जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने धारा-163 के तहत आदेश किए जारी *-लघु सचिवालय क्षेत्र में चार या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रहेगा प्रतिबंध* *पलवल, 15 अप्रैल।* जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए 16 अप्रैल 2026 को विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन/धरने की संभावना के दृष्टिïगत लघु सचिवालय पलवल क्षेत्र में चार या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से प्रभावी होगा और सामान्य स्थिति बहाल होने तक लागू रहेगा। जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने इस प्रकार की गतिविधियों से कानून एवं व्यवस्था भंग होने, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न होने तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत किसी भी प्रकार के हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, गंडासा, चाकू आदि, ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री तथा अन्य संदिग्ध वस्तुएं साथ लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। *कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त प्रावधान लागू, उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई* जिलाधीश ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सडक़ों, मार्गों, रेलवे ट्रैक, जल मार्गों, बिजली आपूर्ति केंद्रों को अवरुद्ध करने तथा किसी भी प्रकार के जुलूस या आंदोलन पर भी लागू रहेगा। हालांकि यह आदेश सशस्त्र बलों, अद्र्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों एवं एटीएम में नकदी पहुंचाने वाले सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा-233 सहित संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता करते हुए किए गए विकास कार्यों को प्रेस वार्ता करते हुए जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया* *और प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध अलावा के लिए भी हमने संसद में बहुत प्रमुखता से बात को रखा है और आंवला उत्पादन करने वाले को बहुत जल्द फायदा मिलेगा*। ओम प्रकाश प्रजापति की रिपोर्ट1
- फिरोजपुर झिरका शहर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले के परिजन ने लगाई इंसाफ की गुहार।1
- नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में सीवर लाइन की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और संबंधित जेई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका शहर में मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे सीवरेज की सफाई करने के लिए राजेंद्र उर्फ कलुआ (28) निवासी सेवली जिला पलवल सफाई करने के लिए सिवरेज में उतारा था। आरोप है कि ठेकेदार ने किसी तरह का कोई सेफ्टी उपकरण नहीं दिया। जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो तुरंत जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। इसकी सूचना ठेकेदार ने अन्य कर्मचारियों को दी। जिसके बाद पास में काम कर रहे गांव नूनाबड़ी जिला सहारनपुर के रहने वाले अब्दुल कलाम भी गटर में कूद गया। जब करीब 5 मिनट बाद अब्दुल कलाम भी अंदर बेहोश हो गया तो एक अन्य कर्मचारी अरबाज निवासी मेरठ भी सिवरेज में उतर गया। अंदर जहरीली गैस से उसका भी काम उड़ गया और वह बेहोश हो गया। लेकिन अरबाज को वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में निकाल लिया और गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा बीते रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही सीवर में उतार दिया गया था । ना तो उन्हें गैस मास्क दिए गए और ना ही कोई अन्य जरूरी सुरक्षा किट। ऐसे में जहरीली गैस का असर सीधे उनके शरीर पर पड़ा, जिससे ये हादसा हुआ। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे सीधी लापरवाही बताया है। बताया जा रहा है कि सीवर सफाई का काम एक ठेकेदार को दिया गया था। हादसे के बाद वो मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर काम सही तरीके से और नियमों के तहत कराया जाता, तो शायद ये हादसा टल सकता था। घायल अरबाज को मिली सेफ्टी बेल्ट, बच गई जान घायल अरबाज के बताया कि अब्दुल कलाम राजेंद्र को बचाने के चक्कर में अंदर कूदा था। लेकिन जल्दी में उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहनी थी। अब्दुल करीब 3 मिनट बाद ही बेहोश होकर नीचे गिर गया। अरबाज ने बताया कि वह दोनों को बचाने के लिए जैसे ही अंदर कूद रहा था,इतने में ही किसी ने उसके शरीर पर सेफ्टी बेल्ट लगा दी और वह मदद के लिए अंदर कूद गया। अरबाज बताते है कि उसने अब्दुल और राजेंद्र को अपने हाथों में उठा लिया था। लेकिन ,थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश हो गए। जिसके बाद अरबाज को ऊपर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे खींच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 3 घंटे बाद अस्पताल में अरबाज को होश आया। अरबाज ने बताया कि अगर उन्हें भी सही समय पर सेफ्टी बेल्ट नहीं मिलती तो आज वह भी जिंदा नहीं रहते। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों को करीब 45 मिनट बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर निकाला गया था। डर की वजह से कोई उन्हें बचाने के लिए नहीं कूदा। मृतक अब्दुल कलाम के दो बच्चे है। जिनमें 2 साल का लड़का और 2 महीने की लड़की है। वहीं मृतक राजेंद्र के भी दो बच्चे है, जिनमें 4 साल की लड़की, वहीं 4 महीने का एक लड़का है। वहीं इस हादसे के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम रूम में फर्जी नहीं होने से शव से आई बदबू मृतकों परिजन सोनू , अरबाज सहित अन्य लोगों ने बताया कि वह करीब 11 बजे शवों को लेकर अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम रूम में फ्रीजर नहीं होने से शवों को वैसे हो रखा गया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बर्फ की सिल्लियां लाने के लिए बोला ताकि शव खराब नहीं हो। जिसके बाद दोनों के परिजन रात भर बर्फ की सिल्लियां ढूंढते रहे। काफी देर बाद उन्हें बर्फ मिली। इसके बाद बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे फिर से उन्हें बर्फ लाने के लिए बोला गया। फिर से वह बर्फ की सिल्लियां लेने गए। उन्होंने कहा कि बिना फ्रिजर के शवों से बदबू आने लगी था। अल आफिया अस्पताल में बहुत बुरे हालत है।2
- Post by Naseem Akram Akram1
- सरकार को किसान मजदूर की पीड़ा अवश्य सुननी होगी। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति1
- मथुरा जनपद के कोसीकला मैं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी पर वृंदावन के दीपक ने लगे आरोपों का मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने किया खारिज1
- Post by माथुर पत्रकार1
- प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता करते हुए किए गए विकास कार्यों को प्रेस वार्ता करते हुए जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया* *पत्रकारों ने तीखे सवाल पूछे तो सांसद ने सभी प्रश्नों को जवाब देते हुए कहा कि किसानों के लिए संसद भवन में मुद्दा उठाया था* *और प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध अलावा के लिए भी हमने संसद में बहुत प्रमुखता से बात को रखा है और आंवला उत्पादन करने वाले को बहुत जल्द फायदा मिलेगा*। ओम प्रकाश प्रजापति की रिपोर्ट2
- नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में सीवर लाइन की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई।1