Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों लगी भीड़ हर्ष के साथ बनाया सावन का सोमवार
Sadhna saroj
सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों लगी भीड़ हर्ष के साथ बनाया सावन का सोमवार
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Sunta bai Urwey1
- मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है1
- नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें। यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।2
- *अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टर जब्त* *विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत कारोबारियों के रेत से भरे 2 ट्रेक्टर जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। विवरण – दिनांक 02 एवं 03 अगस्त की दरम्यानी रात पुलिस के गश्ती दल को दौराने गश्त ग्राम खेरवा रोड पर एक लाल कलर का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP 21 ZB 8732 मिला जो रेतभरे हुए था जिससे रेत के संबंध में कागजात चाहे गए जो प्रस्तुत नहीं कर सका अतः ट्रैक्टर के चालक नीरज यादव पिता राम सुजान यादव निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम खिरवा रोड पर सिल्वर कलर का एस्सार कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP21 AA 7773 अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया अतः चालक सुखलाल कोल पिता भोला प्रसाद कोल निवासी ग्राम भीमपार तथा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्तशुदा दोनों ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।2
- झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत एसपी कार्यालय पहुंच शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत, बोले— गुस्से और भावावेश में उठाया था कदम कटनी में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ दर्ज शिकायत सोमवार को उस समय पूरी तरह पलट गई, जब शिकायतकर्ता स्वयं अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की घोषणा कर दी। शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा कि घटना के समय पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने से वे बेहद आक्रोशित और मानसिक तनाव में थे। उसी भावावेश और गुस्से में उन्होंने चौकी प्रभारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी थी। अब पूरे घटनाक्रम पर शांतिपूर्वक विचार करने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन या पुलिस की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनकी स्वेच्छा और स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत मिली है। मामले ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी शिकायत को दर्ज कराने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी और गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। यदि किसी मामले में तथ्यों की स्थिति जांच के दौरान बदलती है, तो उसका उल्लेख संबंधित जांच प्रक्रिया में किया जाता है। मुख्य बातें शिकायतकर्ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। कहा— गुस्से और तनाव में दर्ज कराई थी शिकायत। शिकायत वापस लेने में किसी दबाव या जबरदस्ती से किया इनकार। मामले में झिंझरी चौकी प्रभारी को मिली बड़ी राहत।1
- झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत *झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत* कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया। मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनकी बेटी को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।1
- बड़ी बेज्जती हुई,याद रखिए प्रशासन जब अपने में आता है तो अच्छे अच्छों को औकात बता देता है* *बड़ी बेज्जती हुई,याद रखिए प्रशासन जब अपने में आता है तो अच्छे अच्छों को औकात बता देता है* मैहर की सड़को में आज अजीब कौतूहल नजर आया जिसमें बेचारे नेता फ़िफिआते नजर आए, आज उन्हें पता चला कि हम जितने हूटर लगा के जलवे बिखेरे हमारी औकात आम आदमी से ज्यादा बिल्कुल नहीं। बड़ा सवाल कि जब हम इस बात को अच्छी तरह जानते है कि हम इस लायक नहीं है कि हूटर लगा कर चले गाड़ियों में काली फिल्म लगा के चले लेकिन नहीं इनको तो उस व्यक्ति को ही जलवा दिखाना है जिसने चुन कर वोट देकर इन्हें इस पद पर आसीन किया। माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के निर्देश पर मैहर पुलिस ने जिस तरह से हेकड़ी निकाली अब इन्हें सपने में भी हूटर की भोपू सुनाई देगी। अरे सीखना ही है तो उन महापुरुषों से आदर्श सीखो जिन्होंने सादगी में पूरा जीवन देश के नाम कर दिया। सीखिए अगर सीखना है तो दो बार के मंडल अध्यक्ष रहे विकास तिवारी से जो पद ओहदे में रहते हुए भी सादगी को नहीं छोड़ा। उनकी भी गाड़ी देख लीजिए आजतक काली फिल्म नहीं हूटर नहीं कोई बोर्ड नहीं। कमल कीचड़ में ही शोभायमान होता है उस झरने से सीखो जो हजारों फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी अपनी सुंदरता नहीं खोता।2