logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रशासन पहुंच घरेलू गैस टंकियां की चेकिंग के लिए मिल गया शराब का जखीरा लोकेशन, नर्मदापुरम एंकर नर्मदापुरम- शहर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की आशंका के चलते निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब जांच के दौरान एक ढाबे में अवैध शराब बरामद हो गई। कार्रवाई के दौरान मिली शराब से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। विओं01- दरसल शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों में निरीक्षण अभियान चलाया। टीम में तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। दरअसल, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इसी शिकायत और संदेह के आधार पर प्रशासन ने यह जांच अभियान शुरू किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम जब कोतवाली थाने से चंद कदमों की दूरी पर बस स्टैंड के सामने पहलवान ढाबे पर पहुंची तो वहां जांच के दौरान अवैध शराब की बोतलें बरामद हो गईं। ढाबे में शराब मिलने से अधिकारियों के बीच भी हलचल मच गई। टीम के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी। विओं02- सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ढाबे से बरामद शराब को जब्त कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर प्रशासनिक टीम ने अन्य होटल और रेस्टोरेंटों में गैस सिलेंडरों के उपयोग से संबंधित व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की तथा संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। प्रशासन ने चेतावनि दी कि आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_Maneesh dubey
Maneesh dubey
इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

प्रशासन पहुंच घरेलू गैस टंकियां की चेकिंग के लिए मिल गया शराब का जखीरा लोकेशन, नर्मदापुरम एंकर नर्मदापुरम- शहर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की आशंका के चलते निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब जांच के दौरान एक ढाबे में अवैध शराब बरामद हो गई। कार्रवाई के दौरान मिली शराब से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। विओं01- दरसल शुक्रवार को

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों में निरीक्षण अभियान चलाया। टीम में तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। दरअसल, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इसी शिकायत और संदेह के आधार पर प्रशासन ने यह जांच अभियान शुरू किया। निरीक्षण

के दौरान प्रशासनिक टीम जब कोतवाली थाने से चंद कदमों की दूरी पर बस स्टैंड के सामने पहलवान ढाबे पर पहुंची तो वहां जांच के दौरान अवैध शराब की बोतलें बरामद हो गईं। ढाबे में शराब मिलने से अधिकारियों के बीच भी हलचल मच गई। टीम के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी। विओं02- सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ढाबे से बरामद शराब को जब्त

कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर प्रशासनिक टीम ने अन्य होटल और रेस्टोरेंटों में गैस सिलेंडरों के उपयोग से संबंधित व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की तथा संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। प्रशासन ने चेतावनि दी कि आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from Bhopal and nearby areas
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    10 hrs ago
  • स्कूटी के डिक्की में बच्चे को ठूंसा और करने लगी ड्राइव, खतरे में डाली मासूम की जान वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को स्कूटी के डिक्की में रखकर स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. वीडियो में देख सकते हैं कि महिला पहले बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी के पास आती है. इसके बाद वह स्कूटी की डिक्की खोलती है और बच्चे को उसके अंदर बैठा देती है. फिर वह डिक्की बंद कर देती है और स्कूटी स्टार्ट करके वहां से चली जाती है. पूरी घटना को पास खड़ा कोई व्यक्ति कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता है.
    1
    स्कूटी के डिक्की में बच्चे को ठूंसा और करने लगी ड्राइव, खतरे में डाली मासूम की जान
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.
मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को स्कूटी के डिक्की में रखकर स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. वीडियो में देख सकते हैं कि महिला पहले बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी के पास आती है. इसके बाद वह स्कूटी की डिक्की खोलती है और बच्चे को उसके अंदर बैठा देती है. फिर वह डिक्की बंद कर देती है और स्कूटी स्टार्ट करके वहां से चली जाती है. पूरी घटना को पास खड़ा कोई व्यक्ति कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता है.
