logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटा घायल कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के मड़ई मुका गांव के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद निवासी वीरपाल अपनी मां मुन्नी देवी के साथ स्कूटी से अकबरपुर माती जा रहे थे। जैसे ही वे मड़ई मुका गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरपाल के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि मुन्नी देवी के सिर में गहरी चोट बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को हाईवे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

7 hrs ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटा घायल कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के मड़ई मुका गांव के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद निवासी वीरपाल अपनी मां मुन्नी देवी के साथ स्कूटी से अकबरपुर माती जा रहे थे।

जैसे ही वे मड़ई मुका गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरपाल के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि मुन्नी देवी के सिर में गहरी चोट बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को हाईवे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने रविवार शाम करीब 5 बजे थाना परिसर स्थित मंदिर में आपसी सहमति से विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले सरस्वती और सीलू दोनों बालिग हैं और पूरी तरह होशोहवास में पति-पत्नी बनने का निर्णय लिया। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। युगल ने पुलिस के समक्ष लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत कर अपनी स्वतंत्र इच्छा और रजामंदी की पुष्टि की। बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्रीय नुमाइश में हुई थी। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन दोनों के दृढ़ निर्णय के बाद आपत्तियां समाप्त हो गईं और परिवारजन शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं और उनकी सहमति से विवाह संपन्न हुआ है, इसलिए इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी बाधा नहीं है। मंगलपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी कमलेश यादव ने सोमवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि दोनों बालिक है और उन्होंने अपनी आपसी सहमति से शादी रचाई है
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने रविवार शाम करीब 5 बजे थाना परिसर स्थित मंदिर में आपसी सहमति से विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले सरस्वती और सीलू दोनों बालिग हैं और पूरी तरह होशोहवास में पति-पत्नी बनने का निर्णय लिया। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे।
युगल ने पुलिस के समक्ष लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत कर अपनी स्वतंत्र इच्छा और रजामंदी की पुष्टि की। बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्रीय नुमाइश में हुई थी। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन दोनों के दृढ़ निर्णय के बाद आपत्तियां समाप्त हो गईं और परिवारजन शादी के लिए तैयार हो गए।
पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं और उनकी सहमति से विवाह संपन्न हुआ है, इसलिए इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी बाधा नहीं है। मंगलपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी कमलेश यादव ने सोमवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि दोनों बालिक है और उन्होंने अपनी आपसी सहमति से शादी रचाई है
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी कानपुर देहात। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से मंदिर में विवाह रचा लिया। थाना परिसर स्थित मंदिर में संपन्न हुए इस विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। शादी के बाद युगल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। दोनों ने पुलिस को एक लिखित समझौता पत्र सौंपा, जिसमें स्पष्ट किया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने स्वयं को बालिग बताते हुए अपने निर्णय लेने में सक्षम होने की बात कही। बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी। मुलाकात दोस्ती में और दोस्ती प्रेम में बदल गई। प्रारंभ में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असहमति जताई गई, लेकिन बाद में परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में विधिवत विवाह संपन्न करा दिया गया। एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
    1
    मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
कानपुर देहात। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से मंदिर में विवाह रचा लिया। थाना परिसर स्थित मंदिर में संपन्न हुए इस विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। शादी के बाद युगल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है।
दोनों ने पुलिस को एक लिखित समझौता पत्र सौंपा, जिसमें स्पष्ट किया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने स्वयं को बालिग बताते हुए अपने निर्णय लेने में सक्षम होने की बात कही।
बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी। मुलाकात दोस्ती में और दोस्ती प्रेम में बदल गई। प्रारंभ में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असहमति जताई गई, लेकिन बाद में परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में विधिवत विवाह संपन्न करा दिया गया।
एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • औरैया। सत्ती तालाब के सौंदर्य करण का कार्य पालिका प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यहीं पर गंदा पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। पंपिंग सेट पर ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मी को मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
    1
    औरैया। सत्ती तालाब के सौंदर्य करण का कार्य पालिका प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यहीं पर गंदा पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। पंपिंग सेट पर ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मी को मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* *मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा* *जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर* *टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा* *वीडियो में दबंग व्यक्ति अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर* *
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल*
*मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा*
*जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर*
*टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा*
*वीडियो में दबंग व्यक्ति  अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर*
*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....
    1
    जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत  अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को  लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है
    1
    लोकेशन --- कानपुर देहात 
रिपोर्टर --- सागर भारतीय 
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है।
युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं।
शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं।
एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संदलपुर कस्बे में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार शाम वह मजार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मामले में थाना मंगलपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदलपुर कस्बे में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार शाम वह मजार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
मामले में थाना मंगलपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कानपुर देहात,झींझक क्षेत्र के कुन्हा गढ़ा तालाब पर संत निरंकारी मंडल झींझक के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। अभियान के तहत तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पूरे परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। इस दौरान राहगीरों व स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंके और स्वच्छता बनाए रखने में सभी सहयोग करें। अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।
    1
    कानपुर देहात,झींझक क्षेत्र के कुन्हा गढ़ा तालाब पर संत निरंकारी मंडल झींझक के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। अभियान के तहत तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।
स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पूरे परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। इस दौरान राहगीरों व स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
मंडल के पदाधिकारियों ने अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंके और स्वच्छता बनाए रखने में सभी सहयोग करें। अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील में स्पेशल बूथ डे के अवसर पर तहसीलदार राकेश चंद्र ने गोहानी बांगर, महटोली, खोजफूल और सिहुंरा गांव के बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को फॉर्म-6 के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।
    1
    सिकंदरा तहसील में स्पेशल बूथ डे के अवसर पर तहसीलदार राकेश चंद्र ने गोहानी बांगर, महटोली, खोजफूल और सिहुंरा गांव के बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को फॉर्म-6 के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.