Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व छात्र नेता और किसान नेता मनदीप सिंह 25 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन में पहुंचे। मनदीप सिंह को अपने बीच देखकर वहां मौजूद सभी छात्र बेहद भावुक हो उठे और खुशी से झूमने लगे। मनदीप सिंह धरने पर डटे रहे और वह तब उठे जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। इस आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर मनदीप सिंह की कई बड़े दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी हुई।
Kaur j
पूर्व छात्र नेता और किसान नेता मनदीप सिंह 25 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन में पहुंचे। मनदीप सिंह को अपने बीच देखकर वहां मौजूद सभी छात्र बेहद भावुक हो उठे और खुशी से झूमने लगे। मनदीप सिंह धरने पर डटे रहे और वह तब उठे जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। इस आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर मनदीप सिंह की कई बड़े दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूर्व छात्र नेता और किसान नेता मनदीप सिंह 25 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन में पहुंचे। मनदीप सिंह को अपने बीच देखकर वहां मौजूद सभी छात्र बेहद भावुक हो उठे और खुशी से झूमने लगे। मनदीप सिंह धरने पर डटे रहे और वह तब उठे जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। इस आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर मनदीप सिंह की कई बड़े दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी हुई।1
- लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील अंतर्गत मझगंई थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में 24 जुलाई की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जसवंत मौर्य उर्फ मास्टर के घर में सन्नाटे का फायदा उठाकर अलमारी और बक्से खंगाल डाले और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह घर का सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात की गश्त और सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। करीब छह महीने पहले कौड़िया गांव में मनोज मिश्रा के घर हुई चोरी का खुलासा भी पुलिस आज तक नहीं कर सकी है। बार-बार हो रही वारदातों से बेखौफ चोरों के कारण इलाके में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन तथा उच्चाधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की जांच करने और इन मामलों में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।1
- मार्शल समाज के लोगों को 'हर हर महादेव' और 'जय मार्शल समाज' के उद्घोष के साथ संबोधित करते हुए अपनी एक अलग पार्टी और घर बनाने को लेकर समर्थन मांगा गया है। इसमें समर्थकों से अपील की गई है कि यदि वे अपना एक घर और एक पार्टी चाहते हैं, तो कमेंट के माध्यम से लाखों की तादाद में अपना प्यार और आशीर्वाद जरूर दें।1
- उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पीलीभीत के गांधी सभागार में मंडी समिति व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंडी समिति परिसर में उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी सहित कुल 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई 7 वर्षीय बालिका का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई की शाम करीब 5 बजे बालिका गांव से महज 20 कदम की दूरी पर गन्ने के खेत के पास से अचानक लापता हो गई थी। बच्ची के गायब होने के बाद से उसकी मां मीरा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। घटना के बाद से पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई है, जबकि स्थानीय ग्रामीण भी अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आसपास के इलाकों, खेतों और जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।3
- लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों पर बुरी तरह भड़क गए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। इसी दौरान सुनवाई करते हुए विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारी से कहा, "तुम तो मुख्यमंत्री से भी ऊपर हो गए हो...."1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से एक बड़ी अपील की है।1
- लखीमपुर खीरी में एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गया।1