logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौरो पंचायत की हकीकत

55 min ago
user_Sirf such
Sirf such
Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
55 min ago

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौरो पंचायत की हकीकत

More news from झारखंड and nearby areas
  • 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya
    1
    5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सदर अस्पताल परिसर में कचरे का लगा अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को अस्पताल गेट के समीप कचरा जमा होने से मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओटी में चल रहे कार्य के कारण निकले कचरे को परिसर में ही एक स्थान पर जमा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में कई दिनों से कचरा पड़े रहने के कारण अब उसका अंबार लग गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वजनों का कहना है कि परिसर में कचरा जमा रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। हवा चलने पर कचरा इधर-उधर फैल रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मरीज प्रियंका कुमारी ,आरती कुमारी, सोनी देवी ने कहा की अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।
    1
    सदर अस्पताल परिसर में कचरे का लगा अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी
रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को अस्पताल गेट के समीप कचरा जमा होने से मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओटी में चल रहे कार्य के कारण निकले कचरे को परिसर में ही एक स्थान पर जमा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में कई दिनों से कचरा पड़े रहने के कारण अब उसका अंबार लग गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वजनों का कहना है कि परिसर में कचरा जमा रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। हवा चलने पर कचरा इधर-उधर फैल रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मरीज प्रियंका कुमारी ,आरती कुमारी, सोनी देवी ने कहा की अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लातेहार जिले में एड्स संक्रमित कुल 136 मरीज पाए गए हैं । यह जानकारी मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार सदर अस्पताल में अवस्थित आईसीटीसी कार्यालय ने दिया है। कार्यालय ने वही बताया कि लोग इस बीमारी से सिर्फ सावधानी से ही बच सकते हैं। वही बताएं कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने रक्त की जांच करवानी चाहिए ताकि समय रहते बीमारी पर काबू पाया जा सके।
    1
    लातेहार जिले में एड्स संक्रमित कुल 136 मरीज पाए गए हैं ।
यह जानकारी मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार सदर अस्पताल में अवस्थित आईसीटीसी कार्यालय ने दिया है। कार्यालय ने वही बताया कि लोग इस बीमारी से सिर्फ सावधानी से ही बच सकते हैं। वही बताएं कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने रक्त की जांच करवानी चाहिए ताकि समय रहते बीमारी पर काबू पाया जा सके।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सिसई के लकया पंचायत में CFTUI मजदूर संघ का एक दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न, कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा मजदूर संघ सी.एफ.टी.यू.आई. के तत्वावधान में सिसई प्रखंड के लकेया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन गुमला जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान और दक्षिणी प्रमंडल उपाध्यक्ष रजक बख्श के निर्देशानुसार किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करना और संगठन का विस्तार करना था। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान के कार्यों और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 2024, 25 और 2026 में संगठन के द्वारा लगभग 200 से अधिक प्रवासी मृतक मजदूरों के शवों को बाहर से झारखंड लाया गया है। अनेक लापता मजदूरों को खोजकर उनके घर तक सकुशल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही मजदूरों का लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वेतन भी वापस दिलाया गया है। संगठन स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी लगातार आवाज उठा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1.सभी प्रवासी मजदूरों का प्रवासी कार्ड अवश्य बनाया जाए, जिसकी जिम्मेदारी परिवार और स्वयं मजदूर की होगी। 2.संगठित मजदूर निबंधन कार्ड सिर्फ रेजा, कुली, मिस्त्री श्रेणी के मजदूरों का ही बनाया जाए और नियोजन फॉर्म में ग्राम मुखिया व पंजीकृत मजदूर संघ के पदाधिकारी का हस्ताक्षर-मोहर अनिवार्य हो। 3. बिना पंजीकृत ठेकेदार या एजेंट जो मजदूरों को बाहर ले जाते हैं, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। CFTUI ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूरों का पलायन रोका जाए और झारखंड में ही रोजगार का सृजन किया जाए। संगठन ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग को भी इस संबंध में अवगत कराने की बात कही। इस अवसर पर लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, बीना देवी, विरांति देवी, कांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, संगीता देवी, लगती देवी, संपत्ति देवी, देवंती देवी, फूलमति देवी, रितु कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया देवी, दीपक तुरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूर उपस्थित थे।
    1
    सिसई के लकया पंचायत में CFTUI मजदूर संघ का एक दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न, कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मजदूर संघ सी.एफ.टी.यू.आई. के तत्वावधान में सिसई प्रखंड के लकेया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन गुमला जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान और दक्षिणी प्रमंडल उपाध्यक्ष रजक बख्श के निर्देशानुसार किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करना और संगठन का विस्तार करना था।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान के कार्यों और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 2024, 25 और 2026 में संगठन के द्वारा लगभग 200 से अधिक प्रवासी मृतक मजदूरों के शवों को बाहर से झारखंड लाया गया है। अनेक लापता मजदूरों को खोजकर उनके घर तक सकुशल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही मजदूरों का लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वेतन भी वापस दिलाया गया है। संगठन स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी लगातार आवाज उठा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1.सभी प्रवासी मजदूरों का प्रवासी कार्ड अवश्य बनाया जाए, जिसकी जिम्मेदारी परिवार और स्वयं मजदूर की होगी।
2.संगठित मजदूर निबंधन कार्ड सिर्फ रेजा, कुली, मिस्त्री श्रेणी के मजदूरों का ही बनाया जाए और नियोजन फॉर्म में ग्राम मुखिया व पंजीकृत मजदूर संघ के पदाधिकारी का हस्ताक्षर-मोहर अनिवार्य हो।
3.  बिना पंजीकृत ठेकेदार या एजेंट जो मजदूरों को बाहर ले जाते हैं, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
CFTUI ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूरों का पलायन रोका जाए और झारखंड में ही रोजगार का सृजन किया जाए। संगठन ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग को भी इस संबंध में अवगत कराने की बात कही।
इस अवसर पर लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, बीना देवी, विरांति देवी, कांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, संगीता देवी, लगती देवी, संपत्ति देवी, देवंती देवी, फूलमति देवी, रितु कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया देवी, दीपक तुरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूर उपस्थित थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम

बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    21 hrs ago
  • एक कविता.... वीर तेजाजी 🙏.... A poem of lokdevata VEER TEJAJI 🙏.
    1
    एक कविता.... वीर तेजाजी 🙏.... A poem of lokdevata VEER TEJAJI 🙏.
    user_Shyam Pokra
    Shyam Pokra
    Ratu, Ranchi•
    4 hrs ago
  • लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस
    1
    लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस 
लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सदर अस्पताल के प्रबंधक की तत्परता से शव के पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष वाहन से पहुंचाया घर रूपेश कुमार लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बानपुर में मंगलवार को महिला लालमणि देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की तत्परता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मोक्ष वाहन की व्यवस्था कर शव को उसके घर तक पहुंचाया। इससे स्वजनों को शव ले जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार, कर्मदेव सिंह करमा पर्व को लेकर करमदाही लेने जंगल गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी लालमणि देवी को घर में फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल प्रबंधक की तत्परता से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी कराई गई। इसके बाद मोक्ष वाहन से शव को बानपुर स्थित घर पहुंचाया गया। घटना को लेकर स्वजनों में शोक का माहौल है।
    1
    सदर अस्पताल के प्रबंधक की तत्परता से शव के पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष वाहन से पहुंचाया घर
रूपेश कुमार लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बानपुर में मंगलवार को महिला लालमणि देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की तत्परता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मोक्ष वाहन की व्यवस्था कर शव को उसके घर तक पहुंचाया। इससे स्वजनों को शव ले जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिली।
जानकारी के अनुसार, कर्मदेव सिंह करमा पर्व को लेकर करमदाही लेने जंगल गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी लालमणि देवी को घर में फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल प्रबंधक की तत्परता से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी कराई गई। इसके बाद मोक्ष वाहन से शव को बानपुर स्थित घर पहुंचाया गया। घटना को लेकर स्वजनों में शोक का माहौल है।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लातेहार के बानपुर में अवस्थित एक घर में फंदे से लटकता महिला का शव मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बानपुर ग्राम निवासी कर्मदेव सिंह मंगलवार की सुबह घर से करमा पर्व के लिए करम पेड़ की डलिया लाने जंगल गया था ।जब वापस घर लौटा तो पत्नी लाल मणि देवी का शव घर में फंदे से लटकता पाया। मामले पर लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वही बताया कि मामले को थाने में आप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है वही मामले की छानबीन की जा रही है।
    1
    लातेहार के बानपुर में अवस्थित एक घर में फंदे से लटकता महिला का शव मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बानपुर ग्राम निवासी कर्मदेव सिंह मंगलवार की सुबह घर से करमा पर्व के लिए करम पेड़ की डलिया लाने जंगल गया था ।जब वापस घर लौटा तो पत्नी लाल मणि देवी का शव घर में फंदे से लटकता पाया। मामले पर लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वही बताया कि मामले को थाने में आप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है वही मामले की छानबीन की जा रही है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.