बैतूल ग्राम गोची टेकरा में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती बैतूल जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां ग्राम गोची टेकरा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झनकु धुर्वे, पिता रामजी धुर्वे, शनिवार शाम करीब 7 बजे घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। बताया जा रहा है कि उस समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। जब बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उनसे पूछताछ की गई, तब उन्होंने बताया कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए रात करीब 11:30 बजे बैतूल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों के चलते बुजुर्ग ने यह कदम उठाया। मामले को लेकर परिजन भी हैरान हैं। वहीं डॉक्टरों की टीम बुजुर्ग को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है

- भारत में LPG की आपूर्ति पर हालिया संकट के पीछे मुख्य कारण हैं बढ़ती घरेलू मांग, सीमित भंडारण और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली खेपों पर असर। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुरक्षित रही। जानिए क्यों➡ #LPGSupply #IndiaEnergy #FuelUpdate #GasShortage #EnergySecurity #UjjwalaYojana #PetrolDies...1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुचे बैतूल, स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बैतूल पहुचे, जहाँ उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद हेमंत खंडेलवाल के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि खंडेलवाल परिवार के साथ आज पूरा देश और भाजपा का हर व्यक्ति इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:15 बजे बैतूल हेलिपेड से कटनी के लिए रवाना हुए । बाइट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव2
- लोकेशन, नर्मदापुरम एंकर नर्मदापुरम- शहर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की आशंका के चलते निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब जांच के दौरान एक ढाबे में अवैध शराब बरामद हो गई। कार्रवाई के दौरान मिली शराब से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। विओं01- दरसल शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों में निरीक्षण अभियान चलाया। टीम में तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। दरअसल, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इसी शिकायत और संदेह के आधार पर प्रशासन ने यह जांच अभियान शुरू किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम जब कोतवाली थाने से चंद कदमों की दूरी पर बस स्टैंड के सामने पहलवान ढाबे पर पहुंची तो वहां जांच के दौरान अवैध शराब की बोतलें बरामद हो गईं। ढाबे में शराब मिलने से अधिकारियों के बीच भी हलचल मच गई। टीम के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी। विओं02- सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ढाबे से बरामद शराब को जब्त कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर प्रशासनिक टीम ने अन्य होटल और रेस्टोरेंटों में गैस सिलेंडरों के उपयोग से संबंधित व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की तथा संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। प्रशासन ने चेतावनि दी कि आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- मढ़ई में वन विभाग में कार्यरत महिलाओं की शक्ति और योगदान का मिला सम्मान। "सशक्त नारी, सुरक्षित कार्यक्षेत्र, संतुलित जीवन" विषय पर महिलाओं के सम्मान में सतपुडा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा नर्मदापुरम वन वृत्त की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 117 प्रतिभागियों को POSH Act के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ वर्क फैमिली लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम अशोक कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने वन विभाग में महिलाओं के योगदान की सराहना की और सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रीमती राखी नंदा, क्षेत्र संचालक सतपुडा टाइगर रिजर्व द्वारा वर्क-फैमिली लाइफ बैलेंस विषय पर एवं श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम, उप संचालक द्वारा POSH अधिनियम पर सत्र लिया गया। तथा कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए और एक-दूसरे को बेहतर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) -ग्राम बमारी निवासी श्री प्रिंस ठाकुर द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भैरों सिंह पटेल (ठाकुर) की गंगाजली पूजन संपन्न होने के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर ग्राम से अभिषेक ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर एवं परिजन भी उपस्थित रहे।1
- पिपरिया _ जीआरपी पुलिस चौकी पिपरिया से आज शनिवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर पिपरिया से अज्ञात मृतक के मर्ग का मेमो प्राप्त हुआ जिसके बाद जीआरपी चौकी पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक विशन सिंह व आरक्षक शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर देखा कि अप मेन लाइन खंबा नं. 812/33 पर एक अज्ञात मृतक उम्र करीबन 35 वर्ष का शव मिला जिसकी पंचनामा कार्यवाही की द्वारा की गई । पंचनामा की कार्यवाही में आरक्षक शिवप्रताप सिंह ने अज्ञात मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया वही डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कराया गया, अज्ञात मृतक के परिवार की तलाश की जा जारी है ।1
- नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के बैतूल स्थित निवास पहुंचकर उनकी सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।1
- करोड़ों की लागत से बनी डोलरिया उप कृषि मंडी बन रही खंडहर, किसान बोले जल्द शुरू हो मंडी ,कोरोना काल से बंद पड़ी मंडी, 50-60 गांवों के हजारों किसानों को उपज बेचने के लिए जाना पड़ रहा दूर1