Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला बोली- हमारे वोट से VIP बनते हैं, हमें घंटों खड़ा रखते हैं आगरा डीसीपी ट्रैफिक और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर महिला ने कहा कि एक घंटे से ट्रैफिक रोककर लोगों को परेशान किया जा रहा है। हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं और इनके लिए हमें घंटों खड़ा रखा जाता है। महिला के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। राजनाथ सिंह के आगरा दौरे के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया। इसके चलते एमजी रोड, खंदारी, ईदगाह और दिल्ली गेट समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।
AS NATIONAL NEWS 24
आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला बोली- हमारे वोट से VIP बनते हैं, हमें घंटों खड़ा रखते हैं आगरा डीसीपी ट्रैफिक और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर महिला ने कहा कि एक घंटे से ट्रैफिक रोककर लोगों को परेशान किया जा रहा है। हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं और इनके लिए हमें घंटों खड़ा रखा जाता है। महिला के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। राजनाथ सिंह के आगरा दौरे के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया। इसके चलते एमजी रोड, खंदारी, ईदगाह और दिल्ली गेट समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला बोली- हमारे वोट से VIP बनते हैं, हमें घंटों खड़ा रखते हैं आगरा डीसीपी ट्रैफिक और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर महिला ने कहा कि एक घंटे से ट्रैफिक रोककर लोगों को परेशान किया जा रहा है। हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं और इनके लिए हमें घंटों खड़ा रखा जाता है। महिला के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। राजनाथ सिंह के आगरा दौरे के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया। इसके चलते एमजी रोड, खंदारी, ईदगाह और दिल्ली गेट समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।1
- उझानी में आशा कार्यकत्रियों ने अस्पताल में किया जोरदार प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने को लेकर शुरू की कामबंद हड़ताल उझानी,(बदायूं)। उझानी में आशा वर्करों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी न होंगी तब तक कामबंद हड़ताल रहेगी। सोमवार को नगर क्षेत्र की आशा कार्यक़त्रियां अस्पताल परिसर में एकत्र हुई और उसके बाद सभी ने एकजुटता के साथ अपना मानदेय बढ़ाने की मांग को दोहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको केवल दो हजार रुपया मासिक मानदेय मिलता है जो उनके आवागमन में ही खर्च हो जाता है। आशाओं का कहना है कि जब वह क्षेत्र में काम करने जाती है या फिर किसी प्रसूता को अस्पताल तक लाने की बात आती है तब उन्हें इस कार्य में आने वाला खर्च खुद जेब से भुगतना पड़ता है। आशाओं का कहना है कि उनकी जेब से होने वाले खर्च को लेने हेतु वाउचर एएनएम को देतीं है तब उन्हें दुत्कार ही मिलती है जिससे आशाओं के पास से होने वाला खर्च उन्हें नही मिल पाता है। आशाओं का कहना है कि हाल में ही प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के अलावा आगनबाड़ी वर्करों के मानदेय को दुगना कर दिया मगर आशाओं के हितों को दर किनार कर दिया। आशाओं का कहना है कि आज की महंगाई के दौरान में दो हजार रुपया का मानदेय केवल हास्यापद ज्यादा लगाता है। आशाओं का कहना है कि वह सरकार की हर योजना का पूरे क्षेत्र में क्रिन्यान्वयन कराने में पीछे नही रहती है और हर योजना को जन-जन तक पहुंुचाने में लगी रहती है इसके बाद भी उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा और मांगे पूरी होने तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। आशा वर्करों ने अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सीएमओ को भेज कर मानदेय बढ़ाने के साथ होने वाले खर्च को प्रत्येक माह दिलवाने की मांग की है। इस अवसर पर आरती कश्यप, पूनम मौर्य, बाहरा, शशी पाली, रेश्मा, रूबी, फातिमा बेगम, रूपेश कुमारी, आशा कुमारी, हेम कुमारी, नीतू शर्मा, ज्योति, रानी सक्सेना, रीना, नीलम यादव, शोभा मिश्रा, मीना समेत अन्य आशा बहने मौजूद रही।1
