हमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामी मौदहा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे भमौरा गांव में नरेश कुमार प्रजापति अपने रिहायशी मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में उनकी जान बच गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी बृजमोहन और सुरेश मौके पर पहुंचे और मलबे से नरेश कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी लेखपाल को दे दी गई है। लगातार बारिश होने के कारण राजस्व विभाग की टीम के गांव पहुंचने में परेशानी हो रही है। बारिश के चलते मौदहा विकासखंड क्षेत्र के पारा, लदार, हिमौली, रतौली, लरौंध, भमौरा, भवानी, छिरका, मवैया, नारायच, मदारपुर, सायरी, कम्हारिया, मांचा , रमना, चकदहा , बिगहना, मुटनी, कुनेहटा, उमरी, भुगैचा समेत कई गांवों में हालात खराब बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों को कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। भमौरा के लेखपाल ने बताया कि प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन तैयार है। राजस्व टीम के पहुंचने के बाद नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामी मौदहा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे भमौरा गांव में नरेश कुमार प्रजापति अपने रिहायशी मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में उनकी जान बच गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी बृजमोहन और सुरेश मौके पर पहुंचे और मलबे से नरेश कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी लेखपाल को दे दी गई है। लगातार बारिश होने के कारण राजस्व विभाग की टीम के गांव पहुंचने में परेशानी हो रही है। बारिश के चलते मौदहा विकासखंड क्षेत्र के पारा, लदार, हिमौली, रतौली, लरौंध, भमौरा, भवानी, छिरका, मवैया, नारायच, मदारपुर, सायरी, कम्हारिया, मांचा , रमना, चकदहा , बिगहना, मुटनी, कुनेहटा, उमरी, भुगैचा समेत कई गांवों में हालात खराब बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों को कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। भमौरा के लेखपाल ने बताया कि प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन तैयार है। राजस्व टीम के पहुंचने के बाद नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।1
- हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए। वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- दवा की दुकान में नियम हुए बीमार! महिमा मेडिकल स्टोर समेत कई पर छापा मचा हड़कम्प बांदा। कम कवर्ड एरिया और मानकों की अनदेखी की शिकायत पर ड्रग विभाग ने महिमा मेडिकल स्टोर समेत कई मेडिकल स्टोरों की जांच की। पड़ताल में विभागीय टीम को कई अनियमितताएं मिलने की बात सामने आई। अधिकारी के मुताबिक बिना बिल का माल मिलने और उसकी बिक्री की जानकारी भी मिली है। टीम ने दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट और जांच में सामने आई कमियों के आधार पर कार्रवाई तय होगी। सवाल यह है कि दवाओं के कारोबार में नियम सिर्फ छापे के वक्त याद आते हैं या रोजमर्रा की बिक्री में भी उनका कोई मतलब है?1
- चित्रकूट में सपा का पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन हुआ आयोजित सम्मेलन में 2027 में सपा की सरकार बनाने व अखिलेश यादव को CM बनाने के लिए व्यापारी समाज को जोड़ने पर जोर दिया। चित्रकूट में सपा का पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन हुआ आयोजित सम्मेलन में 2027 में सपा की सरकार बनाने व अखिलेश यादव को CM बनाने के लिए व्यापारी समाज को जोड़ने पर जोर दिया।1
- विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- आज समाजवादी पार्टी का पी डी ए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह,डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी,महात्मा गांधी जी,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और माननीय मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर आरती वंदना कर फूलमाला चढ़iकर भव्य शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य व्यापारी समाज को जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी माना नी अखिलेश यादव जी ने वैश्य व्यापारियों के लिए ढेर सारी योजनाएं लाने का काम किया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है और उत्तर प्रदेश के वैश्य व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रही है, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता बाबू भईया ने बांदा से दस चार पहिया गाड़ियों अपने व्यापारी भाइयों को ले कर गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय चौरसिया,संतोष जायसवाल पप्पू,राजकुमार गुप्ता,राजू,संतोष साहू,विकास गुप्ता,कार्यक्रम के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे,प्रमोद गुप्ता राजा,शिव शंकर यादव अनुज यादव मानसिंह पटेल,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,वृंदावन वैश्य,हिमांशु गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,संजय यादव,गुलशन सोनी हिमांशु वैश्य,राजेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता रवि दिवाकर बबलू श्रीवास आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे3
- यूपी एसटीएफ (UP STF) और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को पकड़ा, जिनसे 250 पेटियों में भरी 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां (कुल 3,000 लीटर) जब्त की गईं। बरामद खेप की कुल बाजार कीमत ₹60,45,000 आंकी गई है। 👥 गिरफ्तार आरोपी व वांछित धीरेंद्र (पुत्र भगवत प्रसाद) — निवासी: नहर पुरवा, बिसंडा प्रवीण उर्फ लकी (पुत्र स्व. दयाराम) — निवासी: अतर्रा रोहित (पुत्र कालूराम) — निवासी: अतर्रा शेखर (पुत्र राजकुमार) — निवासी: भैना, हापुड़ फरार/वांछित: प्रियांशू उर्फ किशन (पुत्र मुन्नालाल) — निवासी: अतर्रा 🛠️ कैसे चलता था नशे का नेटवर्क? पुलिस पूछताछ और जांच के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली से अवैध कोडीन सिरप की बड़ी खेप उठाता था। फर्जी बिल, जाली दस्तावेज और शीशियों के रैपर बदलकर इसे वैध दवाइयों का रूप दिया जाता था। इसके बाद इसे अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीण व शहरी इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था। ❓ तीखे सवाल: जिनके जवाब मिलना जरूरी हैं स्थानीय खुफिया तंत्र पर सवाल: दिल्ली से बांदा तक लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करके 250 पेटियों से लदा ट्रक पहुंच गया, लेकिन स्थानीय निगरानी तंत्र और पुलिस पिकेट को पहले से भनक तक क्यों नहीं लगी? क्या यह पहली खेप थी? इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई बिना किसी स्थापित रूट और पुराने नेटवर्क के संभव नहीं है। आशंका है कि इससे पहले भी कई खेपें क्षेत्र में खपाई जा चुकी हैं। असली 'मगरमच्छ' कौन? पकड़े गए चार लोग महज मोहरे हैं या यही मास्टरमाइंड हैं? दिल्ली का मुख्य सप्लायर कौन है और स्थानीय स्तर पर इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वाले बड़े रिसीवर कौन हैं? 📌 निष्कर्ष: एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन असली परीक्षा इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने की है। यदि जांच में स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत पाई जाती है, तो उस पर सख्त से सख्त जवाबदेही तय होनी चाहिए1
- गौशाला में मृत गोवंशों का वीडियो वायरल भारी बारिश में ट्रैक्टर चला कर मौके पर पहुंचे SDM हमीरपुर में गौशाला के अंदर मृत गौवंशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम अभिषेक गोयल के आदेश पर SDM करणवीर सिंह भारी बारिश के बीच मौके पर जांच करने गांव पहुंचे। बारिश के चलते रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने के कारण SDM करणवीर सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर गांव की गौशाला तक पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं और मृत गौवंशों के मामले की जानकारी ली। SDM के भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर चलाकर गौशाला पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भी चर्चा है। अब सवाल यह है कि गौशाला में गौवंशों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।1