कटनी नगर//-मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई 🔳जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनीं 176 आवेदकों की समस्याएं 🔳कटनी - कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा ने 176 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंह उइके और ज्योति लिल्हारे सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। *पात्रता पर्ची में नाम जुड़वायें* जनसुनवाई के दौरान बाबा नारायण शाह वार्ड, माधवनगर कटनी निवासी अमृतलाल कटारिया ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरी पत्नी सुशीला देवी कटारिया का नाम पात्रता पर्ची से काट दिया गया है। दुबारा नाम जुड़वा दीजिए जिससे हमें राशन प्राप्त हो सके। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रतानुसार पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने के निर्देश दिये गये। *फार्मर आईडी पंजीयन करायें* ग्राम जोबी कलां निवासी दिनेश चन्द्र दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि मैंने फरवरी माह में किसान पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया था। परंतु, अभी तक पंजीयन नहीं हो सका है। इस कारण मुझे गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन कराने में समस्या हो रही है। इस पर कटनी ग्रामीण तहसीलदार को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गये। *पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलायें* ग्राम धनवाही तहसील ढीमरखेड़ा निवासी जितेन्द्र कुमार गर्ग ने आवेदन देते हुये बताया कि फरवरी 2021 से मेरी किसान सम्मान निधि की राशि आना बंद हो गयी है। हल्का पटवारी से कई बार संपर्क करने के बावजूद मेरी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। जबकि मैं किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त करने की पात्रता रखता हूँ। इस पर अपर कलेक्टर ने ढीमरखेड़ा तहसीलदार को पात्रतानुसार शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए। *आवास दिलायें* जनसुनवाई के दौरान ग्राम टोला तहसील ढीमरखेड़ा निवासी सत्य कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरा मकान कच्चा है और मैं उसमें तिरपाल डाल कर अपना जीवन यापन कर रहा हूं। बारिश के मौसम में मेरे मकान में पानी भर जाता है, जिससे मुझे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन देने के बावजूद मुझे पीएम आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। इस पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ को पात्रतानुसार आवेदक को आवास दिलानें के निर्देश दिए गये। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
कटनी नगर//-मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई 🔳जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनीं 176 आवेदकों की समस्याएं 🔳कटनी - कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा ने 176 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंह उइके और ज्योति लिल्हारे सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। *पात्रता पर्ची में नाम जुड़वायें* जनसुनवाई के दौरान बाबा नारायण शाह वार्ड, माधवनगर कटनी निवासी अमृतलाल कटारिया ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरी पत्नी सुशीला देवी कटारिया का नाम पात्रता पर्ची से काट दिया गया है। दुबारा नाम जुड़वा दीजिए जिससे हमें राशन
प्राप्त हो सके। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रतानुसार पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने के निर्देश दिये गये। *फार्मर आईडी पंजीयन करायें* ग्राम जोबी कलां निवासी दिनेश चन्द्र दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि मैंने फरवरी माह में किसान पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया था। परंतु, अभी तक पंजीयन नहीं हो सका है। इस कारण मुझे गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन कराने में समस्या हो रही है। इस पर कटनी ग्रामीण तहसीलदार को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गये। *पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलायें* ग्राम धनवाही तहसील ढीमरखेड़ा निवासी जितेन्द्र कुमार गर्ग ने आवेदन देते हुये बताया कि फरवरी 2021 से मेरी किसान सम्मान निधि की राशि आना बंद हो गयी है। हल्का पटवारी से कई बार संपर्क करने