    user_अनीता दीदी
    अनीता दीदी
    Kolar, Bhopal•
    13 hrs ago
  • ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
    1
    ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया  कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी घटना रोकने के इंतजाम हैं एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं 52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें
    1
    बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर  लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा 
सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में  ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है  अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं  और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी  घटना रोकने के इंतजाम हैं  एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं  52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक  कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं  सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले  रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Voice of people सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हरदा टिमरनी /- टिमरनी विकासखण्ड अंतर्गत सामरधा चौकी के पास नगर परिषद टिमरनी द्वारा कचरा संवर्धन हेतु लगभग 2 एकड़ भूमि पर बनाए गए ट्रिंचिंग ग्राउंड में नगर प्रशासन की लापरवाही से लगी भीषण आग ,ज्ञात होगी इस स्थान से लगी हुई सैकड़ो एकड़ गेहूं फसल कटने को तैयार है तो वही बाजू में ही लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार निवासरत हैं। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं उठते देख प्रशासन को सूचना दी, 2 घंटे की देरी से नपा का अग्निशामक वाहन वहां पहुंचा इसके पूर्व ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया वही अपनी फसल को बचाने के लिए भरसक कोशिश की। मौके पर पुलिस नपा एवं राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने जताया आक्रोश। लंबे समय से ग्रामीण इस ट्रिंचिंग ग्राउंड को यहां से हटाने की मांग करते आ रहे ।बड़ी दुर्घटना होने से बची नगर प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर।
    4
    हरदा
टिमरनी
/- टिमरनी विकासखण्ड अंतर्गत सामरधा चौकी के पास नगर परिषद टिमरनी द्वारा कचरा संवर्धन हेतु लगभग 2 एकड़ भूमि पर बनाए गए ट्रिंचिंग ग्राउंड में नगर प्रशासन की लापरवाही से लगी भीषण आग ,ज्ञात होगी इस स्थान से लगी हुई सैकड़ो एकड़ गेहूं फसल कटने को तैयार है तो वही बाजू में ही लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार निवासरत हैं। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं उठते देख प्रशासन को सूचना दी, 2 घंटे की देरी से नपा का अग्निशामक वाहन वहां पहुंचा इसके पूर्व ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया वही अपनी फसल को बचाने के लिए भरसक कोशिश की। मौके पर पुलिस नपा एवं राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने जताया आक्रोश। लंबे समय से ग्रामीण इस ट्रिंचिंग ग्राउंड को यहां से हटाने की मांग करते आ रहे ।बड़ी दुर्घटना होने से बची नगर प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बयान किसान समृद्ध होगा, तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगावर्ष 2026 को हमने "किसान कल्याण वर्ष" के लिए समर्पित किया है। एक तरफ हम कृषि में फसलों
    1
    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बयान  किसान समृद्ध होगा, तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगावर्ष 2026 को हमने "किसान कल्याण वर्ष" के लिए समर्पित किया है। एक तरफ हम कृषि में फसलों
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • भोपाल ब्लैकमेलर राजेश तिवारी सरकारी अफसरों को ट्रेप कराने फंसाने की भी लेता था सुपारी अफसर ही अफसर को फंसाने राजेश तिवारी को करते थे उपयोग जेल अफसरों की राजनीति में भी सक्रिय था राजेश तिवारी राजेश तिवारी का जेल की सलाखों में कबूलनामा भोपाल जेल अधीक्षक बनाने, हटाने खूब रचा गया षड्यंत्र महिला जेल अफसर से करवाई गई झूठी FIR महिला जेल अफसर पूर्व जेल अधीक्षक के इशारे पर कर रही थी काम जेल विभाग से जुड़ा राजेश तिवारी वायरल वीडियो में जेल अफसरों की षड्यंत्र की पेशगी अब जेल मुख्यालय DG जेल कर सकते हैं जांच खड़ी, जेल के सींखचों में राजेश तिवारी के कबूलनामे की जांच झूठी शिकायत, षड्यंत्र के तहत साजिश और मुकदमे के पीछे जेल के अफसरों का हो सकता है पर्दाफाश
    1
    भोपाल
ब्लैकमेलर राजेश तिवारी सरकारी अफसरों को ट्रेप कराने फंसाने की भी लेता था सुपारी 
