Shuru
Apke Nagar Ki App…
SERAIKELLA | ICHAGARH : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज... seraikella | chandil : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज... बिष्णु महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय, राँची से गुहार लगाई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आदेश की प्रति पीड़िता को भी भेजी गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले को वापस लेने के लिए दबाव और धमकियाँ दी जा रही हैं। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बढ़ी है। BreakingNews | ichagarhpolice | chandilnews | suryodaysamvaad
Awaz Now Darpan
SERAIKELLA | ICHAGARH : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज... seraikella | chandil : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज... बिष्णु महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय, राँची से गुहार लगाई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आदेश की प्रति पीड़िता को भी भेजी गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले को वापस लेने के लिए दबाव और धमकियाँ दी जा रही हैं। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बढ़ी है। BreakingNews | ichagarhpolice | chandilnews | suryodaysamvaad
More news from झारखंड and nearby areas
- seraikella | chandil : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज... बिष्णु महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय, राँची से गुहार लगाई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आदेश की प्रति पीड़िता को भी भेजी गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले को वापस लेने के लिए दबाव और धमकियाँ दी जा रही हैं। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बढ़ी है। BreakingNews | ichagarhpolice | chandilnews | suryodaysamvaad1
- ICHAGARH : ईचागढ़ पीड़िता को धमकियाँ, पुलिस मुख्यालय के निर्देश से कार्रवाई तेज बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय, राँची से गुहार लगाई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आदेश की प्रति पीड़िता को भी भेजी गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले को वापस लेने के लिए दबाव और धमकियाँ दी जा रही हैं। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बढ़ी है।1
- सर्पदंश पीड़ित परिवार से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो द्वारा मुआवजा राशि में कथित अवैध वसूली, धमकी एवं न्याय की गुहार का मामला सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा निवासी संगीता दास द्वारा एक अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि उनके पुत्र अंश दास की पिछले वर्ष सर्पदंश के कारण दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि प्राप्त करने हेतु उन्होंने संबंधित लोगों से सहयोग लिया। पीड़िता के अनुसार, सहयोग के माध्यम से उन्हें ₹4 लाख की सरकारी मुआवजा राशि प्राप्त हुई। हालांकि, मुआवजा मिलने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनसे जबरन एसबीआई बैंक का चेक (संख्या: 807751) भी ले लिया गया, ताकि उस राशि की निकासी की जा सके। संगीता दास ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने सहयोग किया है तो वह उसके लिए आभारी हैं, लेकिन सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि उनके बच्चों के भविष्य के लिए है। उनका एक और छोटा बेटा है, और वह चाहती हैं कि इस राशि को उसके नाम पर सुरक्षित (फिक्स डिपॉजिट) कर दिया जाए, जिससे उसकी पढ़ाई-लिखाई एवं भविष्य सुरक्षित रह सके। मामले का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि दिनांक 21 अप्रैल 2026 को संगीता दास ने सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी को एक लिखित आवेदन भी सौंपा है। इस आवेदन में उन्होंने विस्तारपूर्वक दीपक महतो द्वारा कथित वसूली, दबाव एवं भयादोहन की जानकारी दी है तथा न्याय दिलाने की मांग की है। यह आवेदन इस पूरे प्रकरण को और अधिक गंभीर बनाता है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता को दर्शाता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। रात के समय, लगभग 9 बजे, उनके घर जाकर दरवाजा खटखटाना, दबाव बनाना और यह कहना कि “अगर पैसा नहीं दिया तो ब्लॉक में जाकर मुआवजा राशि वापस करवा दी जाएगी” — यह व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पीड़िता ने जयराम महतो से भी न्याय की गुहार लगाई है तथा उनके संगठन के माध्यम से सहायता राशि प्राप्त होने पर धन्यवाद व्यक्त किया है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि संगठन के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा इस प्रकार का आचरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मामला एक शोकग्रस्त एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के साथ संभावित शोषण का प्रतीक है, जो समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।1
- Post by Ravi Gupta1
- सरायकेला- सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ती तपिश और हीटवेव को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा जनसेवा की एक अनूठी पहल की गई है। बुधवार को स्थानीय श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में स्थापित ‘अमृत धारा’ (प्याऊ) का उद्घाटन माननीय अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश द्वारा फीता काटकर किया गया। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण मौसम में आम जनमानस को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के अनुसार, इस प्याऊ से प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। सरायकेला जिला मुख्यालय होने के कारण यहाँ दूर-दराज से लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, जिन्हें इस व्यवस्था से काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा, "इस वर्ष कम वर्षा के कारण हीटवेव का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे समय में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी और मारवाड़ी युवा मंच ने मिलकर बहुत ही कम समय में यह सराहनीय व्यवस्था की है। चौक-चौराहों पर पेयजल की उपलब्धता से आम लोगों को इस भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।" इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के राजकुमार अग्रवाल, ललित चौधरी, अनमोल सेक्सेरिया, आनंद अग्रवाल, अरुण सेक्ससेरिया, संजय चौधरी, और अमित अग्रवाल समेत संघ के कई सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।2