के बावजूद मेरी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। जबकि मैं किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त करने की पात्रता रखता हूँ। इस पर अपर कलेक्टर ने ढीमरखेड़ा तहसीलदार को पात्रतानुसार शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए। *आवास दिलायें* जनसुनवाई के दौरान ग्राम टोला तहसील ढीमरखेड़ा निवासी सत्य कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरा मकान कच्चा है और मैं उसमें तिरपाल डाल कर अपना जीवन यापन कर रहा हूं। बारिश के मौसम में मेरे मकान में पानी भर जाता है, जिससे मुझे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन देने के बावजूद मुझे पीएम आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। इस पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ को पात्रतानुसार आवेदक को आवास दिलानें के निर्देश दिए गये। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
- User10254Rithi, Katni🙏9 hrs ago
- गरीब मजदूर के भरोसे पर डाका! खाते में आई 2 लाख की सरकारी सहायता, एटीएम से उड़ाई पूरी रकम — पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार सब-हेडलाइन: भरोसे में लेकर बैंक खाता इस्तेमाल करने का आरोप, नोटिस मिलने के बाद खुला पूरा मामला खबर: विजयराघवगढ़। गरीबी और भरोसे का फायदा उठाकर सरकारी सहायता राशि हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सलेयाबड़ौंगा निवासी करीब 45 वर्षीय मजदूर भीखम वर्मन ने थाना विजयराघवगढ़ में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के मनोज तिवारी पर उनके बैंक खाते का दुरुपयोग कर लगभग 2 लाख रुपये निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित भीखम वर्मन के अनुसार वर्ष 2023 में मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि उनका बैंक खाता बंद हो गया है और उसमें कुछ पैसा आना है। इसी बहाने उन्होंने कुछ समय के लिए भीखम वर्मन का बैंक खाता उपयोग करने की बात कही। गांव के परिचित होने और भरोसे के चलते भीखम वर्मन ने अपना बैंक खाता उपयोग के लिए दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान भोलाराम आदिवासी के आवेदन से संबंधित शासन की सहायता राशि लगभग 2 लाख रुपये भीखम वर्मन के खाते में जमा हुई। लेकिन मनोज तिवारी ने एटीएम के माध्यम से यह पूरी राशि धीरे-धीरे निकाल ली। इस पूरे मामले की जानकारी पीड़ित को काफी समय तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नोटिस क्रमांक 689 दिनांक 27 फरवरी 2026 के जरिए उनसे इस राशि के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। नोटिस मिलने के बाद जब उन्होंने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि खाते में आई पूरी सहायता राशि पहले ही निकाली जा चुकी है। भीखम वर्मन का कहना है कि यह शासन की सहायता राशि है और अब उन्हें ही यह पैसा वापस जमा करना पड़ सकता है, जबकि उन्होंने उस राशि का कोई उपयोग नहीं किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मनोज तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर राशि वापस दिलाई जाए, ताकि वह शासन को पैसा लौटा सकें। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें और कुछ अन्य लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अब यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सिर्फ एक गरीब मजदूर के साथ धोखाधड़ी नहीं बल्कि सरकारी सहायता राशि के दुरुपयोग का गंभीर मामला भी बन सकता है। फिलहाल पीड़ित मजदूर की एक ही गुहार है कि उसे न्याय मिले और उसकी ईमानदारी पर लगा दाग साफ हो सके। पत्रकार: बालकिशन नामदेव शिव नगर कॉलोनी, कटनी मोबाइल: 89591881111
- कटनी जिले के बरगवां क्षेत्र में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि रंजीत नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया जिसमें करीब पांच लोग घायल हुए हैं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया वहीं घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कटनी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है वहीं घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है इधर घटना की सूचना मिलती रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटना के कारण का पता लगाया जा रहा1
- Post by Mukesh singh1
- नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 अंतर्गत आने वाले छिदिया एवं हीरापुर क्षेत्र के रहवासी आज नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रोड में ना तो पानी का छिड़काव हो रहा है और ना ही पक्की सड़क का निर्माण, जिससे हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। धूल-मिट्टी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दमा, टीवी, एलर्जी जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन पूरी तरह नरकीय हो चुका है और लोग रोज़ाना ट्रकों से निकलने वाले धूल में जी रहे हैं। स्थानीय नागरिक इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाही न होने पर वार्ड वासियों में गहरा रोष और मायूसी है। जनता का कहना है कि यदि शीघ्र पानी का नियमित छिड़काव और पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मजबूरन उन्हें आवाज़ बुलंद करनी पड़ेगी। प्रशासन से दरख़्वास्त है कि इस जनहित के मामले पर फ़ौरी तौर पर ध्यान देते हुए रोड का कार्य या पानी छिड़काव का काम किया जाए ताकि छिदिया एवं हीरापुर के लोगों को इस अज़ाब से निजात मिल सके।3
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)2
- मैहर जिले में आईजी रीवा संभाग गौरव राजपूत द्वारा वार्षिक निरीक्षण को लेकर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा तैयारी का जायजा लिया गया1
- *दिल्ली की घटना के विरोध में उमरिया में कैंडल मार्च, युवाओं ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि* उमरिया। *दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक तरुण खटीक की हत्या की घटना को लेकर उमरिया नगर के युवाओं में आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में नगर के युवाओं ने एकत्रित होकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च प्रारंभ किया, जो मौन जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।* *इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दिल्ली में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुषधारी सिंह चंदेल, मानसिंह, सुनील खटीक, नीरज चंदानी, राजेंद्र कोल, सुजीत सिंह भदौरिया, सागर असवार, आशीष राय, बेटू, राहुल गौतम, राहुल खटीक, नितिन बजाज, बर्मन, प्रकाश बर्मन, सोनू खटीक, विनीत बजाज, कान्हा खटीक, अभय राय, आकाश राय, लाला बर्मन, लल्लू खटीक, दीपक बर्मन, राजा खट्टर, प्रेम बर्मन, यश बर्मन, राजा खटीक, प्रेम चंदवानी सहित नगर के अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।*4
- गरीब मजदूर के भरोसे पर डाका! खाते में आई 2 लाख की सरकारी सहायता, एटीएम से उड़ाई पूरी रकम — पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार सब-हेडलाइन: भरोसे में लेकर बैंक खाता इस्तेमाल करने का आरोप, नोटिस मिलने के बाद खुला पूरा मामला खबर: विजयराघवगढ़। गरीबी और भरोसे का फायदा उठाकर सरकारी सहायता राशि हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सलेयाबड़ौंगा निवासी करीब 45 वर्षीय मजदूर भीखम वर्मन ने थाना विजयराघवगढ़ में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के मनोज तिवारी पर उनके बैंक खाते का दुरुपयोग कर लगभग 2 लाख रुपये निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित भीखम वर्मन के अनुसार वर्ष 2023 में मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि उनका बैंक खाता बंद हो गया है और उसमें कुछ पैसा आना है। इसी बहाने उन्होंने कुछ समय के लिए भीखम वर्मन का बैंक खाता उपयोग करने की बात कही। गांव के परिचित होने और भरोसे के चलते भीखम वर्मन ने अपना बैंक खाता उपयोग के लिए दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान भोलाराम आदिवासी के आवेदन से संबंधित शासन की सहायता राशि लगभग 2 लाख रुपये भीखम वर्मन के खाते में जमा हुई। लेकिन मनोज तिवारी ने एटीएम के माध्यम से यह पूरी राशि धीरे-धीरे निकाल ली। इस पूरे मामले की जानकारी पीड़ित को काफी समय तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नोटिस क्रमांक 689 दिनांक 27 फरवरी 2026 के जरिए उनसे इस राशि के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। नोटिस मिलने के बाद जब उन्होंने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि खाते में आई पूरी सहायता राशि पहले ही निकाली जा चुकी है। भीखम वर्मन का कहना है कि यह शासन की सहायता राशि है और अब उन्हें ही यह पैसा वापस जमा करना पड़ सकता है, जबकि उन्होंने उस राशि का कोई उपयोग नहीं किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मनोज तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर राशि वापस दिलाई जाए, ताकि वह शासन को पैसा लौटा सकें। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें और कुछ अन्य लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अब यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सिर्फ एक गरीब मजदूर के साथ धोखाधड़ी नहीं बल्कि सरकारी सहायता राशि के दुरुपयोग का गंभीर मामला भी बन सकता है। फिलहाल पीड़ित मजदूर की एक ही गुहार है कि उसे न्याय मिले और उसकी ईमानदारी पर लगा दाग साफ हो सके। पत्रकार: बालकिशन नामदेव शिव नगर कॉलोनी, कटनी मोबाइल: 89591881113