मठमी माँ के भगवत कथा का आज चोथा दिन भक्को सेकडो की सख्या भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु उन्नाव जिले के तहसील बीघापुर के गांव। त्रिपारपुर स्थित मठमी मरिया के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रात को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास अंकित जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान कृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी और प्रसंग का वर्णन सुनकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों भक्त, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु देर रात तक कथा का श्रवण करते रहे। प्रांगण श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरा रहा और भक्त बड़े भाव एवं श्रद्धा के साथ कथा सुनते नजर आए। व्यास अंकित जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान भजनों और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। दिनांक: 11 अगस्त 2026
मठमी माँ के भगवत कथा का आज चोथा दिन भक्को सेकडो की सख्या भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु उन्नाव जिले के तहसील बीघापुर के गांव। त्रिपारपुर स्थित मठमी मरिया के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रात को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास अंकित जी महाराज
ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान कृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी और प्रसंग का वर्णन सुनकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों भक्त, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु देर रात तक कथा का श्रवण करते रहे। प्रांगण श्रद्धालुओं से
पूरी तरह भरा रहा और भक्त बड़े भाव एवं श्रद्धा के साथ कथा सुनते नजर आए। व्यास अंकित जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान भजनों और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। दिनांक: 11 अगस्त 2026
- मठमी माँ के भगवत कथा का आज चोथा दिन भक्को सेकडो की सख्या भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु उन्नाव जिले के तहसील बीघापुर के गांव। त्रिपारपुर स्थित मठमी मरिया के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रात को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास अंकित जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान कृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी और प्रसंग का वर्णन सुनकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों भक्त, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु देर रात तक कथा का श्रवण करते रहे। प्रांगण श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरा रहा और भक्त बड़े भाव एवं श्रद्धा के साथ कथा सुनते नजर आए। व्यास अंकित जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान भजनों और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। दिनांक: 11 अगस्त 20263
- ना में पक्ष -ना विपक्ष - जहाँ कागज बोलेंगे,वहां अधिकारी जमीन दिलवा देंगे ये मेरा काम नहीं - में सच के साथ हूँ - DK SHARMA देखिये पूरा वीडियो..1
- नन्हे कांवड़िया से मिले सीओ नगर, सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर नगर क्षेत्राधिकारी प्रखर पाण्डेय ने भगवान भोलेनाथ के वेश में टॉय कार से हरिद्वार से श्री राजराजेश्वर मंदिर की ओर आ रहे करीब डेढ़ वर्षीय नन्हे कांवड़िया से मुलाकात की। नन्हे कांवड़िया को देखकर सीओ नगर ने उससे आत्मीयता से बातचीत की और उसकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। भगवान शिव के वेश में टॉय कार पर सवार नन्हे कांवड़िया का यह रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें भरोसा दिलाया। सीओ नगर प्रखर पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ मार्ग, गंगा घाटों और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।1
- शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन शिवलिंग ढाका मलकपुर विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर में व्यवस्थापकों एवं मंडल अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव प्रशासनिक व्यवस्था व निरीक्षण को पहुंचे उपजिलाधिकारी अनूपशहर अरुण वर्मा, चौकी प्रभारी मलकपुर राजीव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान रोरा रायसिंह, ग्राम प्रधान मलकपुर निजाम खां व नरेश सैनी आदि लोगों ने जलाभिषेक करने आए कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं हेतू शिवलिंग पर पहुंचकर व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करते हुए जलाभिषेक किया। प्राचीन शिवलिंग ढाका पर विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के दर्जनों गांव से हजारों श्रद्धालु व कावड़िया हरिद्वार एवं अनूपशहर से गंगा जल लाकर जलाभिषेक कर अपने परिवार क्षेत्र जनपद प्रदेश व देश की भगवान शिव से खुशहाली की कामना की।1
- सेक्टर-150 के आगे एक्सप्रेसवे की टूटी सड़क बनी हादसे का खतरा ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के आगे सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर जगह-जगह टूट-फूट दिखाई दे रही है। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। खासकर रात के समय सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन का संतुलन बिगड़ने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की इस स्थिति को नजरअंदाज करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा हो सकता है। संबंधित विभाग और अधिकारियों से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। 👉 अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोर्ट: पंकज कुमार जनजागरण संदेश ग्रेटर नोएडा1
- Porter Delivery Partner Reality | Porter Support Team Zero Knowledge | ड्राइवर की खुली पोल! 🚨 नमस्ते मेरे ड्राइवर भाइयों! अगर आप भी Porter चलाते हैं या Porter के पार्टनर हैं, तो इस भाई की तरह आपके सीने में भी भयंकर हौसला, हिम्मत और जिगरा होना चाहिए। इस वीडियो में हमने दिखाया है कि कैसे एक ड्राइवर को अपनी मेहनत के पैसे (टोल रिफंड) और आईडी सस्पेंशन के लिए कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्या पोर्टर सपोर्ट टीम के पास सच में जीरो नॉलेज है? पूरी सच्चाई इस कॉल रिकॉर्डिंग में सुनें! वीडियो पसंद आए तो लाइक और शेयर जरूर करें। डिस्क्लेमर (Disclaimer) Disclaimer: This video is for informational and educational purposes only. The call recording used in this video is based on a driver's real-life experience. Our intention is not to defame or harm any company's brand or image. #Porter #PorterDeliveryBoy #PorterDriver #DeliveryJob #GigWorker #TollRefundIssue #CustomerSupport #DriverIssues #YouTubeIndia1
- शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मांगी मनौती,,,,, अनूपशहर, संवाददाता शिवरात्रि पर्व पर नगर व क्षेत्र में स्थित शिवालयों पर शिव भक्तों ने अपने आराध्य देव भोले का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। शिवरात्रि पर्व पर नगर व क्षेत्र में स्थित शिवालयों में भोले की बम के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार की प्रातः होते ही हरिद्वार, अनूपशहर से कांवड़ में गंगा जल भरकर लाखों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के अनुसार जलाभिषेक किया। जेपी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार भारद्वाज ने बताया कि हर हर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग को विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अनुष्ठान कर विशेष पूजा अर्चना की गई। नगर के हर-हर महादेव मंदिर, पंच पीपल महादेव, मुहल्ला मदार गेट स्थित अनूपेश्वर महादेव, जाह्नवी द्वार स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। गांव मलकपुर में प्राचीन शिवलिंग ढाका में आस-पास के शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की देर शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगी रही। मलकपुर ढाका स्थित शिवलिंग अति संवेदनशील होने के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।1
- बुलंदशहर: अरनिया क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप। बुलंदशहर: अरनिया क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप। बुलंदशहर से अलीगढ़ जा रही आल्टो कार ने तीनों को रौंदा। खेत से काम कर लौट रही थीं दो महिलाएं और बालिका। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत, बालिका गंभीर घायल हुई। घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। हादसे में आल्टो कार चालक भी घायल, अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे। बाइट : शोभित कुमार सीओ खुर्जा4