- सिल्ली: सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय मे बुधवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी और आजसू पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक समेत जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर आंदोलन के इस सिपाही को नमन किया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड के दोवाड़ु निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा को 29 अप्रैल 2007 को नक्सलियों ने घात लगाकर घर के समीप से अगवा कर हत्या कर दी थी। सुदेश कुमार महतो ने कहा लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा इलाके में आजसू के मजबूत स्तंभ थे। वे आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी एक निडर एवं निर्भीक सिपाही थे। उन्होंने पार्टी की मजबुती एवं अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रवृत्ति में अपना जीवन खपा दिया। क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र एवं लोगों की भलाई की लड़ाई में वे अग्रिम पंक्ति में रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी, जनसेवा की भावना निर्भीकता एवं त्वरित निर्णय को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सुदेश महतो ने कहा कि उनके संघर्षों एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को हम नमन करते हैं। वहीं उन्होंने कहा शाहिद लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा हम सब के दिल में बसे हैं। इस मौके पर लक्ष्मी मुंडा के सहयोगी एवं साथीयों में से जयपाल सिंह, वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मितन मांझी, विश्वनाथ साय, मनोहर महतो, पशुपति महतो, नगेन सिंह मुंडा, त्रिलोचन महतो, धीरेन्द्र महतो, दुर्लभ महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, महावीर महतो, बुद्ध देव दत्ता आदि ने स्व लक्ष्मी सिंह मुंडा के हंसमुख व्यवहार, निर्भीकता एवं निडर कार्यशैली तथा उनके साथ बिताए पल पर सभी ने अपने स्तर से विचार रखा। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कहा गया कि आंदोलनकारी एवं पार्टी के कर्मठ सिपाही का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर पार्टी की मजबुती क्षेत्र की विकास एवं लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर लक्ष्मन महतो ,मुखिया कन्हैया दोहरा, पुर्व मुखिया डबलु महली, महेश्वर हजाम, अजगुत मुंडा, प्रेमचंद हजाम, नगेन सिंह मुंडा, अभिमन्यु दोहरा, शिवशंकर प्रसाद, शशि सोनार, धनीराम महतो, रिंकु महतो, अभिराम महतो समेत आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।2
- 🚨 ट्यूशन से लौट रही छात्रा की पंडरासाली सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो चालक फरार पंडरासाली से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव जोंकोंससन लौट रही कक्षा 10 की 15 वर्षीय छात्रा श्रेया हेंब्रम की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा भोया के पास कैप्टन चौक में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक और आसपास मौजूद लोगों ने घायल श्रेया को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल से स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि श्रेया हेंब्रम अपनी 6 सहेलियों के साथ शाम करीब 5:30 बजे ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। #पंडरासाली #पश्चिमी_सिंहभूम #westsinghbhum #चाईबासा_हादसा #सड़क_दुर्घटना #छात्रा_की_मौत #BreakingNews #JharkhandNews #WestSinghbhum #RoadAccident #JusticeForShreya #SadNews #LocalNews #KolhanBreakingNews #LatestUpdate1
- “न्यायालय आदेश की उड़ रही धज्जियां, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप”न्यायालय आदेश की उड़ रही धज्जियां, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप” चांडिल: चांडिल अंचल के तमुलिया पंचायत अंतर्गत पुड़िशीली गाँव में ज़मीन विवाद को लेकर अनुमंडल न्यायालय द्वारा धारा 144 लागू किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर अब पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त ज़मीन पर विजली सिंह द्वारा दावा किया जा रहा है। संबंधित ज़मीन का खाता नंबर 166, प्लॉट नंबर 352, कुल रकवा लगभग 80 डिसमिल बताया गया है। ज़मीन विवाद की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल न्यायालय द्वारा वहां धारा 144 लागू कर दी गई थी, ताकि किसी भी प्रकार का निर्माण या विवादित गतिविधि रोकी जा सके। आरोप है कि गौर सिंह (पिता—अजित सिंह) द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित ज़मीन पर लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर विजली सिंह ने स्वयं उक्त ज़मीन पर जाकर धारा 144 का नोटिस चस्पा कर दिया और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। जब इस संबंध में गौर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का आधिकारिक नोटिस पुलिस द्वारा नहीं दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनके व्हाट्सएप पर नोटिस आया था, लेकिन उनका कहना है कि जब तक पुलिस द्वारा सीधे नोटिस नहीं दिया जाएगा, तब तक वे निर्माण कार्य जारी रखेंगे। वहीं, विजली सिंह ने बताया कि जब वे पुलिस से इस मामले में मिले, तो पुलिस ने कहा कि दो बार नोटिस लेकर जाया गया था, लेकिन गौर सिंह द्वारा नोटिस लेने से मना कर दिया गया। इसके बावजूद विवादित ज़मीन पर नोटिस चस्पा नहीं किए जाने और निर्माण कार्य जारी रहने से लोगों के बीच संदेह गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब न्यायालय द्वारा धारा 144 लागू है, तो उसका सख्ती से पालन कराना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी रहना कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा धारा 144 का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।1