ट्रिंचिंग ग्राउंड में लगी आग,लाखो की मशीनें जली हरदा टिमरनी /- टिमरनी विकासखण्ड अंतर्गत सामरधा चौकी के पास नगर परिषद टिमरनी द्वारा कचरा संवर्धन हेतु लगभग 2 एकड़ भूमि पर बनाए गए ट्रिंचिंग ग्राउंड में नगर प्रशासन की लापरवाही से लगी भीषण आग ,ज्ञात होगी इस स्थान से लगी हुई सैकड़ो एकड़ गेहूं फसल कटने को तैयार है तो वही बाजू में ही लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार निवासरत हैं। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं उठते देख प्रशासन को सूचना दी, 2 घंटे की देरी से नपा का अग्निशामक वाहन वहां पहुंचा इसके पूर्व ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया वही अपनी फसल को बचाने के लिए भरसक कोशिश की। मौके पर पुलिस नपा एवं राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने जताया आक्रोश। लंबे समय से ग्रामीण इस ट्रिंचिंग ग्राउंड को यहां से हटाने की मांग करते आ रहे ।बड़ी दुर्घटना होने से बची नगर प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर।
ट्रिंचिंग ग्राउंड में लगी आग,लाखो की मशीनें जली हरदा टिमरनी /- टिमरनी विकासखण्ड अंतर्गत सामरधा चौकी के पास नगर परिषद टिमरनी द्वारा कचरा संवर्धन हेतु लगभग 2 एकड़ भूमि पर बनाए गए ट्रिंचिंग ग्राउंड में नगर प्रशासन की लापरवाही से लगी भीषण
आग ,ज्ञात होगी इस स्थान से लगी हुई सैकड़ो एकड़ गेहूं फसल कटने को तैयार है तो वही बाजू में ही लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार निवासरत हैं। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं उठते देख प्रशासन को सूचना
दी, 2 घंटे की देरी से नपा का अग्निशामक वाहन वहां पहुंचा इसके पूर्व ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया वही अपनी फसल को बचाने के लिए भरसक कोशिश की। मौके पर
पुलिस नपा एवं राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने जताया आक्रोश। लंबे समय से ग्रामीण इस ट्रिंचिंग ग्राउंड को यहां से हटाने की मांग करते आ रहे ।बड़ी दुर्घटना होने से बची नगर प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर।
- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति "दिशा" की आयोजित बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि *लेफ्टिनेंट आदित्य पहुंचे सदभाव मंच के आमने सामने में,किया सम्मान।* खंडवा। जिले के साथ ही प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि गरीब और मिडियम परिवार के आदित्य देशपांडे के भारतीय आर्मी में अधिकारी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर पहुंचे हैं। सादभावना मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया विचार व्यक्त करते हुऎ मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा यह कार्य अर्जुन व्दारा मछली की आंख में तीर भेदने के समान चुनौती जैसा है। कड़ी तपस्या के बाद आदित्य देशपांडे के लेफ्टिनेंट बनने पर प्रमोद जैन ने बधाई दी। इस अवसर पर श्री देशपांडे ने अपने संघर्ष पूर्ण प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का पूरा संघर्ष एवं अनुभवों को सांझा किया। शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्ले, कैलाश शर्मा, ललीत चौरे, निर्मल मंगवानी, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, नारायण फरकले, कमल नागपाल, काईद जौहर, संतोष देशपांडे, अर्जुन बुंदेला, अनुप शर्मा, मुरली कोडवानी, इशान बुंदेला, रूचिका देशपांडे, गोलू वर्मा, तुलसीराम अटुदे, सुभाष मीणा आदि उपस्थित थें।1
- *सतना होटल शिवलोक के नजदीक लगा ट्रांसफार्मर में उड़ा, लगी आग, पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक।*2
- बैतूल साथ बैठकर खाया खाना और 10 मिनट में बिगड़ी हालत: पति-पत्नी ICU में भर्ती, फूड प्वाइजनिंग की आशंका” बैतूल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खाना खाने के महज 10 मिनट बाद पति-पत्नी की हालत अचानक गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, आमला थाना क्षेत्र के बेहड़ी निवासी 60 वर्षीय सुमरन यादव और उनकी पत्नी 55 वर्षीय मुन्नी यादव ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर पर आलू-मटर की सब्जी, दलिया और रोटी खाई थी। खाना खाने के कुछ ही मिनटों बाद दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे दोनों को बैतूल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार यह मामला फिलहाल फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है, हालांकि असली कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।1
- कर्णावत हीरापुर2
- Post by PS24NEWS1
- अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है। इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया: उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी उपनिरीक्षक राहुल परमार इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह): | रैंक | थाना | रैंक | थाना | | 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन | | 02 | हरणगांव | 07 | बागली | | 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव | | 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र | | 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ | एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।2
- मोबाइल सिग्नल के चक्कर में जान पर बन आई: ग्राम बगवाड़ में दोस्त से बात करने टंकी पर चढ़ा युवक गिरा, गंभीर घायल”, बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के ग्राम बगवाड़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल सिग्नल पाने की कोशिश एक युवक के लिए भारी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, बगवाड़ निवासी 21 वर्षीय रितिक सूर्यवंशी अपने दोस्त से मोबाइल पर बात करने के लिए गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में मोबाइल नेटवर्क काफी कमजोर है, जिसके कारण लोग अक्सर ऊंचाई पर जाकर बात करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रितिक भी बेहतर सिग्नल के लिए टंकी पर चढ़ा था, लेकिन इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने के कारण रितिक की पीठ और पसलियों में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत बैतूल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या सामने आई1
- भारत में LPG की आपूर्ति पर हालिया संकट के पीछे मुख्य कारण हैं बढ़ती घरेलू मांग, सीमित भंडारण और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली खेपों पर असर। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुरक्षित रही। जानिए क्यों➡ #LPGSupply #IndiaEnergy #FuelUpdate #GasShortage #EnergySecurity #UjjwalaYojana #PetrolDies...1