Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्द्वानी में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी। The Aman Times पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और एमबी इंटर कॉलेज में होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को राजनाथ सिंह यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। CM धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए—सुरक्षा और सभी व्यवस्थाएं आज ही पूरी हों। 👉 बोले—4 साल में सरकार ने किए ऐतिहासिक काम 👉 समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कहा—उत्तराखंड की पहल अब दूसरे राज्यों तक पहुंच रही
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
हल्द्वानी में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी। The Aman Times पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और एमबी इंटर कॉलेज में होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को राजनाथ सिंह यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। CM धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए—सुरक्षा और सभी व्यवस्थाएं आज ही पूरी हों। 👉 बोले—4 साल में सरकार ने किए ऐतिहासिक काम 👉 समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कहा—उत्तराखंड की पहल अब दूसरे राज्यों तक पहुंच रही
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- The Aman Times पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और एमबी इंटर कॉलेज में होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को राजनाथ सिंह यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। CM धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए—सुरक्षा और सभी व्यवस्थाएं आज ही पूरी हों। 👉 बोले—4 साल में सरकार ने किए ऐतिहासिक काम 👉 समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कहा—उत्तराखंड की पहल अब दूसरे राज्यों तक पहुंच रही1
- Post by Dehradun City News1
- राजपुर रोड से विधायक खजान दास मंत्री बने. देहरादून हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा मंत्री बने रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी भी धामी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा मंत्री बने हैं।1
- ▓▓▓ 📰 PRIME PROPERTY + CONSTRUCTION OFFER – TURNER ROAD, DEHRADUN ▓▓▓ 📍 Location: Aakruti Vihar, Turner Road – Prime Residential Belt Hamare paas Turner Road ke is prime location par 36×63 (approx.) dimension ka premium plot available hai 🏡 Aur sabse khaas baat — isi plot par aap apna dream modern home banwa sakte hain, bilkul usi design & quality ke saath jo aap video mein dekh rahe hain 🎥✨ 📐 Plot Details ✔ Front – 37 Feet ✔ Depth – 65 Feet ✔ 20 Feet Wide Road ✔ Perfect for Luxury 3BHK / 4BHK Home 💰 Price – ₹45,000 Per Gaj (Negotiable) 🎥 Construction Vision Is plot par aapko hum modern elevation + premium finishing + smart layout ke saath complete ghar bana ke de sakte hain — ✔ Stylish front elevation ✔ Spacious rooms & parking ✔ Quality construction with expert supervision ✔ Budget-friendly to luxury options available 📍 Connectivity (Approx Distance) 🚌 ISBT – 4–5 KM 🏙 Clock Tower – 5–6 KM ✈ Airport – 28–30 KM 🎓 Graphic Era – 3–4 KM 🌳 FRI – 6–7 KM 🏫 Nearby Schools & Colleges St. Joseph’s Academy | Brightlands | The Asian School DAV PG College | DBS College ⭐ Why This Deal is Special? ✔ Plot + Construction = Complete Solution ✔ Prime location with high demand ✔ Peaceful & developed society ✔ Strong future appreciation 📞 Site Visit + Construction Planning ke liye contact karein 📲 9528242511 | 8077606460 #TurnerRoad #AakrutiVihar #DehradunProperty #PlotWithConstruction #DreamHomeDehradun #LuxuryHome #RealEstateDehradun #UttarakhandHousing #BuildYourHome #SmartInvestment1
- हल्द्वानी में घर लौट रहे एक भाई-बहन का दो बाइक सवार गुंडों ने पीछा किया। हाथ मारकर, परेशान करके बहन को डराया, वो चिल्लाती रही और भाई पूरी ताकत से बाइक दौड़ाता रहा ताकि जान बचा सके। आखिर कब तक ऐसी घटनाएँ होती रहेंगी? रात में बाहर निकलना भी अब खतरे से खाली नहीं रहा! फिर भी अच्छी बात ये कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों अजय फर्त्याल (फतेहपुर निवासी) और अजय सिंह थापा (बड़ी मुखानी निवासी) को गिरफ्तार कर लिया।1
- हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कारागार रोशनाबाद में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन हरिद्वार, संवाददाता | स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ धर्म की राजधानी कही जाने वाली तीर्थ नगरी हरिद्वार में इस बार हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक ऐसा आध्यात्मिक आयोजन हुआ जिसने कारागार की कठोर दीवारों के भीतर भी भक्ति, आत्मचिंतन और सुधार की नई रोशनी जगा दी। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वावधान में जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में सर्वजन कल्याण की भावना से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कैदियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत की अमृतमयी कथा का श्रवण कराया। राजा परीक्षित और कलयुग की कथा से दिया धर्म का संदेश कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सर्वप्रथम सप्ताह कथा का आयोजन शुक्रताल में हुआ था, जहां सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया था। उन्होंने विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जब राजा परीक्षित को यह ज्ञात हुआ कि पृथ्वी पर कलयुग का आगमन हो चुका है, तब वे स्वयं कलयुग को खोजते हुए गंगा तट तक पहुंचे। वहां उनकी भेंट कलयुग से हुई। राजा परीक्षित ने उसे पृथ्वी से चले जाने का आदेश दिया, लेकिन कलयुग ने निवेदन किया कि जैसे सतयुग, त्रेता और द्वापर को स्थान मिला, वैसे ही उसे भी रहने के लिए स्थान दिया जाए। तब राजा परीक्षित ने चार स्थानों— जहां जुआ खेला जाता हो, जहां निर्दोष पशुओं की हत्या होती हो, जहां मद्यपान होता हो, और जहां पराई स्त्री के साथ दुर्व्यवहार होता हो— वहीं कलयुग को निवास करने की अनुमति दी। परंतु कलयुग ने पुनः निवेदन किया कि राजा के भय से उनके राज्य में ये चारों अधर्म नहीं होते। तब राजा परीक्षित ने उसे स्वर्ण में वास करने की अनुमति दी। कथा के अनुसार, अधर्म से बने जरासंध के स्वर्ण मुकुट को धारण करते ही उसी मुकुट में कलयुग का प्रवेश हो गया और वहीं से अधर्म का प्रभाव आरंभ हुआ। श्राप, पश्चाताप और भागवत कथा का महात्म्य कथा के दौरान शास्त्री जी ने बताया कि एक बार शिकार के दौरान प्यास और थकान से व्याकुल राजा परीक्षित ने ऋषि समिक मुनि के गले में मृत सर्प डाल दिया। यह अपमान देखकर उनके पुत्र श्रृंगी ऋषि ने क्रोधित होकर राजा परीक्षित को श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु हो जाएगी। जब राजा परीक्षित को इस श्राप का ज्ञान हुआ तो उन्होंने अपने पुत्र जनमेजय को राजगद्दी सौंप दी और गंगा तट स्थित शुक्रताल पहुंचकर जीवन के अंतिम सात दिनों में आत्मकल्याण का मार्ग चुना। वहीं वेदव्यास जी के पुत्र सुखदेव जी का आगमन हुआ और उन्होंने सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत सुनाया। कथा श्रवण के पश्चात राजा परीक्षित को परम पद की प्राप्ति हुई और वे भगवान विष्णु के वैकुंठ धाम के अधिकारी बन गए। भागवत कथा: आत्मशुद्धि और मोक्ष का मार्ग कथा व्यास ने कहा कि तभी से अपने जीवन का कल्याण चाहने वाले भक्त भागवत सप्ताह का आयोजन करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, वैराग्य और परमात्मा से जुड़ने का दिव्य माध्यम है, जो मनुष्य को अंततः भगवत धाम का अधिकारी बनाता है। कैदियों के जीवन में सुधार की पहल इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि समाज के प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को संकल्प लेकर समय-समय पर कारागारों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। इससे बंदियों के मन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वे अपने जीवन की गलतियों को सुधारने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कैदियों के भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत हो जाए तो वे समाज में लौटकर एक नया और बेहतर जीवन जी सकते हैं। जेल प्रशासन ने जताया आभार जिला कारागार के अधीक्षक मनोज आर्य ने श्री अखंड परशुराम अखाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े द्वारा समय-समय पर कारागार में इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। भागवत पूजन के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी जलज कौशिक द्वारा विधिवत श्रीमद् भागवत का पूजन किया गया। इस अवसर पर पंडित सतीश तिवारी, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, बलविंदर चौधरी, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, बृजमोहन शर्मा, संजू अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भागवत पूजन सम्पन्न कराया। कारागार में भक्ति का संदेश कारागार जैसी जगह, जहां आमतौर पर अपराध और दंड की कहानियां लिखी जाती हैं, वहीं श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से पश्चाताप, आत्मशुद्धि और मोक्ष की नई कहानी लिखी जा रही है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब धर्म का दीपक जलता है तो उसकी रोशनी सबसे अंधेरी जगहों तक भी पहुंच जाती है। — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़3
- Post by A Bharat News 101
- बद्रीनाथ/उत्तराखंड। राज्य में जहां आज मौसम बेहद खराब है तो वही कल शाम से रुकरुक कर बारिश हो रही है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड लोट आई हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी एक दो दिन मासूम मानसून वाला बना रहेगा।1