Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के हज़ारीबाग़ में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर पत्रकारों पर जिस तरह हमला हुआ, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है. जब सवाल पूछना गुनाह हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र ख़तरे में है...पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन झारखंड के हज़ारीबाग़ में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर पत्रकारों पर जिस तरह हमला हुआ, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है. जब सवाल पूछना गुनाह हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र ख़तरे में है...पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
Jay Kumar
झारखंड के हज़ारीबाग़ में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर पत्रकारों पर जिस तरह हमला हुआ, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है. जब सवाल पूछना गुनाह हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र ख़तरे में है...पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन झारखंड के हज़ारीबाग़ में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर पत्रकारों पर जिस तरह हमला हुआ, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है. जब सवाल पूछना गुनाह हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र ख़तरे में है...पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के हज़ारीबाग़ में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर पत्रकारों पर जिस तरह हमला हुआ, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है. जब सवाल पूछना गुनाह हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र ख़तरे में है...पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन1
- 🚨 ट्यूशन से लौट रही छात्रा की पंडरासाली सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो चालक फरार पंडरासाली से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव जोंकोंससन लौट रही कक्षा 10 की 15 वर्षीय छात्रा श्रेया हेंब्रम की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा भोया के पास कैप्टन चौक में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक और आसपास मौजूद लोगों ने घायल श्रेया को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल से स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि श्रेया हेंब्रम अपनी 6 सहेलियों के साथ शाम करीब 5:30 बजे ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। #पंडरासाली #पश्चिमी_सिंहभूम #westsinghbhum #चाईबासा_हादसा #सड़क_दुर्घटना #छात्रा_की_मौत #BreakingNews #JharkhandNews #WestSinghbhum #RoadAccident #JusticeForShreya #SadNews #LocalNews #KolhanBreakingNews #LatestUpdate1
- सरायकेला- सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ती तपिश और हीटवेव को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा जनसेवा की एक अनूठी पहल की गई है। बुधवार को स्थानीय श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में स्थापित ‘अमृत धारा’ (प्याऊ) का उद्घाटन माननीय अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश द्वारा फीता काटकर किया गया। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण मौसम में आम जनमानस को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के अनुसार, इस प्याऊ से प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। सरायकेला जिला मुख्यालय होने के कारण यहाँ दूर-दराज से लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, जिन्हें इस व्यवस्था से काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा, "इस वर्ष कम वर्षा के कारण हीटवेव का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे समय में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी और मारवाड़ी युवा मंच ने मिलकर बहुत ही कम समय में यह सराहनीय व्यवस्था की है। चौक-चौराहों पर पेयजल की उपलब्धता से आम लोगों को इस भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।" इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के राजकुमार अग्रवाल, ललित चौधरी, अनमोल सेक्सेरिया, आनंद अग्रवाल, अरुण सेक्ससेरिया, संजय चौधरी, और अमित अग्रवाल समेत संघ के कई सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।2
- Post by Ravi Gupta1
- Seraikella खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कुचाई प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचल पदाधिकारी (CO) भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सांसद ने सरायकेला परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विभाग, बिजली, शिक्षा एवं गव्य विकास विभाग की कार्यशैली पर उन्होंने असंतोष जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। समीक्षा के दौरान सांसद ने खरसावां जलापूर्ति योजना में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही गोंडामारा (खरसावां) एवं मरांगहातु (कुचाई) सहित कई जलापूर्ति योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचने पर चिंता जताई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में देरी पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को पूर्ण वोल्टेज के साथ नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। सांसद मुंडा ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे और समाज के हर वर्ग को समान रूप से विकास का लाभ मिले। उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा कार्यों में जवाबदेही के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष तरुण डे, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, रेंगो पूर्ति, मानसिंह मुंडा, सकरी दोंगो, फागु मुंडा, मुकेश मुदुईया, सचिन हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, शंकर लोवादा, कन्हैया लाल समाड़, सौरव तांती, जगबंधु महतो, रामचंद्र लोहार, रतन मुखी, बुधनलाल कुम्हार, अशोक मुंडरी, करण हेम्ब्रम, गोपी बोदरा, जय प्रकाश महतो, मंगल सिंह हांसदा एवं गोबर्धन गागराई सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- सर्पदंश पीड़ित परिवार से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो द्वारा मुआवजा राशि में कथित अवैध वसूली, धमकी एवं न्याय की गुहार का मामला सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा निवासी संगीता दास द्वारा एक अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि उनके पुत्र अंश दास की पिछले वर्ष सर्पदंश के कारण दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि प्राप्त करने हेतु उन्होंने संबंधित लोगों से सहयोग लिया। पीड़िता के अनुसार, सहयोग के माध्यम से उन्हें ₹4 लाख की सरकारी मुआवजा राशि प्राप्त हुई। हालांकि, मुआवजा मिलने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनसे जबरन एसबीआई बैंक का चेक (संख्या: 807751) भी ले लिया गया, ताकि उस राशि की निकासी की जा सके। संगीता दास ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने सहयोग किया है तो वह उसके लिए आभारी हैं, लेकिन सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि उनके बच्चों के भविष्य के लिए है। उनका एक और छोटा बेटा है, और वह चाहती हैं कि इस राशि को उसके नाम पर सुरक्षित (फिक्स डिपॉजिट) कर दिया जाए, जिससे उसकी पढ़ाई-लिखाई एवं भविष्य सुरक्षित रह सके। मामले का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि दिनांक 21 अप्रैल 2026 को संगीता दास ने सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी को एक लिखित आवेदन भी सौंपा है। इस आवेदन में उन्होंने विस्तारपूर्वक दीपक महतो द्वारा कथित वसूली, दबाव एवं भयादोहन की जानकारी दी है तथा न्याय दिलाने की मांग की है। यह आवेदन इस पूरे प्रकरण को और अधिक गंभीर बनाता है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता को दर्शाता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। रात के समय, लगभग 9 बजे, उनके घर जाकर दरवाजा खटखटाना, दबाव बनाना और यह कहना कि “अगर पैसा नहीं दिया तो ब्लॉक में जाकर मुआवजा राशि वापस करवा दी जाएगी” — यह व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पीड़िता ने जयराम महतो से भी न्याय की गुहार लगाई है तथा उनके संगठन के माध्यम से सहायता राशि प्राप्त होने पर धन्यवाद व्यक्त किया है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि संगठन के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा इस प्रकार का आचरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मामला एक शोकग्रस्त एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के साथ संभावित शोषण का प्रतीक है, जो समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।1
- seraikella | chandil : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज... बिष्णु महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय, राँची से गुहार लगाई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आदेश की प्रति पीड़िता को भी भेजी गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले को वापस लेने के लिए दबाव और धमकियाँ दी जा रही हैं। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बढ़ी है। BreakingNews | ichagarhpolice | chandilnews | suryodaysamvaad1
- 🏠 मई–जून 2026 में जनगणना व हाउस लिस्टिंग शुरू: उपायुक्त ने तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी #पश्चिमी_सिंहभूम #चाईबासा #कोल्हान #जनगणना2026 #JharkhandNews #Census2026 #HouseListing #उपायुक्त #सरकारी_घोषणा #झारखंड_समाचार #IndiaCensus #BreakingNews #LatestUpdate #DistrictAdministration #PublicNotice #KolhanNews1