- सतरंगी रोशनी से जगमगाया वराह मंदिर, पंचाभिषेक के बाद भगवान वराह को लगा छप्पन भोग सतरंगी रोशनी से जगमगाया वराह मंदिर, पंचाभिषेक के बाद भगवान वराह को लगा छप्पन भोग वराह प्राकट्योत्सव पर माता लक्ष्मी के साथ भव्य फूल बंगले में विराजे भगवान वराह, दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; विष्णु महायज्ञ में गूंजे वैदिक मंत्र, रातभर चले भजन-कीर्तन सोरों। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में भगवान श्री वराह के प्राकट्योत्सव पर रविवार को धार्मिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। क्षेत्राधीश वराह मंदिर एवं हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग को रंग-बिरंगी झालरों और सतरंगी विद्युत रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट देखते ही बन रही थी। सुबह भगवान वराह का पंचाभिषेक कर दिव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को नूतन पोशाक एवं अलंकार धारण कराए गए। वेद मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के मुख से गूंज रहे ‘हरि ॐ नमो नारायण’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भव्य फूल बंगले में माता लक्ष्मी के साथ विराजे भगवान वराह गेंदा और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजाए गए भव्य फूल बंगले में भगवान वराह माता लक्ष्मी के साथ दिव्य स्वरूप में विराजमान रहे। अभिषेक एवं श्रृंगार के बाद वराह मंदिर प्रांगण में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में बढ़-चढ़कर आहुतियां डालकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विष्णु महायज्ञ आचार्य पं. नरेश त्रिगुणायत, पं. धर्मधर शास्त्री, पं. दिलीप शास्त्री, पं. प्राज्ञेष द्विवेदी एवं सक्षम द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे सहित विदेहानंद गिरि, रिपुदमन सिंह (विजिलेंस इंस्पेक्टर), सुरेश पटियात, नीतेश मेधावी, विनोद गुप्ता, संजय दुबे, श्रीकांत तिवारी, मुकेश निर्भय, सुमित दीक्षित, शिवम स्वामी, अनुभव चौधरी, सौरभ दीक्षित, राहुल निर्भय, आकाश तिवारी, बंशीधर द्विवेदी, सुनील तिवारी, रवि पाराशर, कमल नयन चौधरी, राधा कृष्ण विजय, राधाकृष्ण तिवारी, कमलकांत त्रिवेदी, आदित्य काकोरिया दुवे,नेकसू प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छप्पन भोग के बाद हुआ भंडारा, रातभर गूंजे भजन-कीर्तन शाम के समय भगवान वराह को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान वराह के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूरी रात भजन-कीर्तन के आयोजन चलते रहे और श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन रहे। सतरंगी लाइट से जगमगाते मंदिर परिसर की छटा देखते ही बन रही थी।1
- गंगा में डूबी राजस्थान की किशोरी का तीसरे दिन भी नही चला पता, कई किमी तक चला अभियान बदायूं। भादो पक्ष की अमावस्या पर स्नान करते वक्त गंगा में डूबी राजस्थान की किशोरी की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। गोताखोरों की टीम ने कई किमी तक गंगा के पानी में किशोरी को तलाशा मगर उसका कोई पता न चल सका। रविवार को उझानी पुलिस की देखरेख में गोताखोरों की टीम गंगा में उतरी और गंगा में डूबी राजस्थान प्रदेश के भरतपुर जिले के गांव रुपवास निवासी किशोरी इन्द्रा पुत्री वीरान की तलाश की मगर गंगा के गहरे जल में उसका कोई पता न चल सका। किशोरी के परिजन उसके शव मिलने की आस में कछला गंगा घाट पर डटे हुए है और रह रह कर बिलख उठते है जिससे घाट पर मौजूद लोगों की आंखे नम हो जाती है।1
- #BADAUN : रातभर चला बदायूं पुलिस का बड़ा गिरफ्तारी अभियान, 86 NBW वारंटी/वांछित गिरफ्तार! SSP अंकिता शर्मा के निर्देशन में 12/13 सितंबर की रात जनपदभर में चला विशेष गिरफ्तारी अभियान। अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस ने कुल 86 NBW वारंटी/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वारंटी और वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप। अभियान को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।1
- अतरौली में मिशन शक्ति का संदेश—सजग नारी, सुरक्षित समाज, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी1
- गणेश चतुर्थी: धूमधाम से निकाली गई विघ्नहर्ता भगवान गणेश की शोभायात्रा| उझानी (बदायूॅं) / विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर भक्तों ने भगवान गणेश की शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात निकाली गणेश शोभायात्रा नगर के पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय से आरंभ होकर बदायूं-कछला रोड़, स्टेशन रोड़ होती हुई गंजशहीदा स्थिति राजा पुरुषोत्तम दास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई। पार्क में ही भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया है।1
- बदायूं BIG BREAKING ➡️ तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप 🚨 बदायूं BIG BREAKING ➡️ तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप ➡️ शादी का झांसा देकर शोषण व ब्लैकमेल का आरोप ➡️ शादी से इनकार पर मारपीट का भी आरोप ➡️ जमाल हुसैन उर्फ कल्लू समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ➡️ बिसौली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की1