logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोंडा पुलिस के अभद्र व्यवहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन आंवला। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग की गई। भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घटना पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन की ओर से कहा गया कि विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के प्रत्येक कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में आदेश आर्य जिला संगठन सचिव, विशाल कुमार जिला संगठन मंत्री, पप्पू सागर जिला मंत्री, प्रभाकर जाटव तहसील अध्यक्ष, मुनेंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष, रोहितास सागर तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश सागर, अतिक अहमद, देवेंद्र सागर, राजेश सागर, नरेंद्र सागर तहसील मीडिया प्रभारी, इस्तियाक अली तहसील महासचिव, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

गोंडा पुलिस के अभद्र व्यवहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन आंवला। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग की गई। भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घटना पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन की ओर से कहा गया कि विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के प्रत्येक कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में आदेश आर्य जिला संगठन सचिव, विशाल कुमार जिला संगठन मंत्री, पप्पू सागर जिला मंत्री, प्रभाकर जाटव तहसील अध्यक्ष, मुनेंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष, रोहितास सागर तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश सागर, अतिक अहमद, देवेंद्र सागर, राजेश सागर, नरेंद्र सागर तहसील मीडिया प्रभारी, इस्तियाक अली तहसील महासचिव, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोंडा पुलिस के अभद्र व्यवहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन आंवला। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग की गई। भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घटना पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन की ओर से कहा गया कि विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के प्रत्येक कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में आदेश आर्य जिला संगठन सचिव, विशाल कुमार जिला संगठन मंत्री, पप्पू सागर जिला मंत्री, प्रभाकर जाटव तहसील अध्यक्ष, मुनेंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष, रोहितास सागर तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश सागर, अतिक अहमद, देवेंद्र सागर, राजेश सागर, नरेंद्र सागर तहसील मीडिया प्रभारी, इस्तियाक अली तहसील महासचिव, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    गोंडा पुलिस के अभद्र व्यवहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
आंवला। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग की गई।
भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घटना पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन की ओर से कहा गया कि विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के प्रत्येक कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में आदेश आर्य जिला संगठन सचिव, विशाल कुमार जिला संगठन मंत्री, पप्पू सागर जिला मंत्री, प्रभाकर जाटव तहसील अध्यक्ष, मुनेंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष, रोहितास सागर तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश सागर, अतिक अहमद, देवेंद्र सागर, राजेश सागर, नरेंद्र सागर तहसील मीडिया प्रभारी, इस्तियाक अली तहसील महासचिव, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उझानी में आशा कार्यकत्रियों ने अस्पताल में किया जोरदार प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने को लेकर शुरू की कामबंद हड़ताल उझानी,(बदायूं)। उझानी में आशा वर्करों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी न होंगी तब तक कामबंद हड़ताल रहेगी। सोमवार को नगर क्षेत्र की आशा कार्यक़त्रियां अस्पताल परिसर में एकत्र हुई और उसके बाद सभी ने एकजुटता के साथ अपना मानदेय बढ़ाने की मांग को दोहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको केवल दो हजार रुपया मासिक मानदेय मिलता है जो उनके आवागमन में ही खर्च हो जाता है। आशाओं का कहना है कि जब वह क्षेत्र में काम करने जाती है या फिर किसी प्रसूता को अस्पताल तक लाने की बात आती है तब उन्हें इस कार्य में आने वाला खर्च खुद जेब से भुगतना पड़ता है। आशाओं का कहना है कि उनकी जेब से होने वाले खर्च को लेने हेतु वाउचर एएनएम को देतीं है तब उन्हें दुत्कार ही मिलती है जिससे आशाओं के पास से होने वाला खर्च उन्हें नही मिल पाता है। आशाओं का कहना है कि हाल में ही प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के अलावा आगनबाड़ी वर्करों के मानदेय को दुगना कर दिया मगर आशाओं के हितों को दर किनार कर दिया। आशाओं का कहना है कि आज की महंगाई के दौरान में दो हजार रुपया का मानदेय केवल हास्यापद ज्यादा लगाता है। आशाओं का कहना है कि वह सरकार की हर योजना का पूरे क्षेत्र में क्रिन्यान्वयन कराने में पीछे नही रहती है और हर योजना को जन-जन तक पहुंुचाने में लगी रहती है इसके बाद भी उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा और मांगे पूरी होने तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। आशा वर्करों ने अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सीएमओ को भेज कर मानदेय बढ़ाने के साथ होने वाले खर्च को प्रत्येक माह दिलवाने की मांग की है। इस अवसर पर आरती कश्यप, पूनम मौर्य, बाहरा, शशी पाली, रेश्मा, रूबी, फातिमा बेगम, रूपेश कुमारी, आशा कुमारी, हेम कुमारी, नीतू शर्मा, ज्योति, रानी सक्सेना, रीना, नीलम यादव, शोभा मिश्रा, मीना समेत अन्य आशा बहने मौजूद रही।
