का आरोप लगा है। वही अजयगढ़ के प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा पर 26 लाख 67 हजार 850 रुपए और किटोरा के प्रबंधक नाथूराम स्वामी पर 53 लाख 11हजार 681 रुपए का गवन करने का मामला सामने आया है। वही इस मामले में डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार का कहना है तीन सहकारी समितियां की शिकायती आवेदन दिया गया था , जिसमें पुट्टी, अजयगढ़ और किटोरा के प्रबंधकों द्वारा किसानों को खाद देने के नाम पर पैसे जमा किए गए लेकिन उन्हें बाद में खाद भी नहीं दिया गया और ना ही पैसे वापस किए गए जिसे लेकर पुट्टी के पंकज भार्गव, अजयगढ़ के नंदकिशोर शर्मा और किटोरा के नाथूराम स्वामी समिति प्रबंधकों पर शासकीय संपत्ति को गवन करने का मामला दर्ज किया गया है।2
- ग्वालियर में मौसम बदला काली घटाएं छाई ग्वालियर में हुई ओलो की बारिश1