Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 40वीं किस्त अंतरित कर दी है।
Ravindra
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 40वीं किस्त अंतरित कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 40वीं किस्त अंतरित कर दी है।1
- गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शाढ़ौरा। आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर थाना परिसर शाढ़ौरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने कहा कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ छुट्टी लाल रघुवंशी, कांग्रेस नेता पप्पू हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामकृष्ण मंडल रघुवंशी, रईस खान पठान, सुरेश रघुवंशी सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शाढ़ौरा। आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर थाना परिसर शाढ़ौरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने कहा कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ छुट्टी लाल रघुवंशी, कांग्रेस नेता पप्पू हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामकृष्ण मंडल रघुवंशी, रईस खान पठान, सुरेश रघुवंशी सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- सागर SP अनुराग सुजानिया पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का आरोप दिग्विजय सिंह की खुली चुनौती—‘हिम्मत है तो मानहानि का केस करो’ सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सागर में पुलिस व्यवस्था के नाम पर हर महीने करीब 50 लाख रुपए की कथित वसूली की जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से एसपी अनुराग सुजानिया को हटाने और मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से कराने की मांग की है। ‘आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करें’ दिग्विजय सिंह ने अपने आरोपों को लेकर एसपी अनुराग सुजानिया को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं तो एसपी उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह अदालत में अपने आरोपों को साबित करने के लिए तैयार हैं। जहरीली शराब कांड के बाद और गरमाया मामला सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में सितंबर 2026 की शुरुआत में संदिग्ध जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी और कई लोगों की मौत हुई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और गिरफ्तारियां कीं। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी। इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस के कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों और पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया था। 2024 की शिकायतों को लेकर भी सवाल दिग्विजय सिंह के कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में 2024 में भाजपा विधायक प्रदीप लारिया द्वारा सागर में अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर रोक लगाने को लेकर पुलिस को लिखे पत्र का भी हवाला दिया गया। आरोप लगाया गया कि यदि इन शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो मौजूदा शराब कांड को रोका जा सकता था। अब सबसे बड़ा सवाल—आरोपों पर क्या होगा एक्शन? दिग्विजय सिंह के आरोपों के बाद अब सागर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या एसपी अनुराग सुजानिया इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब देंगे? क्या वे दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई करेंगे? या फिर सरकार इन आरोपों की स्वतंत्र जांच कराएगी? फिलहाल, 50 लाख रुपए प्रतिमाह वसूली का आरोप दिग्विजय सिंह द्वारा लगाया गया राजनीतिक आरोप है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। एसपी अनुराग सुजानिया या सागर पुलिस की ओर से इस विशेष आरोप पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर खबर का दूसरा पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा1
- बीना में चोरों के हौसले बुलंद, घरों में सोते रहे लोग और लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ कालूखेड़ी में एक ही रात कई घरों को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी बीना। नई बस्ती चौकी क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में चोरों के हौसले बुलंद, घरों में सोते रहे लोग और लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ कालूखेड़ी में एक ही रात कई घरों को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी बीना। नई बस्ती चौकी क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया। वारदात के दौरान परिवार के लोग घरों में सोते रहे, जबकि चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पूरन अहिरवार निवासी कालूखेड़ी अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और उनके कपड़े उठाकर ले गए। चोरों ने घर के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। कपड़ों में रखे करीब 2 हजार रुपये भी चोर ले गए। इसके बाद चोरों ने जमील खान के घर को निशाना बनाया, जहां से करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ी चोरी सलमान खान के घर चोरों ने सलमान पिता रहीश खान निवासी कालूखेड़ी के घर में भी धावा बोला। बताया जा रहा है कि चोर घर में रखी गोदरेज अलमारी को उठाकर खेत में ले गए, जहां उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान में सोने के झुमके, बालियां, मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल सहित अन्य सोने के आभूषण और नकदी शामिल हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला नई बस्ती चौकी क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।1
- सिरोंज गोलीकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने निकाला जुलूस गोलीकांड की घटना के बाद सिरोंज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसका जुलूस निकाला। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- वनभूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, पांच वनकर्मी घायल वनभूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, पांच वनकर्मी घायल हरिपुरवासी में 50 हेक्टेयर क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण, मवेशियों का बंद रास्ता भी खुलवाया लटेरी। वनभूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को शनिवार को हरिपुरवासी गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने वनकर्मियों पर पत्थर फेंकने और डंडों से हमला करने का आरोप है। घटना में पांच वनकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मणवाता बीट क्षेत्र के हरिपुरवासी गांव में वनभूमि पर अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों के मवेशियों के जंगल की ओर आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा था। मामले को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं और वन विभाग की ओर से प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्रवाई हो चुकी थी। शनिवार सुबह उत्तर और दक्षिण रेंज का वन अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। वन विभाग का आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने गोफन और पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए कर्मचारियों पर हमला किया। अचानक हुए घटनाक्रम में पांच नाकेदार घायल हो गए। एक वनकर्मी को अपेक्षाकृत अधिक चोट लगने की जानकारी है। ड्रोन से रखी जा रही थी निगरानी कार्रवाई के दौरान वन विभाग द्वारा क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही थी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों के लाठी-डंडे और अन्य सामान के साथ टीम की ओर बढ़ने की जानकारी मिलने पर वन अमले ने सतर्कता बढ़ा दी थी। कार्रवाई नहीं रुकी, हटाया गया अतिक्रमण हमले और विरोध के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर डटी रही। उत्तर रेंज और दक्षिण रेंज के अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई जारी रखी गई। विभाग ने दो ट्रैक्टरों की सहायता से अतिक्रमित क्षेत्र में लगी फसल हटवाई और करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की। वन विभाग के अनुसार कार्रवाई के बाद ग्रामीणों के मवेशियों के जंगल जाने के लिए बंद रास्ते को भी खोल दिया गया। पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी घटना के बाद घायल वनकर्मियों को उपचार के लिए भेजा गया। वन विभाग ने हमला करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि सरकारी वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए आगे भी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। #Lateri #Vidisha #MadhyaPradesh #MPNews #ForestDepartment #ForestLand #Encroachment #ForestTeam #Haripurwasi #BreakingNews #LocalNews #ForestNews #TheShapath #TheshapathNews1
- पंचायत भवन में लेखपाल की तैनाती को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन1
- मक्सूदनगढ़ पुलिस जांच में जुटी करेला गांव के कुएं में मिला युवक का शव मक्सूदनगढ़ पुलिस जांच में जुटी करेला गांव के कुएं में मिला युवक का शव1