logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंद्राराऊ। “कौशल विकास केंद्र पर साजिश का आरोप: संचालक बोले- बदनाम करने वालों पर होगा मानहानि का दावा, कोर्ट में देंगे जवाब” सिकंदराराऊ के नौरंगाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से संबद्ध कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र को लेकर उठे विवाद के बीच अब मामला और गरमाता नजर आ रहा है। केंद्र संचालक संजय सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि संस्थान पूरी वैधता के साथ संचालित हो रहा है और उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अनुमतियां उपलब्ध हैं। संचालक ने बताया कि केंद्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल स्किल और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका कहना है कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि कई छात्र यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे चुके हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से संस्थान की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई जाने कुछ लोगों ने भी झूठे आरोपों का समर्थन किया, जिससे संस्था और यहां पढ़ने वाले बच्चों की छवि प्रभावित करने का प्रयास हुआ। केंद्र संचालक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब ऐसे लोगों को कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिन लोगों ने बिना तथ्य और सच्चाई जाने गलत लोगों का साथ दिया है, उन्हें अब कानून के दायरे में जवाब मिलेगा। संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मामला कोर्ट तक ले जाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि संस्था के पास हर आरोप का दस्तावेजी जवाब मौजूद है और समय आने पर सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं स्थानीय अभिभावकों और छात्रों ने भी केंद्र के समर्थन में सामने आते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतर मंच साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यहां बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे उनका भविष्य मजबूत हो रहा है।

2 hrs ago
user_JIMMY VARSHNEY
JIMMY VARSHNEY
पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सिकंद्राराऊ। “कौशल विकास केंद्र पर साजिश का आरोप: संचालक बोले- बदनाम करने वालों पर होगा मानहानि का दावा, कोर्ट में देंगे जवाब” सिकंदराराऊ के नौरंगाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से संबद्ध कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र को लेकर उठे विवाद के बीच अब मामला और गरमाता नजर आ रहा है। केंद्र संचालक संजय सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि संस्थान पूरी वैधता के साथ संचालित हो रहा है और उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अनुमतियां उपलब्ध हैं। संचालक ने बताया कि केंद्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल स्किल और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका कहना है कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि कई छात्र यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे चुके हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से संस्थान की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई जाने कुछ लोगों ने भी झूठे आरोपों का समर्थन किया, जिससे संस्था और यहां पढ़ने वाले बच्चों की छवि प्रभावित करने का प्रयास हुआ। केंद्र संचालक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब ऐसे लोगों को कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिन लोगों ने बिना तथ्य और सच्चाई जाने गलत लोगों का साथ दिया है, उन्हें अब कानून के दायरे में जवाब मिलेगा। संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मामला कोर्ट तक ले जाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि संस्था के पास हर आरोप का दस्तावेजी जवाब मौजूद है और समय आने पर सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं स्थानीय अभिभावकों और छात्रों ने भी केंद्र के समर्थन में सामने आते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतर मंच साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यहां बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे उनका भविष्य मजबूत हो रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के सासनी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। 8 साल के इंतजार के बाद परिवार में आने वाली खुशियां मातम में बदल गईं, जिस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
    4
    उत्तर प्रदेश के सासनी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। 8 साल के इंतजार के बाद परिवार में आने वाली खुशियां मातम में बदल गईं, जिस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • उत्तर प्रदेश के सासनी में प्रसूता और उसके नवजात शिशु की उपचार के दौरान मौत के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही के आरोपों के बीच तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को तुरंत सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध और मानक विहीन निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।
    4
    उत्तर प्रदेश के सासनी में प्रसूता और उसके नवजात शिशु की उपचार के दौरान मौत के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही के आरोपों के बीच तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को तुरंत सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध और मानक विहीन निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • Gram Panchayat Ratangarh mein nalkheda pada hua Hai kripya Karen Sahi isko sahi karvaya jaaye Ratangarh jila Hathras
    1
    Gram Panchayat Ratangarh mein nalkheda pada hua Hai kripya Karen Sahi isko sahi karvaya jaaye Ratangarh jila Hathras
    user_Rizwan Malik
    Rizwan Malik
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Aligarh medical DM college mein doctoron ka aatank Hai ismein doctor marijon ko dekhne ki jagah hath uthate Hain ki apna rutba dikhate Hain ine doctoron per koi kaarvayi nahin karta Jo man Aaye vah karte hain yah doctor Aligarh mein GM college medical mein doctoron ka aata hun dekhen aur share Karen video ko
    1
    Aligarh medical DM college mein doctoron ka aatank Hai ismein doctor marijon ko dekhne ki jagah hath uthate Hain ki apna rutba dikhate Hain ine doctoron per koi kaarvayi nahin karta Jo man Aaye vah karte hain yah doctor Aligarh mein GM college medical mein doctoron ka aata hun dekhen aur share Karen video ko
    user_Faizan Qureshi
    Faizan Qureshi
    अलीगढ़, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • किआ सोनेट कार बनी आग का गोला, लाखों का नुकसान.......... हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी किआ सोनेट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये कीमत की कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
    1
    किआ सोनेट कार बनी आग का गोला, लाखों का नुकसान..........
हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी किआ सोनेट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये कीमत की कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • एटा के रावतपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी मोड़ पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया। स्टेयरिंग फेल होने के कारण कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हालांकि, एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं।
    1
    एटा के रावतपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी मोड़ पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया। स्टेयरिंग फेल होने के कारण कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हालांकि, एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना सासनी क्षेत्र के इगलास रोड पर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सासनी पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमोर्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। शव की शिनाख्त मृतक हाशिम पुत्र साबिर खान निवासी ग्राम छोड़ा थाना सासनी जनपद हाथरस के रूप मे की गयी। जिनके सम्बन्ध मे जानकारी की गई तो पता चला उक्त युवक 02.05.2026 को अपने खेत से कही चला गया था, जिसके संबंध में थाना सासनी पर गुमशुदगी दर्ज है। परिजनो की प्राप्त तहरीर के आधार थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट*
    1
    *थाना सासनी क्षेत्र के इगलास रोड पर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सासनी पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमोर्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। शव की शिनाख्त मृतक हाशिम पुत्र साबिर खान निवासी ग्राम छोड़ा थाना सासनी जनपद हाथरस के रूप मे की गयी। जिनके सम्बन्ध मे जानकारी की गई तो पता चला उक्त युवक 02.05.2026 को अपने खेत से कही चला गया था, जिसके संबंध में थाना सासनी पर गुमशुदगी दर्ज है। परिजनो की प्राप्त तहरीर के आधार थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट*
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना दिवस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली चंदपा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली चंदपा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच करने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं प्रशासन समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशील रवैया अपनाया जाए तथा उन्हें संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने महिला हेल्प डेस्क कक्ष एवं साइबर सहायता कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    थाना दिवस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली चंदपा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली चंदपा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच करने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं प्रशासन समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशील रवैया अपनाया जाए तथा उन्हें संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है।
थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने महिला हेल्प डेस्क कक्ष एवं साइबर सहायता कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.