Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश चतुर्थी: धूमधाम से निकाली गई विघ्नहर्ता भगवान गणेश की शोभायात्रा| उझानी (बदायूॅं) / विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर भक्तों ने भगवान गणेश की शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात निकाली गणेश शोभायात्रा नगर के पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय से आरंभ होकर बदायूं-कछला रोड़, स्टेशन रोड़ होती हुई गंजशहीदा स्थिति राजा पुरुषोत्तम दास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई। पार्क में ही भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया है।
राजेश कुमार वर्मा
गणेश चतुर्थी: धूमधाम से निकाली गई विघ्नहर्ता भगवान गणेश की शोभायात्रा| उझानी (बदायूॅं) / विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर भक्तों ने भगवान गणेश की शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात निकाली गणेश शोभायात्रा नगर के पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय से आरंभ होकर बदायूं-कछला रोड़, स्टेशन रोड़ होती हुई गंजशहीदा स्थिति राजा पुरुषोत्तम दास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई। पार्क में ही भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महिला की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा, पुलिस जांच में जुटी बदायूं। शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती का आपरेशन से डिलीवरी कराने के बाद अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डाक्टर समेत अस्पताल प्रबंधन पर लाहपरवाही के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी फरत की गर्भवती पत्नी अरिस को परिजन डिलीवरी कराने के लिए मौहल्ला पनबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल ले कर आए। बताते है कि डाक्टर ने महिला की आपरेशन से डिलीवरी कराने की बात कही जिस पर परिजन राजी हो गए। परिजनों का कहना है कि आपरेशन से बच्चें का जन्म हुआ और इसके बाद डाक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया जिससे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से हैरान और दुखी परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काट दिया। परिजनों ने डाक्टरों पर लाहपरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि डाक्टर ने उनसे आपरेशन के नाम पर मोटी रकम ले ली फिर भी हमारे मरीज की मौत हो गई। बताते है कि हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। महिला के शव का पीएम हुआ या नही इसकी अभी कोई जानकारी नही मिल सकी है।1
- गोंडा पुलिस के अभद्र व्यवहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन आंवला। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग की गई। भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घटना पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन की ओर से कहा गया कि विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के प्रत्येक कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में आदेश आर्य जिला संगठन सचिव, विशाल कुमार जिला संगठन मंत्री, पप्पू सागर जिला मंत्री, प्रभाकर जाटव तहसील अध्यक्ष, मुनेंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष, रोहितास सागर तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश सागर, अतिक अहमद, देवेंद्र सागर, राजेश सागर, नरेंद्र सागर तहसील मीडिया प्रभारी, इस्तियाक अली तहसील महासचिव, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी अस्पताल में हंगामा इलाज में लापरवाही का आरोप, पुलिस ने परिजनों को समझाकर कराया शांत बदायूं। शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के पनवड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। परिजनों के मुताबिक, डिलीवरी के बाद महिला को एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। देखते ही देखते महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में गंदगी का भी आरोप घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंची टीम को वहां साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। अस्पताल परिसर में गंदगी दिखाई दी। मौके की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए जरूरी स्वच्छता व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिला की मौत के बाद परिजन अस्पताल संचालक और डॉक्टर की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को शांत कराया। महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।2
- आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला आगरा में रक्षामंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला बोली- हमारे वोट से VIP बनते हैं, हमें घंटों खड़ा रखते हैं आगरा डीसीपी ट्रैफिक और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर महिला ने कहा कि एक घंटे से ट्रैफिक रोककर लोगों को परेशान किया जा रहा है। हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं और इनके लिए हमें घंटों खड़ा रखा जाता है। महिला के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। राजनाथ सिंह के आगरा दौरे के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया। इसके चलते एमजी रोड, खंदारी, ईदगाह और दिल्ली गेट समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।1
- सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।1
- पेलानी उत्तर में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी; राहत के इंतजार में ग्रामीण कलान के पेलानी उत्तर गांव में बाढ़ और जलभराव से हालात बेहद खराब हैं। कई मकान पानी में डूबे हुए हैं और ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। घरों में पानी भरने से लोग छतों पर तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। वहीं पेयजल का संकट भी गहरा गया है और दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने से गांव जलभराव की चपेट में है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई राहत सामग्री बांटने नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव, शुद्ध पेयजल, राशन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- फ़ैज़ नगर रामलीला में भुता पुलिस का सराहनीय कार्य आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/ farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/1
- फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे। वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।1