विदिशा जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 21 और 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू व सिगरेट बेचने पर 21 दुकानों के खिलाफ कुल ₹14,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 05 मामलों में COTPA Act की धारा 6(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं 100 से 500 मीटर के दायरे में संचालित 73 दुकानों के दुकानदारों को विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पाद न बेचने की सख्त समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुड़िया, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन नंबर 7587637635 या डायल-112 पर सूचना दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
विदिशा जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 21 और 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू व सिगरेट बेचने पर 21 दुकानों के खिलाफ कुल ₹14,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 05 मामलों में COTPA Act की धारा 6(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं 100 से 500 मीटर के दायरे में संचालित 73 दुकानों के दुकानदारों को विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पाद न बेचने की सख्त समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुड़िया, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन नंबर 7587637635 या डायल-112 पर सूचना दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
- विदिशा जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 21 और 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू व सिगरेट बेचने पर 21 दुकानों के खिलाफ कुल ₹14,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 05 मामलों में COTPA Act की धारा 6(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं 100 से 500 मीटर के दायरे में संचालित 73 दुकानों के दुकानदारों को विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पाद न बेचने की सख्त समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुड़िया, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन नंबर 7587637635 या डायल-112 पर सूचना दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।1
- विदिशा के मुखर्जी नगर 20 सेक्टर के पीछे स्थित मालवीय नगर और विट्ठल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। रहवासियों का कहना है कि पूर्व में विट्ठल नगर और मुखर्जी नगर में बारिश के पानी की निकासी उनके घरों के पास से होकर होती थी। लेकिन आगे चलकर माधव सिटी के लोगों ने खेत खरीद कर वहां कॉलोनी बसा ली और पानी निकासी का पुराना रास्ता बंद कर दिया। रास्ता बंद होने के कारण पूरी कॉलोनी में पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, तब जल निकासी के लिए एक वैकल्पिक रास्ता शुरू कराया गया था। हालांकि, इस बार माधव सिटी के लोगों ने उस वैकल्पिक रास्ते को भी बंद कर दिया है, जिससे कॉलोनी में स्थिति बेहद खराब हो गई है।4
- पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई है। इस दौरान उन्होंने सभी से पूरे समाज को नशामुक्त बनाने का पुरजोर आह्वान किया। पुलिस महानिरीक्षक के इस कदम और पहल से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को नया संबल मिला है।1
- बीना के मंडी बामोरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस विद्यालय में बच्चों को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, वहां शिक्षकों के इस तरह के आपसी विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी घटनाएं न केवल विद्यालय की गरिमा को प्रभावित करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और शैक्षणिक माहौल पर भी नकारात्मक असर डाल सकती हैं। मामले में अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूलों में शांत, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण होना आवश्यक है। इस घटना के बाद अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।1
- अशोकनगर के साढौरा नगर परिषद में सरकार द्वारा समाजसेवी श्री रामकृष्ण रघुवंशी को होल्डर मेन बनाया गया है। अपने जीवन में कई संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके समाजसेवी श्री रामकृष्ण रघुवंशी को नगर परिषद में होल्डर मेन की जिम्मेदारी मिलने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई हैं।1
- सागर जिले के बीना में जगन्नाथ स्वामी की भक्ति में डूबी नगरी के बीच ढोल-मंजीरों के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरी बीना नगरी भक्तिमय माहौल में सराबोर नज़र आई और रथयात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।1
- सागर जिले के खिमलासा मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध माँ नारायणी मंदिर में 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने माता के सोने-चांदी के सभी आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए गहनों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और पुजारियों ने थाना प्रभारी खिमलासा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो केवल मौखिक आश्वासन पर शांत न रहकर 24 घंटे बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और खिमलासा थाने की होगी। ज्ञापन सौंपते समय गंगा प्रसाद पुजारी, घनश्याम प्रसाद, रामू, संतोष पाटीदार, विष्णु बाथरी, कल्याण पाल और जगन्नाथ सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के विदिशा में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच संगठन एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रताड़ना व दबाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। संगठनों ने घोघरा पंचायत के सचिव राम सिंह विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के लिए जिला पंचायत प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति व आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि सचिव राम सिंह विश्वकर्मा 18 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे अधिकारियों के दबाव में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का समाधान कराने शिकायतकर्ता के घर पहुंचे थे। शिकायत बंद करवाकर अधिकारियों को सूचना देने के बाद लौटते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि अधिकारियों का अत्यधिक दबाव न होता तो यह हादसा नहीं होता। कर्मचारियों पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हर हाल में 'संतुष्टिपूर्वक बंद' कराने के लिए दिन-रात घर जाने का दबाव बनाया जाता है और कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें मानसिक तनाव में रखा जाता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा प्रणाली में तत्काल बदलाव किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा शासन स्तर पर लंबित रहता है, लेकिन इसकी जवाबदेही सचिवों और रोजगार सहायकों पर डाल दी जाती है, जो पूरी तरह से अनुचित है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे पूरे राज्य में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।4