Shuru
Apke Nagar Ki App…
घरौंडा में अंडे बेचने वाले की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत घरौंडा में अंडे बेचने वाले की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
घरौंडा में अंडे बेचने वाले की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत घरौंडा में अंडे बेचने वाले की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत
More news from हरियाणा and nearby areas
- घरौंडा में अंडे बेचने वाले की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत घरौंडा में अंडे बेचने वाले की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत2
- मिशन कायाकल्प के बाद भी उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत बदहाल मिशन कायाकल्प के बाद भी उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत बदहाल1
- रादौर में राजू गुप्ता व संदीप सैनी के कार्यालय पहुंचे रिंकू सैनी, नशे के खिलाफ की एकजुट होने की अपील Social Justice Empowerment Council of India के चेयरमैन रिंकू सैनी आज रादौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजू गुप्ता तथा संदीप सैनी, प्रधान सैनी समाज के कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात की और क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। रिंकू सैनी ने रादौर हलके के लोगों को जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज कई चुनौतियों से गुजर रहा है। सबसे बड़ी चिंता हमारी युवा पीढ़ी को लेकर है, जो कहीं न कहीं नशे की गिरफ्त में जा रही है। युवा देश का भविष्य हैं और यदि युवा नशे की चपेट में आता है तो इसका सीधा असर समाज और देश के भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए केवल सरकार या प्रशासन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। परिवार, गली-मोहल्ले और पूरे समाज को धरातल पर उतरकर काम करना होगा। नशे का कारोबार करने वाले लोग हमारे बीच में ही रहते हैं और हमारी पीढ़ियों को अंधकार की ओर धकेलने का काम करते हैं। रिंकू सैनी ने रादौर हलका वासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर मुहिम चलाने की जरूरत है। हर रादौरवासी का फर्ज है कि वह अपनी युवा पीढ़ी को बचाने के साथ-साथ माताओं और बहनों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए नशे के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो। उन्होंने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति कई बार गलत कार्यों में संलिप्त हो जाता है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होती है और अपराध बढ़ने से पूरे समाज को नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए नशे की समस्या को केवल एक व्यक्ति की समस्या न मानकर पूरे समाज की समस्या के रूप में देखना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं, बेटियों, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और जरूरतमंद वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था का नाम Social Justice Empowerment Council of India है और संस्था का नारा “सेवा, सुशासन, समर्पण” है। उन्होंने कहा कि समाज की मूलभूत जरूरतों में मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण हैं। यदि हर व्यक्ति को बेहतर आवास, अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। रिंकू सैनी ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करें तो योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने रादौर हलका वासियों से कहा कि यदि किसी भाई, माता या बहन को किसी प्रकार की समस्या है तो वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। रादौर में राजू गुप्ता और संदीप सैनी के माध्यम से भी अपनी समस्याएं संस्था तक पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेगी। रिंकू सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भी जनहित के लिए कार्य कर रही है, उनकी संस्था भी समाजहित के लिए काम कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को हर जरूरतमंद इंसान के साथ खड़ा होना होगा।1
- शामली: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, झिंझाना पुलिस को मिली कामयाबी।1
- गांव बुन्टा जिला शामली यूं पी उत्तर प्रदेश1
- बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को मिला आरक्षण 11 सितंबर को होगा करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव देखिए नए नियम बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को मिला आरक्षण 11 सितंबर को होगा करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव देखिए नए नियम1
- टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, आग में जिंदा जला चालक झिंझाना: मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली गुरुद्वारे के सामने बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और दूसरी लेन में पलट गया। हादसे के कुछ ही पलों बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में फंसे चालक को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की विकराल लपटों के बीच चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करनाल निवासी बिंदर (45) ट्रक संख्या HR-45B-4329 में मुजफ्फरनगर से चावल लादकर करनाल की ओर जा रहा था। बताया गया कि बिडौली गुरुद्वारे के सामने अचानक ट्रक का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलट गया। टक्कर के बाद ट्रक में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका एक हाथ ट्रक के नीचे दबा होने के कारण उसे निकालना बेहद मुश्किल हो गया। इसी दौरान आग तेजी से फैलती गई। कुछ ही मिनटों में ट्रक आग का गोला बन गया। ग्रामीणों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीषण गर्मी और तेज लपटों के कारण वे उसके करीब नहीं पहुंच सके। देखते ही देखते चालक ने ट्रक के अंदर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। वहीं, घटना के बाद हाईवे पर वाहन सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।3
- मेरठ करनाल हाइवे पर ट्रक में आग लगने से चालक की जलकर मौत बिडोली/झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडोली गुरुद्वारे के पास बुधवार देर रात ट्रक में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक मुजफ्फरनगर से चावल से लदा ट्रक लेकर करनाल की ओर जा रहा था। बताया गया कि फ्लाईओवर पार करने के बाद गुरुद्वारे के सामने अचानक ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि ट्रक के पास जाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक बिंदर कुमार (40) ट्रक में फंस गया था। उसके हाथ-पैर दबे होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।4