logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीनी हकीकत परखने सुदूर गांवों में पहुंचे कलेक्टर श्री अमित कुमार जमीनी हकीकत परखने सुदूर गांवों में पहुंचे कलेक्टर श्री अमित कुमार चौपाल से लेकर आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य केंद्र और आश्रमशाला तक ग्रामीणों से किया सीधा संवाद ​सुकमा/ जिले के दूरस्थ वनांचल जब प्रशासनिक व्यस्तताओं से दूर अपनी सामान्य दिनचर्या में थे, तभी कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ग्राम मिचवार और कुन्ना की पगडंडियों पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। किसी औपचारिक मंच की जगह सीधे चौपाल में बैठकर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को जहां मकान का काम जल्द पूरा करने की समझाइश दी गई, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन की इस सहज पहुंच ने ग्रामीणों में यह भरोसा जगाया कि विकास की योजनाएं फाइलों से निकलकर उनकी चौखट तक पहुंच रही हैं। ​बच्चों के भविष्य और पोषण को लेकर कलेक्टर का मानवीय और संवेदनशील रुख विशेष रूप से दिखा। आंगनबाड़ी केंद्र में स्वयं पोषण ट्रैकर ऐप की स्थिति देखने के साथ उन्होंने टेक होम राशन वितरण की जांच की और अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से केंद्र व स्कूल भेजने का आग्रह किया। गांव के नन्हें बच्चों के पहचान पत्र बनवाने के लिए सरपंच-सचिव को सक्रिय सहयोग के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूती देने के लिए उन्हें 'बिहान' योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर ही पटवारियों के माध्यम से किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया। ​स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मिचवार और आसपास के क्षेत्रों में त्वरित फैसले लिए गए। उप स्वास्थ्य केंद्र मिचवार के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन मरम्मत, सोलर व्यवस्था को दुरुस्त करने, बाउंड्रीवाल और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दो शासकीय क्वार्टरों के निर्माण की तत्काल स्वीकृति दी। वहीं, इडजेपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेवर ब्लॉक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्रीवाल और एक योग केंद्र के निर्माण की मंजूरी दी गई, ताकि सुदूर क्षेत्र के मरीजों को बुनियादी उपचार के साथ-साथ एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण भी मिल सके। इस दौरान युवाओं को क्रिकेट किट (बैट-बॉल) प्रदान किया गया। ​कुन्ना स्थित बालक आश्रम और कुंदनपाल कन्या आश्रम में अधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। कलेक्टर ने सीधे भंडार कक्ष में जाकर दाल-चावल की गुणवत्ता परखी और बच्चों के कमरों में बिस्तर, कंबल व पंखों की स्थिति देखी। पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कुन्ना के युवा खिलाड़ियों और आश्रम के बच्चों को मौके पर ही क्रिकेट किट बांटी गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखर गई। कन्या आश्रम कुंदनपाल में छात्राओं की सुविधा के लिए सोलर पैनल और वाटर कूलर की तत्काल स्वीकृति दी गई। ​दौरे के अंतिम पड़ाव में ग्राम कुन्ना में 'जल जीवन मिशन' के कार्यों को गति देने और गुम्मा हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। कलेक्टर अमित कुमार ने दोहराया कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शासन की हर जनकल्याणकारी योजना का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि सुकमा के हर कोने में बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा हो सके।

3 hrs ago
user_बालक राम यादव
बालक राम यादव
Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
33e3753d-258f-4424-9f4f-4fc30c13709c

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सड़क मरम्मत में लापरवाही पर PWD सख्त,ठेकेदार शेख फारुख के खिलाफ कार्रवाई।
    1
    सड़क मरम्मत में लापरवाही पर PWD सख्त,ठेकेदार शेख फारुख के खिलाफ कार्रवाई।
    user_बालक राम यादव
    बालक राम यादव
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ
    1
    सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ
सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। रायपुर- रायपुर में रक्षाबंधन से पहले आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल हुए। स्व सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और आज का आयोजन इस भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखना और बहनों को भयमुक्त वातावरण देना जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के दौरान राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प ने जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता का भाव और गहरा कर दिया।
    4
    महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी।

महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी।
रायपुर- रायपुर में रक्षाबंधन से पहले आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल हुए। स्व सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और आज का आयोजन इस भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखना और बहनों को भयमुक्त वातावरण देना जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के दौरान राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प ने जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता का भाव और गहरा कर दिया।
    user_Dharmendra singh
    Dharmendra singh
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम 🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम
    1
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम
🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम
    user_AKKU KHAN
    AKKU KHAN
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    19 min ago
  • हैप्पी बर्थडे भाई बहुत बहुत बधाई हो आप जन्म दिवस आपका
    1
    हैप्पी बर्थडे भाई  बहुत बहुत बधाई हो आप जन्म दिवस आपका
    user_Rani Kasyap
    Rani Kasyap
    Adventure Sports Center जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
    1
    फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन
रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल कन्या आश्रम में जुलाई माह से ही बच्चे नहीं आ रहे हैं नवीन कन्या आश्रम है बंद निर्माण कार्य चल रहा है धीमी गति से आखिर इस आश्रम के बच्चे कहां है,किसकी जिम्मेदारी है आखिर 3 माह से बच्चों का पता नहीं कागज़ों में चल रहा है आश्रम
    1
    नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल 
नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल 
कन्या आश्रम में जुलाई माह से ही बच्चे नहीं आ रहे हैं 
नवीन कन्या आश्रम है बंद निर्माण कार्य चल रहा है धीमी गति से 
आखिर इस आश्रम के बच्चे कहां है,किसकी जिम्मेदारी है आखिर 3  माह से बच्चों का पता नहीं 
कागज़ों में चल रहा है आश्रम
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.