प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, CCTV में कैद हुई वारदात प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, CCTV में कैद हुई वारदात सिविल लाइंस के म्योर रोड स्थित होटल के बाहर से रात 11 बजे हुई चोरी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी प्रयागराज। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में होटल के बाहर खड़ी सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, म्योर रोड स्थित रॉयल स्टे इन होटल के मालिक पीयूष जायसवाल की सफेद फॉर्च्यूनर 22 अक्टूबर 2026 की रात रोजाना की तरह होटल के बाहर खड़ी थी। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति लंगड़ाते हुए वहां पहुंचा। उसने किसी तरह कार का दरवाजा खोला, इंजन स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिव्यांग व्यक्ति धीरे-धीरे कार के पास आता दिखाई दे रहा है। कुछ ही देर में वह वाहन लेकर निकल जाता है। पॉश इलाके में, होटल के ठीक बाहर से हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद होटल मालिक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि कार के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।
प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, CCTV में कैद हुई वारदात प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, CCTV में कैद हुई वारदात सिविल लाइंस के म्योर रोड स्थित होटल के बाहर से रात 11 बजे हुई चोरी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी प्रयागराज। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में होटल के बाहर खड़ी सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, म्योर रोड स्थित रॉयल स्टे इन होटल के मालिक पीयूष जायसवाल की सफेद फॉर्च्यूनर 22 अक्टूबर 2026 की रात रोजाना की तरह होटल के बाहर खड़ी थी। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति लंगड़ाते हुए वहां पहुंचा। उसने किसी तरह कार का दरवाजा खोला, इंजन स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिव्यांग व्यक्ति धीरे-धीरे कार के पास आता दिखाई दे रहा है। कुछ ही देर में वह वाहन लेकर निकल जाता है। पॉश इलाके में, होटल के ठीक बाहर से हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद होटल मालिक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि कार के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।
- प्रयागराज। इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड अपने नए इंटीग्रेटेड चैनल के माध्यम से प्रयागराजवासियों से जुड़ाव मजबूत कर रही है। सिविल लाइंस में इस पहल की शुरुआत की गई है। प्रयागराज में INLIC का इंटीग्रेटेड चैनल, स्थानीय सलाहकारों को मिलेगा अवसर । प्रयागराज। इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड अपने नए इंटीग्रेटेड चैनल के माध्यम से प्रयागराजवासियों से जुड़ाव मजबूत कर रही है। सिविल लाइंस में इस पहल की शुरुआत की गई है। इस चैनल का उद्देश्य अधिक परिवारों तक जीवन बीमा पहुंचाना और स्थानीय बीमा सलाहकारों व वितरकों को कंपनी के सहयोग से अपना व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने का अवसर देना है। प्रयागराज से शुरू हुई यह पहल टियर-2 शहरों में कंपनी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार, भारत की आर्थिक प्रगति और वित्तीय जागरूकता के साथ जीवन बीमा की मांग बढ़ी है, लेकिन कई शहरों में अभी भी इसकी पहुंच सीमित है। इंटीग्रेटेड चैनल कंपनी की डायरेक्ट सेल्स, टाइड एजेंसी और वेरिएबल एजेंसी टीमों को एक साथ लाता है। इससे जुड़े सलाहकारों को प्रशिक्षण, तकनीक और मार्गदर्शन दिया जाएगा। ईडी और सीईओ आशीष वोहरा ने कहा कि कंपनी का भविष्य केवल योजनाओं से नहीं, लोगों से जुड़ाव से तय होता है। कंपनी तकनीक और AI आधारित 'डिजी दफ्तर' और 'इंस्टेंट' सोच के जरिए सेवाओं को आसान बना रही है। कंपनी ने रिटायरमेंट के लिए 'INLIC निश्चित पेंशन योजना' भी पेश की, जिसमें 11.56% तक वार्षिकी दर का विकल्प है।3
