Shuru
Apke Nagar Ki App…
*UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक:* भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे
Ankur Tripathi
*UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक:* भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक:* भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे1
- सुभाष चौक पर पौधारोपण, रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा ऐतिहासिक चौराहा जीवनधारा अभियान के तहत समिति ने किया पौधारोपण, सदस्यों को सौंपी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी औरैया। पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की ओर से चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर पौधारोपण किया गया। समिति ने अभियान के तहत 5100 पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में रविवार सुबह सात बजे सुभाष चौक पर पहले सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद चांदनी, क्रोटन, सदाबहार सहित विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों को उनकी पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित भी किए गए। लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सुभाष चौक औरैया शहर का केंद्र बिंदु होने के साथ ही जनपद का हृदय स्वरूप है। इसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी सभी की है। चौक के हरे-भरे रहने और रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा तथा यहां से गुजरने वाले लोगों को भी आनंद और आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन और भविष्य में आने वाली संभावित आपदाओं को देखते हुए पौधारोपण बेहद जरूरी है। समिति की ओर से अब तक 4890 पौधों का पौधारोपण एवं वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान जारी रहेगा और लोगों को उनकी पसंद के पौधे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एलएन गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी, राम आसरे गुप्ता सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1
- गोण्डा में फायरिंग की घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर पोखरा गांव का है, जहां बाइक सवार युवक पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित आज डीआईजी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। VO-1:दरअसल, बसंतपुर राजा निवासी आनंद कुमार मिश्र के मुताबिक, वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर पोखरा गांव के पास उन पर फायरिंग की गई। गोली उनकी दाईं जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली बाइक की टंकी में लगी। आसपास के लोगों की मदद से घायल आनंद कुमार मिश्र को मेडिकल कॉलेज गोण्डा में भर्ती कराया गया।पीड़ित की तहरीर पर खरगूपुर पुलिस ने जानकीनगर पोखरा निवासी लालता प्रसाद पांडेय के दो बेटों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी। लेकिन घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।इसी मामले को लेकर आनंद कुमार मिश्र आज डीआईजी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित ने कहा कि नामजद FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने डीआईजी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।1
- *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। *क्या है पूरा मामला?* जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार को कथित तौर पर थाने ले जाकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद राजधानी के पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। *पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन:* घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर थाने पहुंचे। सभी ने हाथों में "प्रेस की स्वतंत्रता" और "निष्पक्ष जांच हो" के पोस्टर लेकर विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकार संगठनों का कहना है — _"पत्रकारिता का मूल दायित्व सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना है। ऐसे में किसी पत्रकार को दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला है।"_ *बड़ा सवाल:* क्या दिल्ली में पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं? क्या सवाल पूछना जुर्म बन गया है? इस मामले ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर बड़ी बहस छेड़ दी है। फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जांच और पुलिस के पक्ष का इंतजार है।1
- नीलकंठ महादेव मंदिर में कन्हैया यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इटावा शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि कन्हैया यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कन्हैया यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में दीपक श्रीवास्तव, रजत यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कांत गुप्ता, राजा बाबू, अभिषेक, मनू चौरसिया, मनू वर्मा, मयंक, ईशू, हिमांशु तिवारी, आनंद नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- गोगा जाहरवीर के दरबार में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था इकदिल। गोगा नवमी के पावन पर्व पर कांकरपुर नहर पुल स्थित प्रसिद्ध गोगा जाहरवीर मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और गोगा जाहरवीर के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। गोगा नवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित मेले को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गोगा जाहरवीर के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर परिसर गोगा जाहरवीर के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था में डूबे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। नवमी पर उमड़ी भीड़ ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।4
- गियर वाली कार चलाने से क्यों घबरा रहे हैं युवा ब्यूरो रिपोर्ट रामनरेश विश्वकर्मा खबर के मुताबिक कैलिफोर्निया की एक एजेंसी के युवाओं से जुड़े सर्वे में सामने आया कि मैनुअल यानी गियर वाली कार चलाने का चलन और आत्मविश्वास युवाओं में कम हो रहा है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि आज की पीढ़ी ऑटोमैटिक कारों को ज्यादा आसान और सुविधाजनक मानती है। सर्वे में केवल 18 फीसदी लोग ऐसे मिले जो गियर वाली कार चला सकते हैं। 35 फीसदी युवाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने जिंदगी में कभी मैनुअल कार चलाना सीखा ही नहीं। लगभग 30 साल की उम्र के युवाओं में ड्राइविंग को लेकर भरोसा कम बताया गया है। खबर में यह भी बताया गया है कि भारत में करीब 36.8 करोड़ जेन-जी युवा हैं, जिनकी ड्राइविंग आदतों पर ऑटोमैटिक वाहनों का प्रभाव पड़ रहा है। मैनुअल कार चलाने में क्लच, ब्रेक, एक्सीलेटर और गियर के बीच तालमेल बनाना पड़ता है। शुरुआत में इसमें ज्यादा ध्यान और अभ्यास की जरूरत होती है। इसके मुकाबले ऑटोमैटिक कार में गियर बदलने की जिम्मेदारी सिस्टम खुद संभालता है, इसलिए शहरों में खासकर युवाओं को यह ज्यादा आरामदायक लगती है। निष्कर्ष: आज की युवा पीढ़ी सुविधा और तकनीक को प्राथमिकता दे रही है। यही वजह है कि मैनुअल कार चलाने का कौशल धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है, जबकि ऑटोमैटिक कारों की लोकप्रियता बढ़ रही है।1
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खतरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खतरा अटसू औरैया। कस्बा अटसू के श्री नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। केंद्र पर तैनात एएनएम सुधा ने नगर पंचायत अजीतमल के अध्यक्ष/अधिकारी को पत्र भेजकर रास्ते की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एएनएम द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को आवागमन के दौरान परेशानी होने के साथ ही चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं, लेकिन रास्ते की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एएनएम ने नगर पंचायत से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्माण/व्यवस्था कराने की मांग की है। पहले भी दी जा चुकी है सूचना एएनएम ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस समस्या के संबंध में पूर्व में भी नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित रूप से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिसके चलते परेशानी लगातार बनी हुई है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आने-जाने के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक रास्ते की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित पहुंच जरूरी ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण हैं। उपकेंद्रों पर एएनएम की मौजूदगी से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा मिलती है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था होना भी उतना ही जरूरी है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और गर्भवती महिलाओं व बच्चों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1