Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदित्य गर्ग को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व मंत्री घुराराम के लडके ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग को मिली जान से मारने की धमकी, देर शाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यलय।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
आदित्य गर्ग को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व मंत्री घुराराम के लडके ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग को मिली जान से मारने की धमकी, देर शाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यलय।
More news from बिहार and nearby areas
- Baliya darauli jag Parikrama1
- मऊ। आगामी होली पर्व, रमजान त्योहारो को लेकर जनपद में शुक्रवार की शाम को पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोपागंज व प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट के द्वारा घोसी कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर 15,बड़ागांव से होते हुए नीम तले, शिव मंदिर बड़ा गांव, मानिकपुर असना से होते हुए करीमुद्दीनपुर तक आगामी त्यौहार होली रमजान त्यौहार के शांति व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया तथा गस्त के दौरान आगामी त्यौहार पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो/मैसेज शेयर व टिप्पणी न करने, भेजने व अफवाओं से बचने के लिए लोगों से वार्तालाप करते हुए ।*_1
- मैरवा में डीआईजी का निरीक्षण: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सख्ती के निर्देश मैरवा (सीवान)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) मैरवा कार्यालय में शुक्रवार को सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने पहुंचकर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उनके आगमन पर एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ गौरी कुमारी, इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। डीआईजी ने बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, अनुसंधान की रफ्तार, वारंट व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित वाहन चेकिंग और गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। रिकॉर्ड संधारण, कांड डायरी लेखन, शिकायतों के निष्पादन और थाना स्तर पर जनसुनवाई व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि वे नियमित निरीक्षण करते हैं और मैरवा में कार्य की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा आगामी होली और रामनवमी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है। दो साल से अधिक समय से लंबित मामलों का एसपी व एसडीपीओ के साथ गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है, वहीं ताजा मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर उन्होंने लोगों को जागरूक रहने की अपील की। पुलिस बल की कमी के सवाल पर कहा कि नई नियुक्ति और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार होगा। डीआईजी ने हाल में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को सक्रिय रहकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय बाइक बरामद देवरिया । जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र निवासी ऋषिकेश कुमार गुप्ता पुत्र वृज नंदन गुप्ता की बाइक शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी बाइक मेडिकल कॉलेजदेवरिया से गायब हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और जांच शुरू की गई। मेडिकल कॉलेज के दरोगा इफ्तेखार हुसैन तथा हेड कांस्टेबल ओम नरेश सिंह की तत्परता से तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयास के बाद शाम करीब 6:00 बजे बाइक को रेन बसेरा के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही4
- Post by Radhe Shyam1
- देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मजदूर सऊदी अरब में जेल में बंद होने पर सरकार से वापस बुलाने के लिए गुहार लगाते हुए।1
- बिल्थरारोड। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के एक सप्ताह बाद भी तहसील परिसर में बना सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा हुआ। जिलाधिकारी की हनक स्थानीय अधिकारी के आगे बौनी पड़ गई है। ज्ञात हो कि बीते 19 फरवरी को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा तहसील का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बन्द पड़े शौचालय को देख संबंधित अधिकारी व उपजिलाधिकारी से तुरन्त शौचालय को खुलवाने का निर्देश दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सीयर फैसल आलम ने जिलाधिकारी से कहा शौचालय तहसील को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम से तुरन्त खुलवाने के लिए कहा। किन्तु आदेश के एक सप्ताह बाद भी शौचालय में ताला बंद है। इस सम्बन्ध में तहसील के पूर्व मंत्री अधिवक्ता संघ राशिद कमाल पाशा का कहना है कि जिलाधिकारी साहब के सामने बंद पड़े शौचालय के बारे में कहा गया । उन्होंने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी से शौचालय खुलवाने का निर्देश दिया। किन्तु जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी आजतक शौचालय का ताला नहीं खुला है । जिससे फरियादियों और अधिवक्ताओं को शौच करने में घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।3
- संगठन सृजन अभियान: मैरवा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर मैरवा (सीवान)। बिहार में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को मैरवा में जीरादेई विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा से विधायक और एआईसीसी पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। नेतृत्व चयन की प्रक्रिया में सभी स्तर के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। साथ ही जो कार्यकर्ता किसी कारण से निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें पुनः सक्रिय कर मुख्यधारा से जोड़ना भी प्राथमिकता में है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन सृजन अभियान से मैरवा क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।1
- देवरिया ।खाटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा निकाली, शहर में भक्ति की बयार शहर में आज श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब खाटू श्याम मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान (ध्वज) लेकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ मंदिर प्रांगण से हुई। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। निशान यात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी बाबा श्याम की भक्ति में लीन नजर आए। श्रद्धालु सिर पर निशान रखकर नंगे पांव चल रहे थे, जो उनकी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन के साथ स्वयंसेवकों की टीम भी व्यवस्था संभालती नजर आई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में मंदिर परिसर में आरती और प्रसाद वितरण के साथ निशान यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। निशान यात्रा ने पूरे शहर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया और श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था की ज्योति और प्रज्वलित कर दी।4