- प्रयागराज मे औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत कासा फार्महाउस मे बर्थडे पार्टी मना रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे विपिन सिंह और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला,सीसीटीवी मे कैद हुयी पूरी घटना* *प्रयागराज मे औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत कासा फार्महाउस मे बर्थडे पार्टी मना रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे विपिन सिंह और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला,सीसीटीवी मे कैद हुयी पूरी घटना* *मवैया के 10-12 बदमाशों ने की तोड़फोड़,जान बचाकर भागे पीड़ित* प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत स्थित कासा फार्म में बीती शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब पार्टी कर रहे कुछ युवकों पर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस 10-12 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे नैनी ADA निवासी विपिन सिंह और उनके मित्रों को जान से मारने की नीयत से उन पर धावा बोला। पीड़ित विपिन सिंह अपने दोस्तों के साथ कासा फार्म स्टे में शुक्रवार को एक पार्टी मना रहे थे,तभी मवैया इलाके के 10 से 12 बदमाश वहां पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से वहां भगदड़ मच गई और विपिन सिंह तथा उनके मित्रों ने किसी तरह भागकर फार्म के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। जब हमलावरों को पार्टी कर रहे लोग सामने नहीं मिले, तो गुस्से में आकर उन्होंने फार्म परिसर में खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मवैया के उन 10-12 हमलावरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है,जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।1
- प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, CCTV में कैद हुई वारदात प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, CCTV में कैद हुई वारदात सिविल लाइंस के म्योर रोड स्थित होटल के बाहर से रात 11 बजे हुई चोरी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी प्रयागराज। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में होटल के बाहर खड़ी सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, म्योर रोड स्थित रॉयल स्टे इन होटल के मालिक पीयूष जायसवाल की सफेद फॉर्च्यूनर 22 अक्टूबर 2026 की रात रोजाना की तरह होटल के बाहर खड़ी थी। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति लंगड़ाते हुए वहां पहुंचा। उसने किसी तरह कार का दरवाजा खोला, इंजन स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिव्यांग व्यक्ति धीरे-धीरे कार के पास आता दिखाई दे रहा है। कुछ ही देर में वह वाहन लेकर निकल जाता है। पॉश इलाके में, होटल के ठीक बाहर से हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद होटल मालिक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि कार के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।1
- नहर में अवैध पाइप लगाने और 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, सिंचाई विभाग ने दी सफाई किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत, तीन बार प्रार्थना पत्र देने का दावा; सींच पर्यवेक्षक बोले- अवैध पाइप नहीं हटाने पर दर्ज कराया गया मुकदमा प्रयागराज। मेजा ब्लॉक के ढेरहन गांव निवासी किसान राजेश्वरी प्रसाद ने सिंचाई विभाग के पूर्व जिलेदार महेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल पर मिलीभगत कर नहर में अवैध पाइप लगवाने तथा सिंचाई के नाम पर किसानों से धन वसूली करने का आरोप लगाया है। किसान ने 17 अक्टूबर को कोरांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, संबंधित सींच पर्यवेक्षक ने किसान के आरोपों को खारिज करते हुए पाइप को अवैध बताया और उसे नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। शिकायतकर्ता राजेश्वरी प्रसाद के मुताबिक, उनके गांव में सिंचाई विभाग के पूर्व जिलेदार महेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल की कथित मिलीभगत से नहर में अवैध रूप से पाइप लगाया गया है। आरोप है कि सिंचाई की व्यवस्था के नाम पर किसानों से मोटी रकम वसूली जा रही है। किसान का कहना है कि वह इस मामले में पहले भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। तीस हजार रुपये मांगने का आरोप किसान ने आरोप लगाया कि सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल और पूर्व जिलेदार महेश कुमार ने उनसे 30 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर सिंचाई विभाग की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश होकर जमानत करानी पड़ी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह 13 अक्टूबर 2026 को संबंधित न्यायालय में उपस्थित हुए थे। किसान ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सींच पर्यवेक्षक ने आरोपों को नकारा मामले में सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि किसान ने नहर में जो पाइप लगाया था, वह अवैध था। उन्होंने कहा कि किसान को कई बार पाइप हटाने के लिए सूचित किया गया, लेकिन पाइप नहीं हटाया गया। इसके बाद जिलेदार की ओर से कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। तीस हजार रुपये मांगने के आरोप पर सींच पर्यवेक्षक ने कहा कि उन्होंने किसान से पैसे की कोई बात नहीं की है। यदि राजेश्वरी प्रसाद के पास रुपये मांगने या लेनदेन से संबंधित कोई साक्ष्य है तो वह उसे प्रस्तुत कर कार्रवाई करा सकते हैं। जिलेदार का पक्ष नहीं मिल सका इस संबंध में पूर्व जिलेदार महेश कुमार का पक्ष जानने के लिए उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं किया जा सका। फिलहाल, किसान की ओर से लगाए गए आरोपों और सींच पर्यवेक्षक के जवाब के बीच मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने SIR के सम्बन्ध मे मीडिया को दी जानकारी प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का नाम अभी भी वोटर लिस्ट में नहीं है जिला प्रशासन से संपर्क करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं, हम लोग कार्यक्रम का आयोजन करके आम जनमानस को जागरुक कर रहे हैं..।1
- जनहित संकल्प पार्टी ने आरक्षण घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कौशाम्बी : आरक्षण घोटाले के विरोध और आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को लेकर शनिवार को जनहित संकल्प पार्टी के तत्वावधान में चायल स्थित ग्राम न्यायालय के बगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं को रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा। कार्यक्रम का आयोजन चायल विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविन्द सिंह पटेल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस पटेल ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर निगरानी रखने के लिए आयोग का गठन जरूरी है। उन्होंने आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। डॉ. पटेल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। उन्होंने सवाल किया कि दस साल में क्या 24 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई? उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब सिलेंडर 300 रुपये का मिलता था, तब भाजपा के लोग महंगाई को लेकर डायन कहते थे, लेकिन अब एक हजार रुपये का सिलेंडर मिलने पर उन्हें वही महंगाई परी जैसी लगने लगी है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने तथा आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अभिषेक पटेल, राजेश पटेल प्रभारी रोहनिया, मुन्नू, आशुतोष सिंह, अभय पटेल, सोमनाथ पटेल, अनूप पटेल, पूनम पाल, रामराज पटेल, लक्ष्मण यादव और प्रदीप भारतीय आदि मौजूद रहे।2
- सारंग के रंग में रंगा नमो घाट जय हिंद जय भारत वंदे मातरम1
- प्रयागराज। नगर निगम की कार्यक्षमता बढ़ाने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 15 नए वाहनों को बेड़े में शामिल किया गया। महापौर गणेश केसरवानी ने पूजा-अर्चना कर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रयागराज नगर निगम ने 15 जेसीबी नए वाहन शामिल, महापौर ने दिखाई हरी झंडी । प्रयागराज। नगर निगम की कार्यक्षमता बढ़ाने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 15 नए वाहनों को बेड़े में शामिल किया गया। महापौर गणेश केसरवानी ने पूजा-अर्चना कर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर ने कहा कि प्रयागराज को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। शहर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सफाई संसाधनों में वृद्धि जरूरी है। इन नए वाहनों से सफाई कार्यों में तेजी आएगी और वार्डों में सेवाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगरीय निकायों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। प्रयागराज नगर निगम भी विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है। नए वाहनों से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी। महापौर ने अधिकारियों से संसाधनों का समुचित उपयोग और जनहित को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। इस दौरान पार्षद पंकज जायसवाल, अमित सिंह बबलू, बबलू रघुवंशी, रितेश मिश्रा, कुसुम लता, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, मुख्य अभियंता संजय कटियार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।4