दुलार विगहा में पुलिस टीम पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार गोह(औरंगाबाद) देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार विगहा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम हमला कर आरोपी को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपितों के हमले में एएसआई मोहम्मद रईस कौसर अली, पीटीसी विक्रांत कुमार विक्की व सिपाही शंकर कुमार यादव घायल हो गए हैं। मामले में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एक अभियुक्त बुची कुमार उर्फ अमन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दुलार बिगहा गांव पहुंची। जहां उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया। वहीं देवकुंड पुलिस ने हमला कर आरोपित को छुड़ाने के मामले में उक्त गांव निवासी मनोज कुमार, सकलदेव यादव व संजय कुमार सिंह के खिलाफ कांड संख्या 23/26 दर्ज कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले 9 महीनों से मानदेय का भुगतान न होने पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे से देर शाम तक पीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि यदि 10 अप्रैल तक उनके बकाए का भुगतान नहीं होता है, तो 12 अप्रैल से अनिश्चत हड़ताल पर रहेंगे। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिविल सर्जन, डीपीएम और डीसीएम से वार्ता करने पर केवल आश्वासन मिलता है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेजरी में पैसा नहीं है। उनका कहना है कि अगर ट्रेजरी में पैसा नहीं है, तो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भुगतान कैसे हो रहा है? केवल आशा कार्यकर्ताओं के लिए ही बजट क्यों खत्म हो जाता है? यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो टीकाकरण, प्रसव सहायता और अन्य ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी जाएंगी। ऐसे भी पूरी दिन ओपीडी सहित अन्य सेवा ठप रही, और मरीज को निराश होकर लौटना पड़ा। हड़ताल में शीला कुमारी, रजंती कुमारी, पूनम कुमारी, रूबी कुमारी, बबिता कुमारी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हसपुरा, औरंगाबाद पूर्व मुखिया के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया हसपुरा भाकपा प्रखंड कमिटी की ओर से पूर्व मुखिया सह कॉमनिस्ट नेता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया1
- रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदोपुर गांव निवासी स्व. गणेश चौधरी के पुत्र आशीष चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निरंजन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 50 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- नेशनल_दस्तक | शंभू सिंह के Facebook Page Suspend होने की खबर और मुकेश मोहन पर 50 करोड़ मानहानि आरोप पर बड़ी चर्चा। पूरा मामला क्या है? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- आपरेशन विश्वास के तहत छतरपुर पुलिस ने गुम हुए 106 मोबाइल फोन धारकों को वापस लौटाएं1
- अरवल जिला के शहर तेलपा बाजार से हाई स्कूल के खेल मैदान में पप्पू वर्मा द्वारा फीता काटकर दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया! दोनों कलाकार एक से बढ़कर एक अपनी कला और रामायण महाभारत की कथा सुनाते हुए प्रोग्राम को सफल बनाएं महिला कलाकार जो कि उत्तर प्रदेश से आई निर्मला यादव एवं आरा से सुदर्शन यादव को केला के साथ धमाकेदार मुकाबला हुआ1
- Post by Suraj kumar1
- गोह(औरंगाबाद) देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार विगहा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम हमला कर आरोपी को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपितों के हमले में एएसआई मोहम्मद रईस कौसर अली, पीटीसी विक्रांत कुमार विक्की व सिपाही शंकर कुमार यादव घायल हो गए हैं। मामले में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एक अभियुक्त बुची कुमार उर्फ अमन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दुलार बिगहा गांव पहुंची। जहां उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया। वहीं देवकुंड पुलिस ने हमला कर आरोपित को छुड़ाने के मामले में उक्त गांव निवासी मनोज कुमार, सकलदेव यादव व संजय कुमार सिंह के खिलाफ कांड संख्या 23/26 दर्ज कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।1