    1
    उझानी में आशा कार्यकत्रियों ने अस्पताल में किया जोरदार प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने को लेकर शुरू की कामबंद हड़ताल
उझानी,(बदायूं)। उझानी में आशा वर्करों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी न होंगी तब तक कामबंद हड़ताल रहेगी। 
सोमवार को नगर क्षेत्र की आशा कार्यक़त्रियां अस्पताल परिसर में एकत्र हुई और उसके बाद सभी ने एकजुटता के साथ अपना मानदेय बढ़ाने की मांग को दोहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको केवल दो हजार रुपया मासिक मानदेय मिलता है जो उनके आवागमन में ही खर्च हो जाता है। आशाओं का कहना है कि जब वह क्षेत्र में काम करने जाती है या फिर किसी प्रसूता को अस्पताल तक लाने की बात आती है तब उन्हें इस कार्य में आने वाला खर्च खुद जेब से भुगतना पड़ता है। 
आशाओं का कहना है कि उनकी जेब से होने वाले खर्च को लेने हेतु वाउचर एएनएम को देतीं है तब उन्हें दुत्कार ही मिलती है जिससे आशाओं के पास से होने वाला खर्च उन्हें नही मिल पाता है। आशाओं का कहना है कि हाल में ही प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के अलावा आगनबाड़ी वर्करों के मानदेय को दुगना कर दिया मगर आशाओं के हितों को दर किनार कर दिया। आशाओं का कहना है कि आज की महंगाई के दौरान में दो हजार रुपया का मानदेय केवल हास्यापद ज्यादा लगाता है। आशाओं का कहना है कि वह सरकार की हर योजना का पूरे क्षेत्र में क्रिन्यान्वयन कराने में पीछे नही रहती है और हर योजना को जन-जन तक पहुंुचाने में लगी रहती है इसके बाद भी उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा और मांगे पूरी होने तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी।  
आशा वर्करों ने अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सीएमओ को भेज कर मानदेय बढ़ाने के साथ होने वाले खर्च को प्रत्येक माह दिलवाने की मांग की है। इस अवसर पर आरती कश्यप, पूनम मौर्य, बाहरा, शशी पाली, रेश्मा, रूबी, फातिमा बेगम, रूपेश कुमारी, आशा कुमारी, हेम कुमारी, नीतू शर्मा, ज्योति, रानी सक्सेना, रीना, नीलम यादव, शोभा मिश्रा, मीना समेत अन्य आशा बहने मौजूद रही।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/ farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/
    1
    farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/
vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/
davaon ke sath khilvad/
nakali dava ka dhandha benaqab/
Bareilly police ka bada action/
Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/
farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/
vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/
davaon ke sath khilvad/
nakali dava ka dhandha benaqab/
Bareilly police ka bada action/
Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे। वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।
    1
    फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार
फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे।
वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे। पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार
बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे।
पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट। थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।
    1
    थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।
थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी: धूमधाम से निकाली गई विघ्नहर्ता भगवान गणेश की शोभायात्रा| उझानी (बदायूॅं) / विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर भक्तों ने भगवान गणेश की शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात निकाली गणेश शोभायात्रा नगर के पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय से आरंभ होकर बदायूं-कछला रोड़, स्टेशन रोड़ होती हुई गंजशहीदा स्थिति राजा पुरुषोत्तम दास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई। पार्क में ही भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया है।
    1
    गणेश चतुर्थी: धूमधाम से निकाली गई विघ्नहर्ता भगवान गणेश की शोभायात्रा| उझानी (बदायूॅं) /
विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर भक्तों ने भगवान गणेश की शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात निकाली गणेश शोभायात्रा नगर के पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय से आरंभ होकर बदायूं-कछला रोड़, स्टेशन रोड़ होती हुई गंजशहीदा स्थिति राजा पुरुषोत्तम दास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई। पार्क में ही भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं BIG BREAKING ➡️ तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप 🚨 बदायूं BIG BREAKING ➡️ तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप ➡️ शादी का झांसा देकर शोषण व ब्लैकमेल का आरोप ➡️ शादी से इनकार पर मारपीट का भी आरोप ➡️ जमाल हुसैन उर्फ कल्लू समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ➡️ बिसौली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
    1
    बदायूं BIG BREAKING

➡️ तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप
🚨 बदायूं BIG BREAKING
➡️ तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप
➡️ शादी का झांसा देकर शोषण व ब्लैकमेल का आरोप
➡️ शादी से इनकार पर मारपीट का भी आरोप
➡️ जमाल हुसैन उर्फ कल्लू समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
➡️ बिसौली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.