Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा पर ढींगपुर बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव, रामायण पाठ, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारा गुरु पूर्णिमा पर ढींगपुर बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव, रामायण पाठ, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारा
विरेन्द्र कुमारशर्मा
गुरु पूर्णिमा पर ढींगपुर बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव, रामायण पाठ, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारा गुरु पूर्णिमा पर ढींगपुर बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव, रामायण पाठ, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारा
More news from राजस्थान and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा पर ढींगपुर बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव, रामायण पाठ, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारा गुरु पूर्णिमा पर ढींगपुर बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव, रामायण पाठ, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारा1
- सोमवार को बारां के भाजपा सांसद कार्यालय में छबड़ा-छीपाबड़ौद विधायक अनुज सिंह सिंघवी की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण संगठन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश शिकरवार ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश वैष्णव, सहकारी समिति छीपाबड़ौद चेयरमैन मुरारी लाल नागर, हरनावदाशाहजी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आशिक अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बारां के छबड़ा में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि पार्टी ऐसे योग्य, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित लोगों को चुनाव में अवसर देगी, जो जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटेंगे, जिससे आगामी नगरीय निकाय, नगर पालिका, पंचायत समिति, जिला परिषद, प्रधान और जिला प्रमुख के चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएगा। बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।2
- आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक श्रद्धालु ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में अपनी करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति समर्पित कर दी। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पिछले 10 वर्षों से लगातार सांवलिया सेठ के दरबार में हाजिरी लगा रहा था और इस दौरान उसने 100 से अधिक बार मंदिर के दर्शन किए। अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ की गई वर्षों की साधना आखिरकार पूर्ण होने पर श्रद्धालु ने अपनी पूरी संपत्ति भगवान को अर्पित कर दी। यह घटना क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भक्त का कहना है कि सांवलिया सेठ की असीम कृपा से जीवन में मिली खुशियों और सफलताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उसने यह संकल्प लिया था। सांवलिया सेठ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस अनूठे समर्पण ने एक बार फिर सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा और विश्वास को उजागर किया है।1
- Looking for Job Job Title : Driver Expected Salary : 20000 City / Locality : kota Experience Level : 5-10 Years Job Type : Full Time Education Qualification : 12th Pass job1
- मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ में अघोषित बिजली कटौती और 'लोड सेटिंग' के नाम पर हो रही मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली काटी जा रही है, जबकि विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती। कई दिनों से रात के समय घंटों बिजली गुल रहने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में लोग सीधे बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों से जवाब मांगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों के अचानक पहुंचने पर कुछ बिजली कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए और जल्दबाजी में अपनी चप्पल तक वहीं छोड़कर चले गए। इससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कुछ समय में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती और 'लोड सेटिंग' के नाम पर हो रही मनमानी नहीं रुकी, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और बार-बार की अघोषित कटौती किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें हैं: अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए, लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही मनमानी पर रोक लगे, रात के समय नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कटौती आवश्यक होने पर पहले से सार्वजनिक सूचना जारी की जाए।2
- गुना में गौ माता के सम्मान में और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बड़ी रैली निकाली गई। यह रैली गुना के मानस भवन से शुरू होकर लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाटरोड, हनुमान चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची। रैली में गुना के समाजसेवी, हिंदू संगठन के पदाधिकारी और धर्म प्रेमी शामिल हुए। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग करना था। पूरे भारतवर्ष में एक साथ एक समय पर यह मांग उठाई जा रही है। हिंदू सनातन धर्म के संतों द्वारा आवाहन किया गया था कि अलग-अलग जिलों से गौ माता के लिए हस्ताक्षर पत्र भरे जाएं और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे जाएं। इस आवाहन के अनुसार, 27 जुलाई को पूरे भारतवर्ष के जिलों से हस्ताक्षर फार्म पत्र कलेक्टर महोदय को सौंपे गए। गुना में भी कलेक्टर सभागार में सभी सनातनी और गोभक्त एक घंटे तक कलेक्टर महादेव को ज्ञापन देने के लिए खड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम और नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने से मना कर दिया गया। आखिरकार गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को सभी सनातनियों के निवेदन पर आना ही पड़ा और ज्ञापन स्वीकार करना पड़ा।2
- गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के भिंडरा गांव में बिना लाइसेंस अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फतेहगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब बेची जा रही है, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में फतेहगढ़ शराब दुकान के संचालक के मुनीम ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी व्यक्ति को गांव में शराब बेचने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा सहयोग किया जाएगा। अब इस पूरे मामले में लोगों की नजर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। यदि जांच में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।3