अफसर ही अफसर को फंसाने राजेश तिवारी को करते थे उपयोग
जेल अफसरों की राजनीति में भी सक्रिय था राजेश तिवारी
राजेश तिवारी का जेल की सलाखों में कबूलनामा
भोपाल जेल अधीक्षक बनाने, हटाने खूब रचा गया षड्यंत्र
महिला जेल अफसर से करवाई गई झूठी FIR
महिला जेल अफसर पूर्व जेल अधीक्षक के इशारे पर कर रही थी काम
जेल विभाग से जुड़ा राजेश तिवारी वायरल वीडियो में जेल अफसरों की षड्यंत्र की पेशगी
अब जेल मुख्यालय DG जेल  कर सकते हैं जांच खड़ी, जेल के सींखचों में राजेश तिवारी के कबूलनामे की जांच 
झूठी शिकायत, षड्यंत्र के तहत साजिश और मुकदमे के पीछे जेल के अफसरों का हो सकता है पर्दाफाश
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • -vineet maheshwari 9981322343 मध्य प्रदेश के छोटे से शहर रायसेन की 21 वर्षीय खुशी गहलोत की कहानी आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। एक ड्राइवर की बेटी, जिसने धूल भरे मैदानों से अपना सफर शुरू किया था, अब इंडियन वुमेन्स लीग (IWL) के चकाचौंध भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर खुशी के लिए फुटबॉल का मैदान चुनना आसान नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खेल के लिए महंगे स्पाइक्ड जूते या विशेष डाइट का खर्च उठाया जा सके। फुटबॉल को अपनी 'लाइफलाइन' मानने वाली खुशी ने हार नहीं मानी। 2017 में स्कूल से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और किट का खर्च निकालने के लिए डेढ़ साल तक प्राइवेट नौकरी भी की। वह दिन में काम करती थीं और रातों में जी-तोड़ प्रैक्टिस। तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना बनी पहचान सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाली खुशी को उनकी रफ्तार और स्टैमिना के लिए जाना जाता है। लोकल टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किए जाने के बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह अपनी टीम डीएफए रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसने पहली बार IWL के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है। लक्ष्य अभी बाकी है सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर फोकस करने के लिए खुशी ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी है। वह कहती हैं, "मैदान पर मेरा हर गोल मेरे परिवार और रायसेन के सम्मान के लिए होता है।" आर्थिक चुनौतियां आज भी बरकरार हैं, लेकिन खुशी का हौसला उनके खेल की तरह ही अडिग है। खुशी ने बताया कि 12 नेशनल खेल चुकी है ।
    1
    -vineet maheshwari 9981322343
मध्य प्रदेश के छोटे से शहर रायसेन की 21 वर्षीय खुशी गहलोत की कहानी आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। एक ड्राइवर की बेटी, जिसने धूल भरे मैदानों से अपना सफर शुरू किया था, अब इंडियन वुमेन्स लीग (IWL) के चकाचौंध भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर
खुशी के लिए फुटबॉल का मैदान चुनना आसान नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खेल के लिए महंगे स्पाइक्ड जूते या विशेष डाइट का खर्च उठाया जा सके। फुटबॉल को अपनी 'लाइफलाइन' मानने वाली खुशी ने हार नहीं मानी। 2017 में स्कूल से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और किट का खर्च निकालने के लिए डेढ़ साल तक प्राइवेट नौकरी भी की। वह दिन में काम करती थीं और रातों में जी-तोड़ प्रैक्टिस।
तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना बनी पहचान
सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाली खुशी को उनकी रफ्तार और स्टैमिना के लिए जाना जाता है। लोकल टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किए जाने के बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह अपनी टीम डीएफए रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसने पहली बार IWL के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है।
लक्ष्य अभी बाकी है
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर फोकस करने के लिए खुशी ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी है। वह कहती हैं, "मैदान पर मेरा हर गोल मेरे परिवार और रायसेन के सम्मान के लिए होता है।" आर्थिक चुनौतियां आज भी बरकरार हैं, लेकिन खुशी का हौसला उनके खेल की तरह ही अडिग है। खुशी ने बताया कि 12 नेशनल खेल चुकी है ।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • अशोका गार्डन में लल्लू रईस के घर फायरिंग, बेटे इमरान को लगी गोली शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    अशोका गार्डन में लल्लू रईस के घर फायरिंग, बेटे इमरान को लगी गोली
शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.