logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

JPSC-JSSC विवाद पर गुमला में छात्रों का हुंकार, हेमंत-राहुल के पुतले फूंके*

3 hrs ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

JPSC-JSSC विवाद पर गुमला में छात्रों का हुंकार, हेमंत-राहुल के पुतले फूंके*

More news from झारखंड and nearby areas
  • JPSC-JSSC विवाद पर गुमला में छात्रों का हुंकार, हेमंत-राहुल के पुतले फूंके*
    1
    JPSC-JSSC विवाद पर गुमला में छात्रों का हुंकार, हेमंत-राहुल के पुतले फूंके*
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • छात्र की मांग jpsc jssc परीक्षा का cbi जॉच जबतक नहीं होगा तब आंदोलन जारी रहेगा आज गुमला में माननीय मुख्यमंत्री हमंत सोरेन जी का पुतला दहन किया गया
    1
    छात्र की मांग jpsc jssc परीक्षा का cbi जॉच जबतक नहीं होगा तब  आंदोलन जारी रहेगा 
आज गुमला में माननीय मुख्यमंत्री हमंत सोरेन  जी का पुतला दहन किया गया
    user_Gautam sahu
    Gautam sahu
    Gumla, Jharkhand•
    5 hrs ago
  • थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा
    1
    थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा 
थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सिसई : स्वतंत्रता दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम वार्षिक खेलकूद समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन, विजेता प्रतिभागी पुरस्कार से सम्मानित सिसई (गुमला)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई के महुआडीपा स्थित ललित उरांव स्टेडियम में नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, नवजीवन खेलकूद क्लब के अध्यक्ष महाबीर राम लोहरा, दीपक अधिकारी, संदीप उरांव, रतिया उरांव सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों के लिए 1500 एवं 3000 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 एवं 1500 मीटर दौड़ से हुई। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 100 से 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 100 से 800 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस, महिलाओं के लिए कुर्सी रेस तथा महिला-पुरुषों के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। मुख्य अतिथि एवं क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 1500 व 3000 मीटर दौड़ तथा 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को माही ट्रैवल्स के सौजन्य से ट्रॉली बैग प्रदान किए गए। अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्टेडियम के लिए भूमि दान करने वाले भूमि दाताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ललित उरांव स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ रहे हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से निरंतर अभ्यास करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, दर्शकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
    4
    सिसई : स्वतंत्रता दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेलकूद समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन, विजेता प्रतिभागी पुरस्कार से सम्मानित
सिसई (गुमला)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई के महुआडीपा स्थित ललित उरांव स्टेडियम में नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, नवजीवन खेलकूद क्लब के अध्यक्ष महाबीर राम लोहरा, दीपक अधिकारी, संदीप उरांव, रतिया उरांव सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों के लिए 1500 एवं 3000 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 एवं 1500 मीटर दौड़ से हुई। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 100 से 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 100 से 800 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस, महिलाओं के लिए कुर्सी रेस तथा महिला-पुरुषों के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
समारोह में फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। मुख्य अतिथि एवं क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 1500 व 3000 मीटर दौड़ तथा 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को माही ट्रैवल्स के सौजन्य से ट्रॉली बैग प्रदान किए गए। अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्टेडियम के लिए भूमि दान करने वाले भूमि दाताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ललित उरांव स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ रहे हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से निरंतर अभ्यास करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, दर्शकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • देशभक्ति के रंग में रंगा सिसई, धूमधाम से मनाया गया 80 वें स्वतंत्रता दिवस गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की उमंग देखने को मिली। जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया और देशभक्ति के नारों व गीतों से पूरा सिसई गूंज उठा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख मीना देवी ने झंडोतोलन की। झंडोतोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। प्रमुख मीना देवी ने प्रखंडवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद की । उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी भी है। समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी झंडोतोलन किया गया। विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के पर्व को यादगार बनाया।
    1
    देशभक्ति के रंग में रंगा सिसई, धूमधाम से मनाया गया 80 वें स्वतंत्रता दिवस

गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की उमंग देखने को मिली। जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया और देशभक्ति के नारों व गीतों से पूरा सिसई गूंज उठा।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख मीना देवी ने झंडोतोलन की। झंडोतोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। प्रमुख मीना देवी ने प्रखंडवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद की ।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी भी है। समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।
साथ ही  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी झंडोतोलन किया गया। विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के पर्व को यादगार बनाया।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सड़क हादसे में पिता की मौत दो बच्चे हुए अनाथ परिवार संकट से घीरा जिला प्रशासन से लगाया सहयोग का गुहार लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती ग्रामीण इलाका चंदवा निवासी स्वर्गीय राधे उरांव के 32 वर्षीय पुत्र बिनोद उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई उक्त घटना लातेहार जिला के चंदवा घाटी में कन्टेनर वाहन के चपेट में आने से हुआ। बताया जाता है कि घर का एकलौता बेटा काफी परिश्रम कर गृहस्ती जीवन आरम्भ किया था लेकिन समय से पहले दो बच्चों को असहाय पत्नी के सहारे छोड़ चला।
    1
    सड़क हादसे में पिता की मौत दो बच्चे हुए अनाथ परिवार संकट से घीरा जिला प्रशासन से लगाया सहयोग का गुहार
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती ग्रामीण इलाका चंदवा निवासी स्वर्गीय राधे उरांव के 32 वर्षीय पुत्र बिनोद उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई उक्त घटना लातेहार जिला के चंदवा घाटी में कन्टेनर वाहन के चपेट में आने से हुआ। बताया जाता है कि घर का एकलौता बेटा काफी परिश्रम कर गृहस्ती जीवन आरम्भ किया था लेकिन समय से पहले दो बच्चों को असहाय पत्नी के सहारे छोड़ चला।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • टोंगो में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति की झांकियों ने मोहा मन चैनपुर। संत पॉल बालक मध्य विद्यालय टोंगो परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में संत पीटर हाई स्कूल टोंगो, उर्स लाइन मिडिल स्कूल तथा उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। मुख्य अतिथि फादर संदीप बागे ने ध्वजारोहण किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड की सलामी ली।
    1
    टोंगो में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति की झांकियों ने मोहा मन
चैनपुर। संत पॉल बालक मध्य विद्यालय टोंगो परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में संत पीटर हाई स्कूल टोंगो, उर्स लाइन मिडिल स्कूल तथा उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। मुख्य अतिथि फादर संदीप बागे ने ध्वजारोहण किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड की सलामी ली।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • *बसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में पसरा मातम बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरा पहाड़ के समीप कोनबीर-गुमला मुख्य सड़क पर शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। *अनियंत्रित मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर* प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक कोनबीर से गुमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेतरा पहाड़ के पास सड़क के एक खतरनाक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। *मृतकों की पहचान* हादसे का शिकार हुए तीनों युवक बेहद कम उम्र के थे: समसम किंडो (18 वर्ष) – निवासी: सरयडीह (मौके पर मौत) दीपक कच्छप (18 वर्ष) – निवासी: गुड़ाम (मौके पर मौत) टिंकू सिंह (16 वर्ष) निवासी: भागीडेरा (इलाज के दौरान मौत) अस्पताल ले जाते समय तीसरे युवक ने तोड़ा दम दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल टिंकू सिंह को बसिया स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रांची में इलाज के दौरान टिंकू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। *पुलिस जांच जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल* घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक ही झटके में तीन चिरागों के बुझ जाने से सरयडीह, गुड़ाम और भागीडेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    1
    *बसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में पसरा मातम
बसिया (गुमला):
बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरा पहाड़ के समीप कोनबीर-गुमला मुख्य सड़क पर शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई।
*अनियंत्रित मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर* 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक कोनबीर से गुमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेतरा पहाड़ के पास सड़क के एक खतरनाक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
*मृतकों की पहचान* 
हादसे का शिकार हुए तीनों युवक बेहद कम उम्र के थे:
समसम किंडो (18 वर्ष) – निवासी: सरयडीह (मौके पर मौत)
दीपक कच्छप (18 वर्ष) – निवासी: गुड़ाम (मौके पर मौत)
टिंकू सिंह (16 वर्ष)  निवासी: भागीडेरा (इलाज के दौरान मौत)
अस्पताल ले जाते समय तीसरे युवक ने तोड़ा दम
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल टिंकू सिंह को बसिया स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रांची में इलाज के दौरान टिंकू सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
*पुलिस जांच जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल* 
घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एक ही झटके में तीन चिरागों के बुझ जाने से सरयडीह, गुड़ाम और भागीडेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.